Telegram X क्या है और कैसे इस्तेमाल करें
Telegram X क्या है और कैसे इस्तेमाल करें
दोस्तों आज हम आपको Telegram X के बारे में बताने वाले हैं कि यह क्या होता है। आप इसको किस तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आपको यह भी बताएंगे कि Telegram और Telegram X के अंदर क्या-क्या अंतर होते हैं, और किस हिसाब से Telegram X, Telegram से काफी एडवांस ऐप है। Telegram के बारे में तो दोस्तों आपने सुना ही होगा। जब से व्हाट्सएप ऐप के अंदर प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर इशू हुआ है। तब से Telegram के यूजर काफी ज्यादा तेजी से बड़े है। आज के टाइम में काफी सारे लोग Telegram का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन Telegram के अंदर आपको लिमिटेड फीचर्स ही मिलते हैं। जबकि Telegram X के अंदर आपको काफी सारे एडवांस फीचर मिलते हैं। जिनके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं।
Telegram X क्या है?
आपने Telegram के बारे में तो सुना ही होगा Telegram X, Telegram का ही एक अल्टरनेटिव ऐप है। जिसका नाम पहले तो चैलेंज ग्राम था। जिसको बदलकर के अब Telegram के द्वारा ही इसका नाम Telegram X रख दिया गया है। दोस्तों आपको बता दूं कि यह Telegram से काफी ज्यादा एडवांस है। इसके अंदर आपको काफी सारे एक्स्ट्रा फीचर्स भी मिलते है। दोस्तों अगर आप भी अपने दोस्तों के मैसेज को देखना चाहते होतो। आप भी उनको बिना पता लगे इस काम को कर सकते हो। इसमें आपको थीम्स को चेंज करने का भी ऑप्शन मिलता है। जिसकी सहायता से आप अपनी मर्जी के थीम्स को भी यहां पर लगा सकते हो। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह Telegram का एक अपडेटेड वर्जन हमको नजर आता है। जिसके अंदर आपको काफी सारे एडवांस फीचर देखने को मिलते हैं।
Telegram और Telegram X में क्या अंतर है-
दोस्तों जैसे कि हमने आप को पहले से ही बताया है कि Telegram X अपग्रेडेड वर्जन है। जो कि एक एडवांस ऐप्स के अंदर आता है, जो आने वाले समय के अंदर काफी अच्छा मैसेजिंग एप के रूप में भी ऊपर के आ सकता है। Telegram के अंदर जो आपको कुछ लिमिटेड ही फीचर्स देखने को मिलते हैं। लेकिन Telegram X के अंदर आपको काफी सारे एडवांस फीचर मिलते हैं। जो आपको काफी पसंद आ सकते हैं।
इसके अंदर आपको नाइट मोड़ भी मिलता है। जिसकी सहायता से आप इस ऐप का इंटरफेस को भी अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं। साथ ही साथ आप Telegram मैं कुछ मल्टीमीडिया फीचर्स को भी ऐड कर सकते हो। जिससे कि आपको काफी सारे न्यू फीचर्स इसके अंदर देखने को मिल जाते हैं। दोस्तों Telegram X की खास बात यह है कि आप इसके अंदर किसी का भी मैसेज पढ़ सकते हैं, और सामने वाले को इस चीज के बारे में पता नहीं लगेगा कि आपने उसका मैसेज पढ़ लिया है।
Telegram X पर अकाउंट कैसे बनाए-
दोस्तों अगर आप भी Telegram X पर अपना अकाउंट बनाना चाहते हैं। तो इस पर अकाउंट बनाना काफी ज्यादा आसान होता है, सबसे पहले आपको प्ले स्टोर पर जाकर इस ऐप को डाउनलोड करना होगा। इसको अभी तक 500 Thousand से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। इसकी रेटिंग भी 4.5 है जो कि काफी अच्छी होती है।
दोस्तों जैसे ही आप इस ऐप को इंस्टॉल करते हैं। आपको सिंपल इसके अंदर लॉग इन करना होगा और इसके लिए आपको केवल यहां पर अपना मोबाइल नंबर ही डालना होता है। जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आता है और ओटीपी को वेरीफाई करने के बाद। यहां पर आपका Telegram X अकाउंट बन जाता है।
देखा दोस्तों आपने अब आपको Telegram X के बारे में काफी सारी जानकारी मिल चुकी है। अब आपको पता लग चुका होगा कि Telegram X कितना ज्यादा एडवांस ऐप है।
Comments
Post a Comment