Top 5 Free SSL Provider: Website में HTTPS Enable करने के लिए बेस्ट वेबसाइट

 Website में HTTPS Enable करने के लिए बेस्ट वेबसाइट-

दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं 5 ऐसी वेबसाइट जिनकी सहायता से आप Free SSL पा सकते हैं, और अपनी वेबसाइट में HTTPS को Enable कर सकते हैं। दोस्तों हर कोई अपनी वेबसाइट को फास्ट और सिक्योर रखना चाहता है। जिसके लिए वह SSL Certificate को लेता है। जिसको लेने के बाद आपकी वेबसाइट के अंदर URL में HTTP की जगह पर HTTPS लग जाता है। अगर आप भी इस को Free में लेना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी ही 5 वेबसाइट के बारे में बताने वाले हैं। जहां से आप SSL Certificate को Free में ले सकते हैं।

 1. Lets Encrypt-

दोस्तों इस वेबसाइट का SSL Certificate की दुनिया के अंदर काफी ज्यादा नाम है। यह वेबसाइट से आप बिल्कुल Free में SSL Certificate को पा सकते हैं। आपको बता दूं कि काफी सारी ऐसी वेबसाइट है, जो इस साइड से SSL Certificate का इस्तेमाल करती हैं। दोस्तों यह वेबसाइट जो हमें SSL Certificate देती है, यह केवल 90 दिनों के लिए ही वैलिड होता है। इसके बाद आपको फिर इसको दोबारा से रिन्यू करना पड़ता है। जिसके लिए भी आपको किसी भी तरीके का कोई चार्ज नहीं लगता। अगर आप इसका हमेशा इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आप इसको हर 90 दिनों के बाद रिन्यू कर ले।

2. Cloudflare Flexible SSL-

दोस्तों यह वेबसाइट Cloudflare CDA सर्विस के लिए काफी ज्यादा फेमस मानी जाती है। लेकिन यह CDA सर्विस के साथ में ही आपको Free SSL Certificate भी देती है। अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आप यहां पर लाइफटाइम Free SSL Certificate को ले सकते हैं। लेकिन यहां पर आपको एक चीज का ध्यान रखना है, कि यह सभी ब्राउज़र को सपोर्ट नहीं करता। दोस्तो आप यहां पर अपने Subdomain को भी HTTPS कर सकते हो। इस वेबसाइट के अंदर आपको और भी चीजें देखने को मिल जाती हैं।

3. Comodo-

दोस्तों SSL Certificate के मामले में इस वेबसाइट को सबसे ज्यादा बेस्ट माना जाता है। यह कंपनी पूरी दुनिया के अंदर काफी ज्यादा फेमस है, यहां से आपको पेड SSL और Free SSL दोनों ही मिलते हैं। अगर आप इसका Free Certificate लेना चाहते हैं। तो इसकी वैधता केवल 90 दिनों तक ही होती है। इसके बाद आपको इसे खरीदना पड़ता है। इसका सबसे अच्छा फायदा यह होता है, कि यह हर तरह के ब्राउज़र को सपोर्ट करता है। लेकिन यह आपको पूरे तरीके से Free में नहीं मिलता। तो अगर आप पेड SSL Certificate लेना चाहते हैं। तो आप इससे ले सकते हैं, लेकिन शुरुआत में यहां से आपको Free में SSL Certificate मिलता है। अगर आपको अच्छा लगे तो आप यहां से पेड भी ले सकते हैं।

4. Godaddy-

दोस्तों यह वेबसाइट भारत के अंदर सबसे ज्यादा भरोसेमंद वेबसाइट मानी जाती है। इस वेबसाइट से आप डोमेन होस्टिंग या फिर आप किसी भी तरीके की डिजिटल सर्विस ले सकते हैं। यह वेबसाइट आपको काफी सारी सुविधा देती है। इसकी सहायता से भी आप चाहे तो Free में SSL Certificate ले सकते हैं। इस पर आप केवल 1 साल के लिए ही Free Certificate ले पाएंगे। उसके बाद आपको इस Certificate को रिन्यू करवाने के लिए पैसे देने पड़ते हैं। आप इनकी वेबसाइट पर जाकर और ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।

5. SSL For Free-

दोस्तों अगर आप Free SSL Certificate को लेना चाहते हैं, तो आपके लिए यह वेबसाइट काफी अच्छी साबित हो सकती है। क्योंकि यहां पर आपको SSL Certificate को बाय करने के लिए किसी भी तरीके के कोई भी पैसे नहीं देने पड़ते हैं। आप चाहे तो यहां से लाइफ टाइम के लिए Free में SSL Certificate को ले सकते हैं, और इसका आप इस्तेमाल कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर आपको SSL से जुड़ी हुई काफी सारी सर्विसेस बिल्कुल Free में मिलती है। जिनका आप लाभ उठा सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें