शार्दुल ठाकुर का जीवन परिचय (Shardul Thakur Biography)

 शार्दुल ठाकुर का जीवन परिचय (Shardul Thakur Biography)

दोस्तों आज मैं आपको शार्दुल ठाकुर के जीवन परिचय के बारे में बताने वाला हूं। दोस्तों यह क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे हैं। यह काफी अच्छी गेंदबाजी करते हैं। दोस्तों यह क्रिकेट टीम के दाहिने हाथ के काफी तेज गेंदबाज भी हैं। यह 2016 के अंदर टीम इंडिया में शामिल हुए थे। तभी से यह अपना काफी अच्छा प्रदर्शन दे रहे हैं। दोस्तों इन्होंने टेस्ट क्रिकेट में खेलना भी शुरू कर दिया है। यह क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में अपनी जगह बना रहे हैं। आज हम आपको इन्हीं के बारे में कुछ रोचक जानकारी देने वाले हैं।

शार्दुल ठाकुर का शुरुआती करियर-

16 अक्टूबर 1991 में महाराष्ट्र के पालघर के अंदर शार्दुल ठाकुर का जन्म हुआ था। इनको बचपन से ही क्रिकेट के अंदर काफी ज्यादा दिलचस्पी थी। दोस्तों इन्होंने अपनी शुरुआत की पढ़ाई को पालघर के आनंद आश्रम कान्वेंट स्कूल से किया था। फिर बाद में उन्होंने स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल पालघर के अंदर दाखिला लिया।

यह स्कूल के अंदर होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट के अंदर काफी सक्रिय रहते थे। उन्होंने स्कूल के अंदर काफी अच्छा यादगार मैच भी खेला था। जिसके अंदर उन्होंने स्वामी विवेकानंद स्कूल की ओर से खेलते हुए उन्होंने 6 गेंदों पर 6 छक्के मारे थे जभी से इनको अपने टैलेंट पर भरोसा हुआ और अपने टैलेंट की पहचान हुई। कि अब यह क्रिकेट के अंदर अपना अच्छा करियर बना सकते हैं। जिसके लिए यह काफी मेहनत करने लगे।

दोस्तों वैसे तो इनको बल्लेबाजी में ज्यादा रूचि थी। लेकिन इनके कोच ने इनको गेंदबाजी करने की सलाह दी थी। दोस्तों इन्होंने क्रिकेट का काफी अभ्यास किया है। इनके पास मैदान नहीं होने के कारण। इनको अभ्यास करने के लिए रोजाना 100 किलोमीटर से भी ज्यादा का सफर तय करना पड़ता था।

शार्दुल ठाकुर का आईपीएल में डेब्यू-

वैसे तो घरेलू मैचों के अंदर शार्दुल ठाकुर ने काफी सुर्खियां बटोरी है। दोस्तों 2015 के अंदर होने वाले आईपीएल के लिए भी शार्दुल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 लाख रुपए में खरीदा था। लेकिन इनको उस समय खेलने के काफी कम मौके मिले थे। उसके बाद उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ। आईपीएल कैरियर का अपना पहला मैच खेला था। जिसके अंदर उन्होंने 4 ओवरों में 38 रन देकर एक विकेट लिया था।

उसके बाद 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजॉइंट्स ने खरीदा। फिर 2018 में इनको चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम के अंदर शामिल कर लिया। अभी भी वह चेन्नई सुपर किंग के लिए ही खेलते हैं

व्यक्तिगत जानकारी-

पूरा नाम - शार्दुल नरेंद्र ठाकुर
निक नाम - शार्दुल, पालगर एक्सप्रेस
आयु - 29 वर्ष (2021)
व्यवसाय - क्रिकेट ख़िलाड़ी
प्रसिद्धि - गेंदबाज़ी
जन्म दिनांक - 16 अक्टूबर 1991
जन्म स्थान - पालघार, महाराष्ट्र
गृह नगर - पालघार, महाराष्ट्र
वर्तमान निवास - पालघार, महाराष्ट्र
धर्म - हिन्दू
जाति - ठाकुर
राष्ट्रीयता - भारतीय
विद्यालय - आनंद आश्रम कान्वेंट स्कूल, पालघर स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल ,पालघर
महाविद्यालय - मुंबई विश्वविद्यालय
शिक्षा - स्नातक
राशि - तुला
Net worth - 5 से 8 करोड़

शार्दुल ठाकुर का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर-

2016 के अंदर शार्दुल ठाकुर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए। पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम में शामिल किया गया था। लेकिन उस समय उनको खेलने का मौका बिल्कुल भी नहीं मिला। फिर 2017 के अंदर इनको श्रीलंका के खिलाफ। एक दिवसीय मैचों में खेल में डेब्यू करने का मौका मिला। फिर 2018 में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 के अंतरराष्ट्रीय मैचों के अंदर डेब्यू किया।

दोस्तों 2018 के अंदर शार्दुल ठाकुर ने श्रीलंका के खिलाफ निदहास ट्रॉफी भी खेली थी। जिसके अंदर उन्होंने एक मैच में केवल 27 रन देकर 4 विकेट अपने नाम करी थी। उस समय उन्होंने अपने करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें