Whatsapp, Facebook, Imo वीडियो कॉल कैसे रिकॉर्ड करे
Whatsapp, Facebook, Imo वीडियो कॉल कैसे रिकॉर्ड करे
दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरीके से Whatsapp, Facebook, Imo की वीडियो को रिकॉर्ड कर सकते हो। अगर आप भी वीडियो रिकॉर्ड करना चाहते हैं, और वीडियो रिकॉर्ड करने में आपको भी काफी परेशानी होती है। या फिर आपको किसी ऐसे ऐप के बारे में नहीं पता कि आप किस ऐप की सहायता से यहां पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकते हो। तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं, कि आप किस तरीके से केवल एक ऐप की सहायता से। आप यहां पर हर तरह की वीडियो स्कोर रिकॉर्ड कर सकते हो और स्क्रीनशॉट भी ले सकते हो।
वीडियो कॉल्स को कैसे रिकॉर्ड करे-
दोस्तों अब हम आपको बताने वाले हैं, कि आप किस तरीके से वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर सकते हो। हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताने वाले हैं। ताकि आपको किसी भी तरीके की कोई परेशानी या कन्फ्यूजन ना हो।
- दोस्तों अगर आप भी अपने फोन के अंदर वीडियो कॉल को रिकॉर्ड करना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको किसी स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऐप को डाउनलोड करना होगा।
- क्योंकि वीडियो कॉल्स को रिकॉर्ड करना केवल स्क्रीन रिकॉर्डिंग एप की सहायता से ही संभव है। तो आपको सबसे पहले तो अपने मोबाइल के हिसाब से एक स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऐप को डाउनलोड कर-कर इंस्टॉल करना है।
- फिर आपको स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऍप की सहायता से ही अपने मोबाइल की स्क्रीन पर चल रही हर एक एक्टिविटी को, या फिर आप वीडियो को भी रिकॉर्ड कर सकते हो।
- दोस्तों यहां पर आप बिल्कुल वैसे ही स्क्रीन रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट को ले सकते हैं जैसे लगता है कि आपके मोबाइल फोन के अंदर ही कुछ रियल टाइम ही एक्टिविटी चल रही हो।
- दोस्तों सबसे पहले तो आपको प्ले स्टोर पर जाना है, और अपने फोन के अकॉर्डिंग ही किसी अच्छे से स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऐप को डाउनलोड करके इंस्टॉल करना है। उसके बाद आपको उस ऐप को ओपन करना है। आपको उस ऐप के अंदर काफी सारे फीचर्स मिल जाते हैं। जिनकी सहायता से आप अपनी वीडियो को रिकॉर्ड कर सकते हैं।
- दोस्तों जैसे ही आप ऐसे एप्स को ओपन करेंगे। तो इनका इंटरफेस काफी ज्यादा आसान और सिंपल होता है।
- इन एप्स के अंदर आपको वीडियो का आइकन मिल जाएगा। आपको वीडियो वाले आइकन पर क्लिक करना होता है। अपनी वीडियो को रिकॉर्ड करने के लिए।
- दोस्तों जैसे ही आप वीडियो वाले आइकन पर क्लिक करेंगे। तो आपके सामने तीन से चार ऑप्शन आ जाते हैं। जिसके अंदर आपकी वीडियो रिकॉर्डिंग से जुड़े हुए कुछ फीचर होते हैं।
- अगर आप अपने मोबाइल के अंदर वीडियो की रिकॉर्डिंग को स्टार्ट करना चाहते हैं। तो आपको वीडियो वाले आइकन पर क्लिक करने के बाद रेड सर्कल वाले आइकन पर क्लिक करना होगा।
- जब आप अपने वीडियो को स्टॉप करना चाहते हो तो। आपको वापस से ही उस वीडियो वाले आइकन पर क्लिक करना है और फिर स्टाफ वाले आइकन पर आपको क्लिक कर देना होगा।
- जैसे ही आप की वीडियो रिकॉर्ड होती है। वह आपके सामने आ जाएगी और आपकी गैलरी के अंदर भी सेव हो जाती है। जिसको आप चाहे तो प्ले कर कर भी देख सकते हैं।
और हमेशा ध्यान रखें कि जब भी आप किसी स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऐप को इंस्टॉल करते हैं। तो आप किसी भी वीडियो को रिकॉर्ड करने से पहले आप उस ऐप को सही से चला कर देख ले। उस ऐप के रिव्यूस पढ़ ले, उसके बाद ही आप उस ऐप को डाउनलोड करें और वीडियो को रिकॉर्ड करें। दोस्तों कभी भी आप वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए किसी भी पेड टूल का इस्तेमाल ना करें। क्योंकि प्ले स्टोर पर आपको काफी सारे ऐसे फ्री स्क्रीन रिकॉर्डिंग एप्स मिल जाएंगे। जिनकी सहायता से आप बिल्कुल फ्री में अपने फोन के अंदर किसी भी वीडियो को या फिर एक्टिविटी को रिकॉर्ड कर सकते हो। रिकॉर्ड करने के लिए आपको केवल वीडियो वाले आइकन पर क्लिक करना होता है, और स्टॉप करने के लिए भी आपको वीडियो वाले आइकन पर ही क्लिक करना होता है।
Comments
Post a Comment