Spyware की पूरी जानकारि

 Spyware की पूरी जानकारि

दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि Spyware क्या होता है। हम आपको Spyware की पूरी जानकारी देने वाले हैं, कि ये किस तरीके से आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। दोस्तों आज के समय में इंटरनेट का इस्तेमाल हर कोई कर रहा है। अगर आप भी एक स्मार्टफोन यूजर है, या फिर सिस्टम यूजर हैं। तो आपको Spyware के बारे में जानना काफी जरूरी है। क्योंकि कुछ हैकर्स इसकी सहायता से आपके स्मार्टफोन या फिर आपके सिस्टम को हैक कर सकते हैं।

Spyware क्या हैं?

दोस्तों Spyware एक ऐसा सॉफ्टवेयर होता है। जो कि malware की तरह होता है। यह किसी भी कंप्यूटर के अंदर घुसने पर उसकी सारी जानकारियां किसी दूसरे व्यक्ति को भेज देता है।

अगर एक बार यह किसी कंप्यूटर के अंदर प्रवेश करता है। तो यह उस यूजर का सारा का सारा डाटा चुरा सकता है। दोस्तों हमारे दैनिक जीवन में किसी भी व्यक्ति द्वारा सुरक्षा बनाए रखने के लिए। हम सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल करते हैं। लोगों पर निगरानी रखते हैं। ठीक उसी तरीके से Spyware भी कंप्यूटर में पहुंचकर कंप्यूटर यूजर के द्वारा इंटरनेट पर की जाने वाली सभी गतिविधियों पर नजर रखता है। लेकिन इस बात की जानकारी उपयोगकर्ता को नहीं होती।

दोस्तों हमें एक बात ध्यान में रखनी है, कि Spyware एक एडवेयर है। यह कोई वायरस नहीं होता क्योंकि Spyware कंप्यूटर के अन्य पाठकों तक नहीं फ़ैल पाता। जैसे कि वायरस एक सिस्टम से दूसरे सिस्टम तक जाने की कोशिश करता है। लेकिन Spyware इंटरनेट से स्वयं डाउनलोड होकर अपने सिस्टम के अंदर इंस्टॉल हो जाता है।

Spyware कैसे काम करता हैं और किस तरह सिस्टम में इंस्टॉल होता हैं?

दोस्तों इसको Malware जंक वेयर के रूप में भी जाना जाता है। दोस्तों जैसे ही ये हमारे कंप्यूटर के अंदर प्रवेश करता है। यह हमारे कंप्यूटर की क्षमता को प्रभावित करने लगता है। उसकी गति को भी धीरे करने लगता है।

दोस्तों वर्तमान समय में हम इंटरनेट पर ब्राउजिंग के जरिए काफी सारे काम करते हैं। इसलिए हमें ब्राउज़िंग करते समय हमेशा यह ध्यान रखना है, कि हम जब भी किसी एप्लीकेशन या फिर फाइल को डाउनलोड करते हैं। हमें यह ध्यान रखना है, कि वह उसकी ऑफिशियल वेबसाइट है या फिर एप्लीकेशन है या नहीं। क्योंकि दोस्तों जिस तरीके से हम किसी फाइल या एप्लीकेशन को डाउनलोड करते हैं। ठीक उसी तरीके से हैकर्स भी किसी Spyware सॉफ्टवेयर को ऐसे सेटअप करते हैं। कि हम उसको एप्लीकेशन समझ कर डाउनलोड कर लेते हैं। जिसकी वजह से हमारे कंप्यूटर के अंदर Spyware इंस्टॉल हो जाता है। फिर यह धीरे-धीरे हमारे कंप्यूटर को प्रभावित करता है। साथ ही हमारे डाटा को भी चुराने लगता है। आप इसका अंदाजा भी नहीं लगा पाएंगे।

दोस्तों इस तरीके से Spyware किसी भी सिस्टम के अंदर प्रवेश कर जाता है। दोस्तों इस से बचने के लिए आप हमेशा ध्यान रखें कि आप हमेशा प्रोफेशनल वेबसाइट या फिर प्रोफेशनल एप्लीकेशन को इंस्टॉल करें। अगर आप इंटरनेट पर किसी भी अननोन फाइल को या नॉट सिक्योर वेबसाइट से किसी भी गेम, सॉफ्टवेयर या फिर किसी भी तरह की जिप फाइल को डाउनलोड करते हैं। तो ऐसे में आप उस वेबसाइट का यूआरएल चेक करें। अगर वह आपके लिए फायदेमंद साबित हो तभी आप उससे किसी भी चीज को डाउनलोड करें। अगर आप अपने आप को सुरक्षित महसूस ना करें, आपको लगे वेबसाइट में किसी भी तरीके की कोई कमी है। तो आप वहां से किसी भी तरीके की कोई भी फाइल का गेम या सॉफ्टवेयर को डाउनलोड ना करें। अगर डाउनलोड कर लेते हैं तो आप गलती से भी इन चीजों को अपने कंप्यूटर के अंदर रन ना करें। आप जितना जल्दी हो सके इनको अनइंस्टॉल करें या डिलीट कर दें।

अगर हो सके तो आप अपने कंप्यूटर के अंदर एक एंटीवायरस को जरूर इंस्टॉल करके रखें। क्योंकि यह इन चीजों से बचने में आपकी काफी ज्यादा सहायता करता है। यह आपको नोटिफिकेशन के जरिए बता देता है, कि आपके सिस्टम को कोई खतरा है या नहीं।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें