Windows 11 को कैसे Download और Install करें?

 Windows 11 को कैसे Download और Install करें?

दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरीके से Windows 11 को Download और Install कर सकते हैं। इसके लिए आज हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताएंगे, ताकि आपको किसी भी तरीके की कोई परेशानी ना आए और आप बड़े ही आसानी से Windows 11 को अपने सिस्टम के अंदर Download और Install कर पाए। तो चलिए देखते हैं, आप किस तरीके से Windows 11 को Download और Install कर सकते हैं।

Windows 11 कैसे Download  करें?

अब हम आपको बताएंगे कि आप किस तरीके से अपनी Windows 11 को Download और Install  कर सकते हैं। दोस्तों Download और Install करते समय आप किसी भी तरीके के लीक वर्जन का इस्तेमाल ना करें। क्योंकि अगर आप कंप्यूटर के अंदर ऐसे लीक वर्जन को Download और Install करते हैं। तो वह आपके लिए काफी ज्यादा हानिकारक साबित हो सकता है।
  • आपको सबसे पहले अपने कंप्यूटर के अंदर "अपडेट एंड सिक्योरिटी सेटिंग" पर जाना होगा।
  • फिर आपको यहां पर Windows अपडेट पर क्लिक करना होगा।
  • अगर आपको यहां पर Windows 11 का अपडेट करने का फीचर मिलता है। तो आप पहले इसको Download कर ले।
  • उसके बाद ही आप इसको Install कर पाएंगे, Download करने के लिए आपको यहां पर कम से कम 5 जीबी तक के डाटा की जरूरत पड़ती है। इसीलिए आप हो सके तो अपने कंप्यूटर को किसी अच्छे एक्टिव इंटरनेट से कनेक्ट कर दें।

Windows 11 कैसे Install करें?

  • दोस्तों जैसे ही आप इसको Download कर लेते हो, तो Download करने के बाद आपको रीस्टार्ट का ऑप्शन मिलेगा। जिसके बाद आप इसको Install करके इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • Install करने से पहले आपको एक Windows मिलेगी। जिसके अंदर आपको लैंग्वेज और कीबोर्ड को सेलेक्ट करना होगा और नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको Install Now वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको प्रोडक्ट की को डालने का ऑप्शन मिल जाएगा। अगर आपके पास प्रोडक्ट की नहीं है, तो आप यहां पर I don’t have Product Key पर क्लिक कर सकते हैं।
  • फिर आप Windows के वर्जन को सेलेक्ट कर ले, आप जो भी वर्जन Install करना चाहते हैं, आप उसको सेलेक्ट कर ले।
  • फिर आपको आगे टर्म्स एंड कंडीशन को एक्सेप्ट करना होगा और आगे बढ़ना होगा।
  • दोस्त फिर आपको यहां कस्टम ऑप्शन देखने को मिलेगा। आपको यहां पर कस्टम ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
  • फिर आपको हार्ड डिक्स को सेलेक्ट करके अप्लाई कर देना है।
  • इतना सब करने के बाद अब आप की installation शुरू हो जाएगी।
  • फिर Windows 11 पर आपका कंप्यूटर स्टार्ट हो जाएगा।
  • जैसे ही आप की Windows 11 में शुरू होगी, आपको यहां पर कंट्री के बारे में पूछा जाएगा।
  • और फिर आपसे कीबोर्ड लेआउट के बारे में भी पूछा जाता है।
  • फिर आप से यहां पर पूछा जाता है. कि आप इस Windows को किस तरीके से इस्तेमाल करना चाहते हैं।
  • फिर आपको अपना माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट की डिटेल्स को फिल करने का ऑप्शन दिया जाता है।
  • फिर आपको यहां पर अपने डिवाइस का नाम लिखना होता है। आप जो भी नाम लिखना चाहते हैं, आप उस नाम को लिख सकते हैं।
फाइनली इतना सारा प्रोसेस करने के बाद, अब आपके कंप्यूटर के अंदर Windows 11 Install हो चुकी है, अब आप इसका पूरे तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। 

देखा दोस्तों आपने Windows 11 को अपडेट या Download करके Install करना कितना ज्यादा आसान है। दोस्तों आप भी इन स्टेप्स को फॉलो करके बड़े आसानी से Windows 11 को अपग्रेड या Download करके Install कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि जब भी आप इस काम को करें, तो आप किसी अच्छे कनेक्शन प्रोवाइडर से कनेक्ट हो। ताकि आपकी Windows की प्रोसेसिंग बीच में ना अटके।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें