VLC Media Player से Video कैसे convert करें
VLC Media Player से Video कैसे convert करें
दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरीके से VLC Media Player की सहायता से Video को convert कर सकते हैं। दोस्तों VLC Media Player को तो आप सब जानते ही होंगे, क्योंकि कंप्यूटर के अंदर हर कोई आज के समय VLC Media Player का इस्तेमाल करता है, Audio और Video को सुनने और देखने के लिए। लेकिन आज हम आपको इसकी सहायता से Video को convert करने के बारे में बताने वाले हैं।
VLC media player से video क्यों convert करें-
दोस्तों जैसा कि आपने VLC Media Player के बारे में सुना ही होगा। आप इसकी सहायता से अपने कंप्यूटर सिस्टम के अंदर Audio, Videos को देखते और सुनते हो। लेकिन आपको बता दू कि आप इसकी सहायता से अपने Video के साइज को भी कम कर सकते हो। क्योंकि आज के समय में लोगों को स्टोरेज का काफी प्रॉब्लम होता है। जिसके लिए उन्हें काफी सारी अलग-अलग वेबसाइट या सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करना होता है। अपने Video के साइज को कम करने के लिए। लेकिन आप VLC Media Player की सहायता से बड़े आसानी से अपने Video के साइज को कम कर सकते हो। इससे आपके स्टोरेज स्पेस की समस्या कम हो जाएगी। साथ ही आपकी Video की क्वालिटी भी बिल्कुल कम नहीं होती है। आप यहां पर हर क्वालिटी के अंदर अपनी Video को convert कर सकते हैं।
VLC Media Player से Video को कैसे convert करें?
दोस्तों अब हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरीके से VLC Media Player की सहायता से Video को convert कर सकते हो। इसके लिए आपको सिंपल सा नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करना होगा। इनको फॉलो करके आप बड़े आसानी से VLC Media Player की सहायता से किसी भी Video को convert कर पाएंगे। साथ ही आप उसके फाइल के साइज को भी कम कर पाएंगे।
- दोस्तों VLC Media Player से Video को convert करने के लिए। आपको सबसे पहले तो अपने कंप्यूटर के अंदर VLC Media Player को ओपन करना होगा और अगर आपने अभी तक VLC Media Player को अपने कंप्यूटर के अंदर डाउनलोड नहीं किया है। तो सबसे पहले तो आपको अपने कंप्यूटर के अंदर VLC Media Player को डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
- दोस्तों फिर आपको VLC Media Player के अंदर सबसे ऊपर मैन्यू के ऑप्शन में मीडिया वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फिर आपको convert Save वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
- दोस्तों फिर आपको एक पॉप अप बॉक्स देखने को मिलेगा, जिसमें सबसे ऊपर फाइल का ऑप्शन होगा। आपको फाइल वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है, दोस्तों वैसे तो जनरल फाइल पर ही क्लिक रहता है। लेकिन अगर ना हो तो आप ऐसे में फाइल पर ही क्लिक करें। उसके बाद आपको ऐड पर क्लिक कर-कर यहां पर अपने Video फाइल को सेलेक्ट करना होता है। उसके बाद सबसे नीचे आपको convert Save वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है।
- दोस्तों फिर आपके सामने यहां पर एक पॉपअप बॉक्स ओपन हो जाएगा, जिसमें प्रोफाइल के सामने आपको सेटिंग वाले आइकन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने दोबारा से एक पॉप अप बॉक्स ओपन हो जाएगा, जिसके अंदर आपको Video क्वालिटी को सेलेक्ट करना होता है, आप जिस भी क्वालिटी के अंदर अपनी Video को convert करना चाहते हो आपको उसके बाद Save वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। अगर आप यहां से यूट्यूब के लिए Video को convert कर रहे हो तो। हम कहना चाहेंगे कि आप यहां पर MP4 को ही सेलेक्ट करें।
- दोस्तों फिर आपको यहां पर डेस्टिनेशन फाइल के सामने ही ब्राउज़र का ऑप्शन मिलेगा। आपको इस पर क्लिक करना है। फिर आपको डेस्टिनेशन को सेलेक्ट करना होगा, जहां पर भी आप अपने Video को convert करके स्टोर करना चाहते हो। फिर आपको यहां पर Save वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इतना करने के बाद अब आपका Video convert होने लग जाएगा, अब आपके यहां पर Video की जितनी लेंथ होगी उसके अनुसार यहां पर आपको टाइम लग सकता है।
दोस्तों इतना सब करने के बाद अब आपकी Video पूरे तरीके से convert हो चुकी है। अब आप चाहे तो इसको यूट्यूब पर भी अपलोड कर सकते हैं।
Comments
Post a Comment