Truecaller से अपना नाम और नंबर कैसे हटाएं ?

 Truecaller से अपना नाम और नंबर कैसे हटाएं ?

दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि आप किस तरीके से Truecaller के अंदर से अपने नाम और नंबर को कैसे हटा सकते हैं। दोस्तों Truecaller के बारे में तो आप जानते ही होंगे क्योंकि काफी लोग आज के समय में Truecaller का इस्तेमाल कर रहे हैं। दोस्तों इसकी सहायता से हम किसी भी मोबाइल नंबर की सहायता से उसके मालिक का नाम कंफर्म कर सकते हैं। लेकिन कभी-कभी इस एप्लीकेशन के अंदर कुछ प्रॉब्लम भी आने लगती है। जैसे कि कोई भी व्यक्ति Truecaller की सहायता से हमारे नाम और लोकेशन के बारे में पता कर सकता है। तो चलिए जानते हैं आप Truecaller के अंदर से किस तरह अपने नाम और नंबर को हटा सकते हैं।

Truecaller क्या है?

दोस्तों आज के समय में हर कोई एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है और चोर भी वर्तमान समय में एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं। चोरी करने के लिए वह किसी के भी फोन नंबर पर कॉल कर-कर। उसके बैंक खाते से या फिर उसके एटीएम कार्ड का नंबर जान लेते हैं। इसीलिए काफी लोग अपनी सुरक्षा के लिए Truecaller का इस्तेमाल करते हैं। दोस्तों अगर कोई भी फर्जी व्यक्ति या कर्मचारी बनकर हमारे पर कॉल करता है। तो Truecaller पर उसका नंबर Spam के नाम से शो हो जाता है। इसकी सहायता से हम ऑनलाइन फ्रॉड से बच सकते हैं।

Truecaller में अपनी आईडी डीएक्टिवेट कैसे करें?

दोस्तों अब हम आपको बताएंगे कि आप किस तरीके से Truecaller में अपनी आईडी को डीएक्टिवेट कर सकते हैं। हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताने वाले हैं, ताकि आपको किसी भी तरीके की कोई कंफ्यूजन ना रहे।
  • दोस्तों सबसे पहले तो आपको Truecaller एप्लीकेशन को ओपन करना है। फिर नीचे आपको सेटिंग का ऑप्शन मिलेगा आपको उस पर क्लिक करना है।
  • फिर आप को सबसे नीचे अबाउट का ऑप्शन मिलेगा, आपको उस पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको यहां पर सबसे नीचे डीएक्टिवेट अकाउंट का एक ऑप्शन मिलेगा, आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • यहां पर फिर यह आपसे यह कहेगा कि आपकी सभी इंफॉर्मेशन Truecaller पर सर्च करी जा रही है। परंतु आप अपनी डिटेल्स को एडिट नहीं कर सकते हो, यहां पर आपको यस वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
दोस्तों इतना सब करने के बाद अब पूरे तरीके से Truecaller एप्लीकेशन के अंदर आपकी आईडी डीएक्टिवेट हो चुकी है।

Truecaller में अपना नाम एप्लीकेशन से अनलिस्ट कैसे करें?

  • दोस्तों अगर आप भी यहां पर अपने नाम को अनलिस्टेड करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको अनलिस्ट फोन नंबर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने एक वेब पेज खुल कर आ जाएगा। इसके अंदर आपको वह फोन नंबर एंटर करना होगा जिस नंबर को आप ने डीएक्टिवेट करा था।
  • फिर आपको आई एम नॉट रोबोट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है, और उसके बाद में आपको अनलिस्टेड फोन नंबर वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • फिर आपको आगे कंफर्म करने के लिए कहा जाएगा, अगर आप यहां पर सच में अपने मोबाइल नंबर को अनलिस्ट करना चाहते होतो, ऐसा करने पर आप फिर Truecaller एप्लीकेशन का यूज नहीं कर सकेंगे। फिर आपको यहां पर अनलिस्ट फोन नंबर वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • दोस्तों इतना सब करने के बाद आपको एक मैसेज Truecaller की तरफ से आता है। जिसके अंदर लिखा होता है कि आपके नंबर को Truecaller एप्लीकेशन से नस्ट कर दिया गया है। यह अगले 24 घंटे के अंदर आपके नंबर को Truecaller एप्लीकेशन से भी हटा देगा।
दोस्तों इस तरीके से आपका मोबाइल नंबर और आपका नाम Truecaller एप्लीकेशन से हमेशा के लिए हट जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें