ऋषभ पंत का जीवन परिचय (Rishabh Pant Biography)

 ऋषभ पंत का जीवन परिचय (Rishabh Pant Biography)

दोस्तों आज मैं आपको ऋषभ पंत का जीवन परिचय बताने वाला हूं दोस्तों यह भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी है और इनको क्रिकेट टीम के अंदर एक विस्फोटक बल्लेबाज और विकेटकीपर के तौर पर जाना जाता है दोस्तों इन्हें खासतौर पर इनकी बल्लेबाजी और चतुराई के लिए जाना जाता है और इनकी कीपिंग करने की स्टाइल भी सभी से अलग है दोस्तो इन्होंने बहुत ही कम समय के अंदर इतनी अच्छी बल्लेबाजी करी है कि काफी लोग इनके प्रशंसक हो गए हैं।

ऋषभ पंत का शुरुआती करियर-

4 अक्टूबर 1997 को उत्तराखंड में रुड़की के अंदर ऋषभ पंत का जन्म हुआ था दोस्तों ऋषभ पंत ने इंडियन पब्लिक स्कूल देहरादून से अपनी शुरुआती पढ़ाई को किया है और यह बचपन से ही पढ़ाई से ज्यादा क्रिकेट के अंदर अपना ध्यान लगाते थे और उनके इसी लगाव को देखते हुए इनके पिता ने इनका क्रिकेट के अंदर करियर बनाने का फैसला किया था।

दोस्तों इन्होंने क्रिकेट खेलने की शुरुआत पहले रुड़की से ही की थी और यह स्कूल के अंदर होने वाले क्रिकेट प्रतियोगिताओं के अंदर भी काफी हिस्सा लिया करते थे जिसके अंदर ऋषभ का काफी अच्छा प्रभाव था और उनकी काफी तारीफ भी होती थी इनकी बड़ी बहन दिल्ली के अंदर रहती थी उन्होंने ऋषभ को दिल्ली में ही रहने की और एक टैलेंट हब नामक प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए भी सलाह दी थी तब ऋषभ की उम्र केवल 10 साल की थी।

दोस्तों इस प्रोग्राम के अंदर इन्होंने हिस्सा भी लिया था और अपने टैलेंट की वजह से यह यहां पर सेलेक्ट भी हुए थे। सिलेक्शन होने के कारण उनको सोनेट क्रिकेट क्लब के अंदर हर हफ्ते 2 दिनों की ट्रेनिंग को दिया जाता था। ट्रेनिंग के लिए वह हर हफ्ते अपनी मां के साथ दिल्ली आते थे।

दोस्तों ऋषभ क्रिकेट के अंदर अपना अभ्यास करते थे और उनकी मां वहां पर गुरुद्वारे के अंदर लंगर में लोगों की सेवा करती थी। कभी-कभी तो ऋषभ पंत जब अकेले आते थे। तो तब वह गुरुद्वारे के अंदर ही लंगर करते थे। फिर वही पर वह सो जाते थे। दोस्तों ऋषभ पंत के कोच ने इनको राजस्थान की टीम के अंदर खेलने की सलाह दी थी।

दोस्तों यह राजस्थान की टीम के लिए अंडर 14 और अंडर 16 के लिए कई टूर्नामेंट को खेले थे। उसके बाद फिर वह दिल्ली वापस आ गए थे। जहां पर उनको 2015 के अंदर दिल्ली की रणजी टीम में खेलने का मौका मिला था। दोस्तों ऋषभ पंत ने वहां पर अपना इतना शानदार प्रदर्शन दिया। कि उनको अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी खेलने का मौका मिला।

ऋषभ पंत का आईपीएल में डेब्यू-

2016 के अंदर ऋषभ पंत ने आईपीएल की ऑप्शन में अपना नाम दर्ज करवाया था। जिसमें उनकी 10 लाख रुपए कीमत लगी थी। ऋषभ पंत की प्रदर्शन की चर्चाओं के कारण उनको दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 1.9 करोड़ की काफी अच्छी खासी रकम को देकर। उन्हें अपनी टीम के अंदर शामिल किया था।

दोस्तों इन्होंने 2016 के अंदर आईपीएल में पहला मैच गुजरात लायंस के खिलाफ में खेला था। जिसके अंदर इन्होंने 40 गेंदों में 69 रन बनाए थे। दिल्ली डेयरडेविल्स की जीत के अंदर इनकी एक अहम भूमिका थी। यह आईपीएल के अंदर लगातार ही शानदार प्रदर्शन देने के कारण। इनको 2018 में आईपीएल ऑप्शन में दिल्ली ने इनको 15 करोड़ में दोबारा से अपनी टीम के अंदर शामिल किया। तब से लेकर ही वह दिल्ली की तरफ से आईपीएल खेल रहे हैं। दोस्तों 2021 के आईपीएल में भी ऋषभ पंत को दिल्ली डेयरडेविल्स का कप्तान बनाया गया है।

व्यक्तिगत जानकारी- 

पूरा नाम - ऋषभ राजेंद्र पंत
निक नाम - पंत
आयु - 23 वर्ष (2021)
व्यवसाय - भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
प्रसिद्धि - बल्लेबाज़ी
जन्म दिनांक - 4 अक्टूबर 1997
जन्म स्थान - रुड़की, उत्तराखंड
गृह नगर - रुड़की, उत्तराखंड
वर्तमान निवास - दिल्ली, भारत
धर्म - हिन्दू
जाति - ज्ञात नहीं
राष्ट्रीयता - भारतीय
विद्यालय - द इंडियन पब्लिक स्कुल देहरादून
महाविद्यालय - श्री वेंकटेश्वरा कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय
शिक्षा - स्नातक
राशि - तुला
Net worth - 20 से 30 करोड़

ऋषभ पंत का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर-

दोस्तों ऋषभ पंत ने 2017 के अंदर इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज खेली थी। यहीं से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अंदर अपना डेब्यू किया था। दोस्तों यह भारत के सबसे पहले युवा खिलाड़ी है। जिन्होंने 19 साल और 120 दिनों की उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अंदर काफी अच्छा डेब्यू किया है।

2018 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट के अंदर ऋषभ ने काफी अच्छा डेब्यू किया था। ऋषभ भारत के सबसे पहले ऐसे बल्लेबाज बने। जिन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट के करियर की शुरुआत छक्के के साथ करी है।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें