Windows 10 क्या है इसकी फीचर्स की जानकारी

 Windows 10 क्या है इसकी फीचर्स की जानकारी

दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि windows10 क्या है। इसके फीचर क्या है, दोस्तों आपने देखा होगा कि वर्तमान समय में windows10 को काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। क्योंकि इसके फीचर्स काफी ज्यादा कमाल के हैं। इनके बारे में हम आज आपको बताने वाले हैं। साथ ही बताएंगे कि windows10 क्या होता है और इसके कुछ कमाल के फीचर्स से भी आपको अवगत कराने वाले हैं।

Windows 10 क्या है?

दोस्तों windows 10 को पर्सनल कंप्यूटर के लिए माइक्रोसॉफ्ट द्वारा इसको विकसित करा गया है। जिसको हम Windows ऑपरेटिंग सिस्टम के नाम से जानते हैं। दोस्तों माइक्रोसॉफ्ट का Windows ऑपरेटिंग सिस्टम पर्सनल कंप्यूटर्स की जान माना जाता है। दुनिया भर के अंदर मौजूद सभी कंप्यूटर्स के अंदर काफी ज्यादा इस्तेमाल भी किया जाता है। दोस्तों जब से windows 7 के बंद होने की घोषणा करी गई है। तभी से windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम की मांग काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। windows 10 ने windows 8 को भी रिप्लेस कर दिया है। क्योंकि आपको windows10 के अंदर काफी अच्छे फीचर्स मिलते हैं। यह काफी ज्यादा चलाने में आसान होती हैं। इसीलिए काफी लोग windows10 को पसंद करते हैं ‌।

Windows 10 के फीचर्स- 

दोस्तों अब हम आपको windows10 के फीचर्स बताने वाले हैं। वैसे तो इसके काफी सारे फीचर्स होते हैं। लेकिन आज हम आपको इसके कुछ मेन और खास फीचर बताने वाले हैं। जो कि कुछ इस प्रकार से हैं-

Start Menu

दोस्तों इस पर माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी गलती को सुधारा है। उसने windows10 के अंदर स्टार्ट बटन में ट्रेडमार्क को दोबारा से जोड़ दिया है। क्योंकि दोस्तों इन्होंने Windows 8 के अंदर से इस बटन को हटा दिया था। जिसकी वजह से इन्हें नुकसान भी हुआ साथ ही यूजर्स की तरफ से इन्हें आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। इसलिए इस बार माइक्रोसॉफ्ट ने windows10 के अंदर स्टार्ट बटन को दोबारा से आसान स्टार्ट बटन विकसित कर दिया है।

Live Tiles Views

दोस्तों इसके अंदर Windows की स्टार्ट मैन्यू को लाइव टाइल्स के अंदर में बदल दिया गया है। इसको पहली बार windows 8 में करा गया था और अब इसको windows10 के अंदर रखा गया है।

दोस्तों लाइव टाइल्स स्टार्ट मैन्यू की सहायता से टच स्क्रीन डिवाइस के ऊपर आप विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम का अलग ही एहसास कर पाते हैं। आपको इसके अंदर डिवाइस स्विच करने पर भी कोई दिक्कत नहीं होती है।

Action Center

आप को स्टार्ट मैन्यू के दाएं तरफ में एक्शन सेंटर भी देखने को मिल जाएगा। यह केवल एक नोटिफिकेशन एरिया होता है। आप चाहे तो यहां से अपने पूरे कंप्यूटर को भी नियंत्रित कर सकते हैं।

Multiple Desktop

दोस्तों अगर आप काफी सारे प्रोग्राम को एक साथ चलाते हैं। तो तब आप windows10 का वर्चुअल डेस्कटॉप फीचर्स आपके लिए काफी ज्यादा काम का साबित हो सकता है। आप इसके अंदर एक बार में ही काफी मल्टीपल डेक्सटॉप को ओपन कर सकते हैं। दोस्तों मल्टीडेक्सटॉप एक प्रकार के प्रोग्राम को अलग डेक्सटॉप पर लाकर रख देता है। यह फीचर मल्टीस्क्रीन उपलब्ध होने पर काफी ज्यादा प्रभावकारी साबित होता है।

Tablet Mode

दोस्तों यह लोग  Windows 10 को यूनिवर्सल बनाना चाहते हैं। ताकि सभी डिवाइसों के अंदर एक ही प्रकार का यूजर एक्सपीरियंस मिले। इसलिए इन्होंने टचस्क्रीन डिवाइसों के लिए भी Windows 10 टेबलेट मोड फीचर को उपलब्ध कर दिया है।

आप फीचर को अपने कंप्यूटर या फिर टच स्क्रीन सपोर्ट लैपटॉप के अंदर। उसको एक्टिवेट करके इसका आनंद उठा सकते हैं।

Windows Hello

दोस्तों Windows यूजर अकाउंट को पासवर्ड से सुरक्षित रख पाना काफी ज्यादा मुश्किल होता है, और यह तरीका काफी पुराना भी हो गया है। इसलिए यूजर्स को ज्यादा सुरक्षित और स्मार्ट तरीके से अपने यूजर अकाउंट को लॉक करने के लिए Windows ने Hello को पेश किया है। इसके अंदर बायोमैट्रिक लॉक होता है। जो यूजर को बायोमेट्रिक जानकारी यानी की उंगलियों के निशान, या फिर चेहरा, या आंखों की पुतलियां आदि का इस्तेमाल करता है।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें