UPSTOX डीमैट अकाउंट रिव्यु
UPSTOX डीमैट अकाउंट रिव्यु
दोस्तों आज हम आपको UPSTOX डिमैट अकाउंट रिव्यू बताने वाले हैं। दोस्तों यह एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है। जिसकी सहायता से आप घर बैठे ऑनलाइन ट्रेडिंग कर सकते हैं। आज हम आपको इसी का रिव्यू देने वाले हैं। आपको बताएंगे कि UPSTOX का मालिक कौन है। इसके अंदर आपको किस तरीके का ऑफर देखने को मिलते हैं। साथ ही इस के कस्टमर सपोर्ट के बारे में भी आपको बताएंगे।
UPSTOX क्या हैं?
दोस्तों आपको बताना चाहूंगा कि UPSTOX भारत का दूसरा सबसे बड़ा एक डिस्काउंट ब्रोकर है। साथ ही यह पहले RKSV सिक्योरिटीज के नाम से भी जाना जाता था। लेकिन UPSTOX इस समय डिबेट और ट्रेडिंग अकाउंट की सुविधा को प्रदान कराता है। साथ ही साथ आप इसकी सहायता से मुचल फंड और गोल्ड आदि के अंदर निवेशकों कर सकते हैं। UPSTOX के अनुसार वह वर्तमान में यह लगभग 40 लाख क्लाइंट्स को काफी अच्छी सेवा दे रहा है। साथ ही यह UPSTOX सेबी द्वारा रजिस्टर ब्रोकर है। दोस्तों इसका सेवी रजिस्ट्रेशन नंबर INZ000185137 यह है।
UPSTOX का मालिक कौन हैं?
दोस्तों RKSV सिक्योरिटीज को 2011 के अंदर स्थापित किया गया था। जिसको 2016 में UPSTOX नाम दे दिया गया। इस डिस्काउंट ब्रोकर को वर्तमान में मुंबई के अंदर मुख्यालय बनाया गया है। इसके फाउंडर रघु कुमार, रवि कुमार, श्रीनिवास विश्वनाथ, जी है। दोस्तों इन सभी के नाम पर ही इसका पहले RKSV नाम रखा गया था।
UPSTOX क्या-क्या ऑफर करता हैं?
दोस्तों ये एक सिंगल प्लेटफॉर्म होता है। लेकिन आप इसकी सहायता से काफी सारे विकल्पों के अंदर इन्वेस्ट कर सकते हैं। UPSTOX में डिमैट अकाउंट खुलवाने पर सबसे अच्छा फायदा। यह है कि यहां पर आप को संपूर्ण पोर्टफोलियो एक जगह पर ही मिल जाता है।
दोस्तों ये ब्रोकर आपको यहां पर निम्न निवेश विकल्प ऑफर करता है-
- शेयर
- F & O
- करेंसी ट्रेडिंग
- आईपीओ प्लेटफार्म
- कमॉडिटी
- बांड और डेब्ट फण्ड
- म्यूच्यूअल फण्ड
- ETF
UPSTOX Pros-
- दोस्तों UPSTOX के अंदर अकाउंट खुलवाने के आपको काफी सारे फायदे मिलते हैं। जो इसको अन्य ब्रोकर से बिल्कुल अलग बनाते हैं।
- दोस्तों यहां पर डिलीवरी सौदों के समय UPSTOX शेयर खरीदने पर आपको कोई भी चार्जएस नहीं करता है। जो निवेशक यहां पर लॉन्ग टर्म के लिए शेयर को खरीदना चाहते हैं। उनके लिए काफी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
- दोस्तों आप UPSTOX ट्रेडिंग टर्मिनल को बड़े ही आसानी से अपने लैपटॉप और स्मार्ट फोन के अंदर एक्सेस कर सकते हैं।
- इसके अंदर आप को नियमित रूप से मार्केट रिपोर्ट के बारे में न्यूज़ वगैरह भेजता रहता है।
- दोस्तों इसके अंदर ए एम ओ और कवर ऑर्डर मोबाइल यह दोनों ही वेब वर्जन के अंदर उपलब्ध है।
- दोस्तों यह टूल निवेशकों के लिए काफी अच्छा टूल है। उनको फ्यूचर प्राइस वर्टिकल कंपैरिजन और स्टॉप ढूंढने में काफी मदद करता है।
- दोस्तों आप चाहे तो इसी प्लेटफार्म की सहायता से गोल्ड और म्यूचुअल फंड के अंदर भी निवेश कर सकते हैं।
- आप चाहे तो इसके अंदर आप यूपीआई की सहायता से भी आईपीओ के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- दोस्तों अगर आप UPSTOX को किसी को रेफर करते हैं। अगर वह सक्सेसफुली रेफर होता है। तो इसके लिए आपको ₹300 से लेकर ₹600 तक मिलते हैं। साथ ही आपको समय-समय पर रिवार्ड्स भी देखने को मिलते हैं।
UPSTOX Cons-
- दोस्तों यह आपको किसी भी तरीके का प्लान फ्री यूरिटी या फिर पैक को ऑफर नहीं करते हैं।
- इसके अंदर डिलीवरी सौदों पर मार्जिन फंडिंग सुविधा उपलब्ध नहीं है।
- वर्तमान समय में UPSTOX में एनआरआई अकाउंट भी उपलब्ध नहीं है।
- आप को इस के अंदर डीमेट डेबिट ट्रांजैक्शन चार्जेस 18.5 और डिस्काउंट ब्रोकर 13.5 के मुकाबले ज्यादा है।
UPSTOX का कस्टमर सपोर्ट कैसा है?
दोस्तों अगर आप यहां पर कस्टमर सपोर्ट से कनेक्ट होना चाहते हैं। उनसे कुछ बात करना चाहते हैं। या कुछ समझना चाहते हैं। तो यह चार विकल्प आपको देते हैं। आप इन चारों में से किसी भी एक विकल्प की सहायता से कस्टमर सपोर्ट से बात कर सकते हैं।
- फ़ोन
- ईमेल
- चैट
- सोशल मीडिया
दोस्तों ये ब्रोकर्स हमेशा ही अपने क्लाइंट से जुड़ने के लिए निरंतर ही प्रयास करते रहते हैं। अपने चैनल के अंदर इजाफा करने के लिए काफी प्रयास करते हैं। दोस्तों अगर आप इसको ईमेल की सहायता से कांटेक्ट करना चाहते हैं। तो यहां पर आपको 24 घंटे के अंदर में ही उनका रिप्लाई आ जाता है। आप चाहे तो कस्टमर एग्जीक्यूटिव से आप मोबाइल ट्रेडिंग एप्प की सहायता से भी चैट पर अपनी समस्या को बता सकते हैं। दोस्तों इनका कस्टमर सपोर्ट काफी ज्यादा अच्छा और रेस्पॉन्सिव है। तभी काफी तेजी से इनके क्लाइंट्स बढ़ते जा रहे हैं।
Comments
Post a Comment