Windows 7, 8 और 10 में automatic update कैसे off करें
Windows 7, 8 और 10 में automatic update कैसे off करें
दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरीके से अपने Windows 7, 8 और 10 के अंदर automatic update को off कर सकते हो। अगर आप भी Windows update से परेशान हो चुके हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने वाले हैं। जिसका इस्तेमाल करके आप बड़े आसानी से अपने Windows के automatic update को off कर सकते हैं।
Windows 7 और 8 में automatic update off कैसे करें?
दोस्तों अब हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरीके से Windows 7 और Windows 8 के अंदर automatic update को off कर सकते हो। इसके लिए आपको कुछ स्टेप को फॉलो करना होता है।
- दोस्तों सबसे पहले तो आपको अपने कंप्यूटर को स्टार्ट करना होता है। उसके बाद में अपने कंप्यूटर के कंट्रोल पैनल को ओपन कर रहा होता है। अब कंट्रोल पैनल को ओपन करने के लिए, सबसे पहले तो स्टार्ट बटन पर क्लिक करें और फिर राइट साइड में आपको कंट्रोल पैनल पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको इसके अंदर काफी सारे ऑप्शन मिल जाएंगे, आपको इन इनमे से system and Security वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद फिर यहां पर आपको और भी काफी सारे ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें से आपको Windows update वाले ऑप्शन के अंदर Turn automatic updating on or off पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको Important update एरिया के अंदर में Never check for updates (not recommended) वाले ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा और उसके बाद आपको नीचे ok वाले बटन पर क्लिक कर देना होगा।
दोस्तों इतना सब करने के बाद आप अपने कंप्यूटर में Windows automatic update को पूरी तरीके से off कर सकते हैं।
Windows 10 में automatic update off कैसे करें?
दोस्तों अब हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरीके से अपनी windows10 के अंदर automatic update को off कर सकते हो। क्योंकि दोस्तों Windows 7 और Windows 8 की तरह आपको Windows 10 के अंदर सिंपल ऑप्शन प्रोवाइड नहीं कराए जाते हैं। क्योंकि ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि माइक्रोसॉफ्ट ने यह अनाउंस पहले ही कर दिया था कि जब windows10 के बाद में ऑपरेटिंग सिस्टम का कोई भी नया वर्जन लांच होगा। तो कोई भी इस फीचर को ऐड होने से नहीं रोक पाएगा और यह न्यू फीचर आपके windows10 के अंदर update हो जाएगा।
लेकिन दोस्तों अगर आप windows10 का इस्तेमाल करते हो और आप चाहते हैं कि अपने इंटरनेट के डाटा को खर्च होने से बचाना। तो आपको अपने Windows automatic update को off करना होगा, जिसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- दोस्तों Windows automatic update को off करने के लिए, आपको सबसे पहले अपने कंप्यूटर को स्टार्ट करना होगा, उसके बाद अपने कंप्यूटर के अंदर कंट्रोल पैनल को ओपन करना होगा, कंट्रोल पैनल को ओपन करने के लिए आप को स्टार्ट वाले बटन पर क्लिक करना होगा और फिर कंट्रोल पैनल को सर्च करना होगा।
- फिर आपको यहां पर कंट्रोल पैनल को ओपन करना है और ऊपर दाएं तरफ आपको कैटेगरी वाले ऑप्शन पर क्लिक करके लार्ज आइकॉन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद दोस्तों आपको यहां पर सबसे पहला ऑप्शन Administrative Tools का मिल जाएगा, आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने यहां पर काफी सारे ऑप्शन आ जाएंगे, जिसमें से आपको सर्विस वाले ऑप्शन पर डबल क्लिक करना होगा। जैसे ही आप यहां पर सर्विस को ओपन करते हैं।
- आपके सामने एक पॉपअप बॉक्स ओपन हो जाएगा, जिसमें आपको स्क्रोल डाउन कर-कर Windows update वाले ऑप्शन पर राइट क्लिक करना होगा। फिर आपको प्रॉपर्टीज पर क्लिक कर देना होगा।
- फिर उसके बाद में आपके सामने एक नया पॉप अप बॉक्स ओपन हो जाएगा। जिसके अंदर आपको स्टार्टअप टाइप के सामने डिसेबल्ड वाले ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा। उसके बाद अगर आपके सर्विस स्टेटस के सामने रनिंग लिखा हुआ है, तो आप उसको स्टॉप कर दें। स्टॉप करने के बाद आप अप्लाई और फिर ओके वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
दोस्तों इतना सब करने के बाद अब आपने पूरी तरीके से अपने windows10 ऑपरेटिंग सिस्टम में Windows automatic update को off कर दिया है। ऐसा करने के बाद अब आपका सिस्टम पहले के मुकाबले में अब ज्यादा फास्ट चलेगा।
Comments
Post a Comment