Tumblr पर फ्री ब्लॉग कैसे बनाये ?

Tumblr पर फ्री ब्लॉग कैसे बनाये ?

दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरीके से Tumblr पर एक फ्री ब्लॉग को बना सकते हैं। दोस्तों अगर आप भी अपनी ब्लॉगिंग की जर्नी को स्टार्ट करना चाहते हैं। आप भी कंफ्यूज है कि अपने ब्लॉग को वर्डप्रेस पर बनाएं या ब्लॉगर पर बनाएं। तो आपको बता दूं कि Tumblr भी एक ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म है। आपने इसका नाम काफी सुना होगा इसके अंदर ब्लॉगिंग करना काफी ज्यादा आसान है। इसलिए आज हम आपको इसके अंदर फ्री ब्लॉग बनाने के बारे में बताने वाले हैं। 

Tumblr क्या है?

दोस्तों जैसा कि मैंने बताया कि Tumblr एक ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म होता है। जैसे कि ब्लॉगर और वर्डप्रेस होता है, ठीक उसी तरीके से हि Tumblr होता है। दोस्तों हम Tumblr की सहायता से शॉर्ट पोस्ट को क्रिएट कर सकते हैं। इस शॉट पोस्ट के अंदर हम चाहे तो लिंक्स, इमेजेस, वीडियोस और ऑडियो को भी ऐड कर सकते हैं। इनकी सहायता से हम एक अच्छे ब्लॉग को बड़े आसानी से तैयार कर सकते हैं।

Tumblr को David Karp ने बनाया था। इन्होंने इसको 2007 के अंदर पब्लिश किया था। उसके बाद 2013 के अंदर YAHOO कंपनी ने इसको टेकओवर कर लिया। दोस्तों YAHOO कंपनी के द्वारा ही हम Tumblr पर फ्री ब्लॉग क्रिएट कर पाते हैं। इस पर जो हम पोस्ट क्रिएट करते हैं, उसके अंदर हम मल्टीमीडिया फीचर की सहायता से काफी अच्छा और अट्रैक्टिव ब्लॉग बना सकते हैं।

Tumblr पर फ्री ब्लॉग को कैसे बनाये ?

दोस्तों अब हम आपको बताएंगे कि आप किस तरीके से Tumblr पर एक फ्री ब्लॉग को बनाकर तैयार कर सकते हैं। आज हम आपको इसके बारे में स्टेप बाय स्टेप बताने वाले हैं। ताकि आपको कोई भी परेशानी या कन्फ्यूजन ना रहे।
  • दोस्तों सबसे पहले तो आपको Tumblr के अंदर पोस्ट को क्रिएट करना होगा। उसके लिए आपको Tumblr के डैशबोर्ड के अंदर जाकर Make a Post वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने पोस्ट की टाइप को सेलेक्ट करने के काफी सारे ऑप्शन दिखने लगेंगे। आप यहां पर जिस भी टाइप की पोस्ट को ऐड करना चाहते हो। आपको सिंपली उस वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको यहां पर अपनी पोस्ट को लिखना होगा और पोस्ट को लिखने के बाद। आपको पोस्ट वाले बटन पर ही क्लिक करना होगा, क्लिक करते ही आपकी पोस्ट पूरी तरीके से क्रिएट हो जाएगी। अब अगर आप चाहते हैं, कि अपनी पोस्ट के अंदर इमेजेस, ऑडियो, लिंक्स, वीडियोस या कुछ और चीजों को ऐड करना। तो आप उन सब को ऐड कर सकते हैं।

Tumblr पर अकाउंट कैसे बनाए-

दोस्तों अब हम आपको बताएंगे, आप किस तरीके से Tumblr पर अपना अकाउंट बना सकते हैं।
  • सबसे पहले आपको Tumblr की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर आपके सामने एक Tumblr का पेज ओपन होगा, आपको वहां पर अपने डिटेल्स को डालना होता है। इसके अंदर आपको अपनी बेसिक डिटेल डालनी होती है। अपनी बेसिक डिटेल डालने के बाद आपको साइन अप पर क्लिक करना होता है।
  • उसके बाद आपको यहां पर अपनी एज को डालने के बाद Tumblr की टर्म्स ऑफ़ सर्विस को टिक करके नेक्स्ट पर क्लिक करना होता है।
  • फिर आपको यहां पर एक कैप्चा को फिल करना है, और अपने पसंद की पांच कैटेगरी को सेलेक्ट करना है। फिर नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना है।
  • इतना करने के बाद अब आपका Tumblr ब्लॉग क्रिएट हो चुका है। अब केवल आपको अपनी ईमेल को वेरीफाई करना होगा। उसके लिए आपको यहां पर ऊपर की तरफ ही ई-मेल को वेरीफाई करने का मैसेज मिलेगा, आपको उस पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप उस पर क्लिक करते हैं, आपके सामने Tumblr की एक नोटिफिकेशन आ जाएगी। फिर इसके अंदर आपको This is Me ke ऑप्शन पर क्लिक करना है, और करते ही आपका ईमेल वेरीफाई हो जाएगा।
दोस्तों इतना सब करने के बाद, अब आपका Tumblr पर सक्सेसफुली अकाउंट बन चुका है .अब आप इसके डैशबोर्ड पर क्लिक करके इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें