WordPress में Classic Editor को कैसे activate करें –Remove Gutenberg WordPress Editor
WordPress में Classic Editor को कैसे activate करें –रिमूव Gutenberg WordPress Editor
दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप WordPress में Classic Editor को कैसे activate कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल यहां पर कुछ सेटिंग करनी होती है। उसके बाद आप यहाँ पर बड़े आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप इसके बारे में जानना चाहते हैं, तो आप नीचे बताई गई जानकारी के मुताबिक सेटिंग करके Classic Editor को activate कर सकते हैं।
Classic Editor क्या है?
दोस्तों यह WordPress का ही एक अनऑफिशियल प्लगइन होता है। जो कि प्रीवियस Editor को रिस्टोर करने के काम को करता है। मतलब कि अभी इस का नया वर्जन के अंदर एक नया Editor ऐड हुआ है। जिसका नाम Gutenberg WordPress editor है। दोस्तों यह Editor काफी लोगों को पसंद नहीं आया हैं। जिसके कारण से लोग पिछले Editor को enable करना चाहते हैं।
दोस्तों अगर आप भी प्रीवियस Editor को इनेबल करना चाहते हो। तो इसके लिए WordPress टीम के द्वारा एक अनऑफिशियल प्लगइन को डेवलप करा गया है, जिसका नाम है Classic Editor।
WordPress में classic editor कैसे enable करें?
दोस्तों अगर आप भी अपने WordPress डैशबोर्ड के अंदर Classic Editor को दोबारा से enable करना चाहते हो। तो इसके लिए आपको काफी सारे कोड्स और प्लगिंस इंटरनेट पर मिल जाएंगे। लेकिन आज हम आपको यहां पर WordPress थीम के सहायता से डेवेलोप करें गए प्लगइन के बारे में बताने वाले हैं। जिसकी सहायता से आप बड़े आसानी से Classic Editor को enable कर सकते हो।
इस प्लगइन का सबसे अच्छा और खास काम यह होता है कि यह प्लगइन विश्वशनीय होता है। इसके साथ-साथ आप इसमें कोई भी सेटिंग कर सकते हो। लेकिन इसके अंदर आपको किसी भी सेटिंग को छेड़ने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि इसके अंदर पहले से ही सारी चीजें सेट होती है। दोस्तों अगर आप यहां पर एक साथ दोनों Editor का इस्तेमाल करना चाहते हो। तो ऐसे में आप इस प्लगइन के द्वारा दोनों Editor का भी इस्तेमाल कर सकते हो। लेकिन कुछ लोगों के मन में यह सवाल उठता है, कि हम दोनों Editor का इस्तेमाल क्यों करेंगे।
दोस्तों अगर आप यहां पर दोनों Editor का इस्तेमाल नहीं करना चाहते है तो ना करें। लेकिन अगर आप अपने ब्लॉग में एक से ज्यादा यूजर्स को रखते हैं, तो किसी को Classic Editor और किसी को Gutenberg WordPress editor पसंद हो सकता है। क्योंकि सभी लोगों की पसंद एक जैसी नहीं होती है। इसीलिए आप यहां पर दोनों Editor को enable करके रख सकते हो और जिस को जिस Editor का इस्तेमाल करना होगा। वह उस Editor का इस्तेमाल कर पाएगा।
स्टेप टू रिमूव Gutenberg WordPress editor एंड enable
classic editor
दोस्तों अब जानते हैं कि Classic Editor को enable कैसे कर सकते हैं। इसके लिए सिंपल आपको यहां पर Classic Editor नाम के प्लानिंग को इंस्टॉल करना होता है।
दोस्तों जब आप इस प्लगइन को स्टॉल करने के बाद activate कर लेते हो। तब आपको इसके अंदर थोड़ी सी सेटिंग करनी होती है। सैटिंग आपको केवल यहां पर इसलिए करनी होती है। ताकि आप यहां पर दोनों Editor का इस्तमाल कर पाए।
Classic Editor Setting
दोस्त उसके बाद आपको Classic Editor प्लगइन के सेटिंग में जाना होगा। जैसे ही आप प्लगइन के सेटिंग में जाते हैं, आपको वहां पर प्लगइन डैशबोर्ड पर क्लिक करना है और फिर आपको इन्सटाल्ड प्लगइन पर क्लिक करना है।
इन्सटाल्ड प्लगइन एरिया मैं Classic Editor के थोड़ा सा नीचे ही आपको सेटिंग वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। उसके बाद आपके सामने सेटिंग का पेज खुलेगा, जिसमें आपको दो सेटिंग करनी होती है।
पहला तो यहां पर Default Editor for all users जिसमें आपको यहां पर दो ऑप्शन शो होते हैं Classic Editor और Block editor अब आप यहां पर जिस भी Editor को डिफॉल्ट में सेट करना चाहते हो। आप उसको यह पर सेलेक्टर कर सकते हो। हम यहाँ पर फ़िलहाल के लिए Classic Editor को डिफॉल्ट में रख रहे है।
दोस्तों दूसरे ऑप्शन में यहां पर होता है की Allow users to switch editors इसमें आप से यहां पर पूछा जाता है, कि क्या अपने यूज़र को या फिर अपने writers को किसी भी Editor के अंदर स्विच करने की परमिशन दी है या नहीं। अगर आप यहां पर यूजर को परमिशन देना चाहते हैं। तो आपको yes को सेलेक्ट करके आगे बढ़ना होगा।
इतना सब करने के बाद आपको फाइनली Save changes पर क्लिक करना है। अब आप यहां पर अपने पोस्ट को Classic Editor में लिख सकते हैं।
Comments
Post a Comment