श्वेता तिवारी का जीवन परिचय (Shweta Tiwari Biography )
श्वेता तिवारी का जीवन परिचय (Shweta Tiwari Biography)
दोस्तों आज हम आपको श्वेता तिवारी का जीवन परिचय बताएंगे। दोस्तों आपने श्वेता तिवारी को टीवी सीरियल्स के अंदर काफी बार देखा होगा। यह काफी पॉपुलर टीवी इंडस्ट्री की अभिनेत्री हैं। दोस्तों श्वेता तिवारी काफी ज्यादा सुंदर और आकर्षक होने के कारण। इनको काफी सारे सीरियल्स के अंदर काम करने का मौका मिला है। साथ ही इन्होंने काफी अच्छे तरीके से अपने रोल को निभाया भी है। दोस्तों आपको बता दूं, कि श्वेता तिवारी अभिनेत्री कॉमेडियन और मॉडल है। अभी तक का इनका सबसे ज्यादा मशहूर टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की यह काफी मशहूर हुआ था। भारत के अंदर, जिसके अंदर श्वेता तिवारी ने काफी लंबे समय तक इस टीवी सीरियल को किया था और उनके इस अभिनय के कारण काफी लोगों ने उन्हें पसंद किया।
श्वेता तिवारी का करियर-
4 अक्टूबर 1980 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के अंदर एक मध्यम वर्गीय ब्राह्मण परिवार के अंदर श्वेता तिवारी का जन्म हुआ था। दोस्तों जब यह छोटी थी तभी से इनका परिवार मुंबई के अंदर शिफ्ट हो गया था लेकिन फिर श्वेता ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के संत इसाबेल हाई स्कूल से करि और बुरहानी कॉलेज माझी गांव से ग्रेजुएशन को पूरा किया।
दोस्तों इनको बचपन से ही एक्टिंग का काफी ज्यादा शौक था। यह स्कूल के अंदर होने वाले सभी फंक्शन और ड्रामा के अंदर हिस्सा लिया करती थी। आगे चलकर इन्होंने एक्टिंग में अपना करियर बनाने के बारे में फैसला किया। दोस्तों इन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए। केवल 12 वर्ष की उम्र में ₹500 की तनखा के साथ ही ट्रैवल एजेंसी के अंदर काम करना शुरू कर दिया था।
1998 के अंदर श्वेता तिवारी को दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले सीरियल। कलीरे के अंदर एक सपोर्टिंग किरदार के साथ अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत करने का मौका मिला था और प्रशंसकों ने श्वेता तिवारी के अभिनय को काफी पसंद किया फिर 2001 के अंदर उनका टर्निंग प्वाइंट तब आया जब उनको जानवी कपूर ने अपने सीरियल के अंदर काम करने का ऑफर दिया। उनके सीरियल का नाम कसौटी जिंदगी की था।
इसके अंदर श्वेता तिवारी को प्रेरणा का किरदार करना था। उनकी एक्टिंग इतनी अच्छी थी, कि हर कोई अपनी बेटी या बहू को प्रेरणा के नाम से ही पुकारता था। यह सीरियल लगभग 7 सालों तक चला था। जिसके कारण श्वेता टीवी के ऊपर काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुकी थी। इन्होंने अपनी एक अलग ही पहचान बना ली थी। दोस्तों इन्होंने नच बलिए 2 में अपने पति राजा चौधरी के साथ इसमें हिस्सा लिया था।
दोस्तों इनको 2010 के अंदर बिग बॉस सीजन 4 में भी कंटेस्टेंट के रूप में आमंत्रित किया गया था। इस सीजन की श्वेता विनर भी रही थी। उसके बाद श्वेता ने कॉमेडी में भी अपनी पहचान बनाई और दर्शकों का काफी मनोरंजन भी किया। फिर श्वेता ने 2011 में कॉमेडी सर्कस का नया दौर के अंदर भी हिस्सा लिया और इसमें भी वह विजेता रही।
दोस्तों इन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में तो काम किया ही है। साथ ही इन्होंने भोजपुरी और मराठी फिल्मों में भी काम किया है।
व्यक्तिगत जानकारी-
पूरा नाम - श्वेता तिवारी
निक नाम - श्वेता
आयु - 40 वर्ष (2021)
व्यवसाय - अभिनेत्री, मॉडल और कॉमेडियन
प्रसिद्धि - कसौटी जिंदगी की सीरियल में प्रेरणा का किरदार
जन्म दिनांक - 4 अक्टूबर 1980
जन्म स्थान - प्रतापगढ़, उत्तरप्रदेश, भारत
गृह नगर - प्रतापगढ़, उत्तरप्रदेश, भारत
वर्तमान निवास - मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
धर्म - हिन्दू
जाति - ज्ञात नहीं
राष्ट्रीयता - भारतीय
विद्यालय - संत इसाबेल हाई स्कूल, मुंबई
महाविद्यालय - बुरहानीस कॉलेज, माजेगांव, मुंबई
शिक्षा - स्नातक
राशि - तुला राशि
Net worth - 30 से 40 करोड़
श्वेता तिवारी से जुड़े फैक्ट-
- दोस्तों श्वेता तिवारी का जन्म हिंदू ब्राह्मण परिवार के अंदर हुआ है।
- यह किसी भी तरीके का धूम्रपान और शराब का सेवन बिल्कुल भी नहीं करती हैं।
- इन्होंने केवल 12 वर्ष की उम्र में ही ₹500 महीने की पगार पर काम करना शुरू कर दिया था।
- कसौटी जिंदगी की काफी प्रसिद्ध सीरियल है। इसके अंदर इन्होंने 7 या 8 सालों तक लगातार काम किया था।
- इनको जानवरों से काफी ज्यादा लगाव है, इन्होंने एक कुत्ता भी पाल रखा है।
- श्वेता तिवारी की एक बेटी भी है, जिसका नाम पलक तिवारी है।
- इनको परिवार के साथ रहना और घूमना काफी पसंद है।
- दोस्तों कसौटी जिंदगी सीरियल के अंदर इनके अभिनय के लिए इनको आईटी ए अवार्ड भी मिला है।
Comments
Post a Comment