Whatsapp Business क्या है, इसके Features और इसे कैसे use करते हैं?
Whatsapp Business क्या है, इसके Features और इसे कैसे यूज़ करते हैं?
दोस्तों आज हम आपको Whatsapp Business क्या है, इसके बारे में बताने वाले हैं। साथ ही आपको इसके Features के बारे में भी बताएंगे कि अगर आप इसका इस्तेमाल करते हैं। तो आपको इसके अंदर क्या-क्या Features देखने को मिलते हैं। वह आपके लिए कितने मददगार साबित हो सकते हैं। इन सभी के बारे में आज हम आपको डिटेल में बताने वाले हैं। दोस्तों Whatsapp के बारे में तो आप जानते ही होंगे। क्योंकि Whatsapp को यूज करने वालों की संख्या दुनिया के अंदर काफी ज्यादा है। आपको बता दूं कि फेसबुक के बाद अगर किसी दूसरे सोशल ऐप का नाम आता है। तो वह Whatsapp ही है ,आज हम आपको इसी के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश करने वाले।
Whatsapp Business क्या है?
दोस्तों Whatsapp ने कुछ समय पहले ही Whatsapp Business के नाम से एक और वर्जन को इंटरनेट पर लॉन्च किया है। जिसकी सहायता से आप अपने Business को बड़े अच्छे से मैनेज कर सकते हो। इसके अंदर आपको काफी सारे एडवांस और एक्स्ट्रा फीचर मिलते हैं। जिससे कि आपको अपने Business को मैनेज करने में काफी आसानी होती है, और आपका कीमती समय भी बच जाता है। दोस्तों Whatsapp Business की सहायता से आप अपने कस्टमर से बड़े ही आसानी से इंटरेक्ट कर सकते हो। अपने मैसेज को काफी जल्दी रिस्पॉन्ड करने के लिए भी ऑटोमेशन और शॉपिंग टूल्स के Features का इस्तेमाल कर सकते हो
WhatsApp Business App के Features-
- दोस्तों आपने देखा होगा कि नॉर्मल Whatsapp प्रोफाइल के अंदर आपको दूसरे इंसान की केवल Whatsapp प्रोफाइल पिक्चर ही दिखती है, लेकिन Whatsapp Business के अंदर आपको किसी की प्रोफाइल के अंदर Business की डिटेल्स दिखती है।
- आप चाहे तो अपनी Business प्रोफाइल के अंदर कस्टमर्स को अपना एड्रेस, Business, डिस्क्रिप्शन, वेबसाइट, ईमेल एड्रेस, आदि शो कर सकते हो। ताकि आपका कस्टमर कभी भी आपसे कांटेक्ट कर सके।
- इसका एक फीचर यह भी है कि आप चैट को लेवल के साथ ऑर्गेनाइज कर सकते हो। आप यहां पर अपने शार्ट कांटेक्ट और Whatsapp Business एप के अंदर लेबल लगाकर। आसानी से यहां पर शार्ट कर सकते हो। ताकि आप अगर दोबारा किसी भी पर्टिकुलर लेवल के साथ एसोसिएटेड अपने कस्टमर को जल्दी से ढूंढ पाए।
- दोस्तों इसके अंदर आपको रिप्लाई का भी एक फीचर मिलता है, इसकी सहायता से आप अपने कस्टमर्स को कुछ कॉमन मैसेज भेज सकते हो। जैसे कि अगर कस्टमर आपको आर्डर देना चाहता है, तो आप उन्हें ऑर्डर के लिए थैंक यू फॉर प्लेसिंग ऑर्डर वगैरह के 1 या फिर 2 लाइनों का रिप्लाई करने के लिए। इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हो इससे आपका काफी समय बच जाता है।
- दोस्तों काफी सारे Business अपने ईमेल एड्रेस में ऑटोमेटिक रिप्लाई का सिस्टम रखते हैं। अगर कोई भी व्यक्ति उनके ईमेल एड्रेस पर ईमेल भेजता है, तो आप तो हर समय अपना ईमेल एड्रेस खोल कर नहीं देख सकते। लेकिन इसकी सहायता से आप अपने कस्टमर को ऑटोमेटेड रिप्लाई उनके ईमेल पर भेज सकते हैं।
- दोस्तों ऑटोमेटेड रिप्लाई का फीचर आपको Whatsapp Business के अंदर देखने को मिलता है, इसके अंदर आप अपने कस्टमर बेस को काफी अच्छे से मैनेज कर सकते हो और इस ऐप के अंदर आप ऑटोमेटेड मैसेजेस को भी सेट कर सकते हो। आप अपने कस्टमर्स को मैसेज कब भेजना चाहते हैं, आप यहां पर यह भी सेट कर सकते हैं। अगर आपका कस्टमर आपको कोई मैसेज करें, तो उसके लिए आपको क्या ग्रीटिंग मैसेज करना है। आप इसको भी ऑटोमेशन के साथ कर सकते हैं।
- दोस्तों यहां पर आपको किसी भी Business की प्रोडक्टिविटी को मेजर कराने के लिए। आपको उसकी इनसाइट्स और रिजल्ट रिपोर्ट स्कोर एनालाइज करना होता है। लेकिन Whatsapp Business एप के अंदर आपके सारे मैसेजेस के स्टैटिक्स आपको प्रोवाइड करता है। दोस्तों स्टेट्स के अंदर नंबर ऑफ मैसेजेस, सेंड, रीड और डिलीवरी शामिल होते हैं।
Comments
Post a Comment