YouTube Videos से एनिमेटेड GIF इमेज कैसे बनाएं ?
YouTube Videos से एनिमेटेड GIF इमेज कैसे बनाएं ?
दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि आप किस तरीके से YouTube Videos से एनिमेटेड GIF इमेजेस बना सकते हैं। आपको आज हम कुछ ऐसे 3 बेस्ट टूल के बारे में बताने वाले हैं। जिनकी सहायता से आप एनिमेटेड GIF को बना पाएंगे। इन टूल की सहायता से आपका काम भी काफी ज्यादा आसान हो जाता है। चलिए देखते हैं, वह कौन सी टूल्स है।
एनिमेटेड GIF बनाने के लिए 3 ऑनलाइन बेस्ट टूल-
दोस्तों एनिमेटेड GIF बनाने के लिए 3 बेस्ट ऑनलाइन टूल कुछ इस प्रकार से है-
1. YT2GIF
दोस्तों अगर आप किसी भी तरीके की एनिमेटेड GIF को बनाना चाहते हैं। तो यह एक ऐसी वेबसाइट है, जिस की सहायता से आप किसी भी तरीके की एनिमेटेड GIF को क्रिएट कर सकते हैं। इसके अंदर आपको किसी भी तरीके का लॉगइन या फिर साइन अप नहीं करना पड़ता। आपको इस वेबसाइट पर जाना होता है, और डायरेक्ट YouTube Videos का यूआरएल डालना होता है। जिसकी आप GIF बनाना चाहते हैं।
दोस्तों जैसे ही आप यहां पर अपनी Videos का यूआरएल को पेस्ट करके स्टार्टिंग टाइम वाले बटन पर क्लिक करेंगे। वैसे ही आपको Videos की स्टार्टिंग और Videos टाइम के एंड को चुनना होगा। ताकि यह टूल उसका GIF बना सके। जब आप इन सारी चीजों को सेलेक्ट कर लेते हैं। तो इतना सब करने के बाद आपको क्रिएट वाले बटन पर क्लिक करना है। कुछ समय के इंतजार के बाद आपकी GIF बनकर तैयार हो जाएगी।
2. imgflip
दोस्तों यह एक ऐसी वेबसाइट है, जिसका इंटरफेस काफी ज्यादा सिंपल है। इस साइड से GIF बनाना भी काफी ज्यादा आसान है। इस वेबसाइट के अंदर आपको लॉगइन या फिर साइन अप करने की कोई भी आवश्यकता नहीं होती है। बस आपको केवल यहां पर YouTube Videos के लिंग को डालना होता है। लेकिन इसके अंदर एक अच्छी बात यह भी है, कि आप यहां पर GIF को पब्लिश करने के लिए। पहले उसका रिव्यू भी देख सकते हैं। अगर आपकी GIF के अंदर कोई भी परेशानी या फिर दिक्कत है। तो आप उसमें समय रहते सुधार कर सकते हो। इस वेबसाइट का इस्तेमाल करना काफी ज्यादा आसान है। आप इसको एक बार ट्राई करके जरूर देख सकते हैं।
3. gifsforum
दोस्तों यह वेबसाइट भी काफी ज्यादा पॉपुलर है। इस वेबसाइट का भी काफी लोग GIF बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इस वेबसाइट की सहायता से भी बड़े आसानी से GIF को बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसके अंदर भी आपको किसी भी तरीके का लॉगिन और साइन अप नहीं करना होता है। बस आप जिस YouTube Videos से GIF बनाना चाहते हैं, आपको उस YouTube Videos की लिंक को कॉपी करना होता है। इस वेबसाइट को ओपन करके आपको यहां पर उस Videos के लिंक को पेस्ट करना होता है। दोस्तों इस वेबसाइट की एक अच्छी बात यह भी है, कि यहां पर आप अपनी GIF के अंदर टेक्स्ट को भी ऐड कर सकते हो। मतलब कि अगर आप GIF के अंदर कुछ लिखना चाहते हैं, तो आप स्टूल की सहायता से लिख सकते हैं। अगर आप अपने GIF का साइज यहां पर बढ़ाने या फिर घटाना चाहते हैं। तो यह सारी चीज भी इसके अंदर मौजूद है, आप इसको एक बार जरूर ट्राई करें। इसकी सहायता से आप काफी अच्छा और अट्रैक्टिव GIF बना पाएंगे।
दोस्तों आज हमने आपको 3 ऐसे टूल बताए हैं। जिनकी सहायता से आप YouTube Videos से एनिमेटेड GIF इमेजेस को बना सकते हैं। दोस्तों आप इनको अपने YouTube चैनल या फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या कुछ ऐसे ग्रुप होते हैं. जहां पर आप इन GIF को शेयर करके इनका मजा ले सकते हैं। इन टूल की सहायता से GIF बनाने में आपको एक भी रुपए नहीं देना होता यह टूल बिल्कुल फ्री होते हैं।
Comments
Post a Comment