Quora Spaces से पैसे कैसे कमाए
Quora Spaces से पैसे कैसे कमाए
दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि आप किस तरीके से Quora Spaces से पैसे कमा सकते हैं। साथ ही इसके बारे में आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। जो आपके पैसे कमाने के काफी काम आएगी। वर्तमान समय में Quora Spaces काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहा है। काफी लोग इसकी सहायता से काफी अच्छा पैसा कमा रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसे लोग हैं, जिनको इसके बारे में नहीं पता। इसलिए आज हम आपको इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देने वाले हैं।
Quora Spaces क्या है?
दोस्तों जैसे आप फेसबुक प्लेटफार्म पर अपनी प्रोफाइल बनाते हैं। ठीक उसी तरीके से आप Quora पर भी अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं। आप चाहे तो यहां पर ग्रुप भी बना सकते हैं। दोस्तों अगर आप इसके अंदर Quora English पर होते हैं। तब आप यहां पर Spaces भी बना सकते हैं। आप यहां पर Quora हिंदी पर भी स्विच कर सकते हैं। जिसकी वजह से यहां पर मंच या फिर गुरु बन जाते हैं।
देखिए दोस्तों फिलहाल तो आप यहां पर English पर Spaces बनाकर काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं। लेकिन Quora हिंदी पर अभी यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। हो सकता है कि आने वाले समय पर Quora हिंदी पर भी यह सुविधा आपको मिलने लगे।
Quora Spaces से पैसे कैसे कमाए जाते हैं?
दोस्तों Quora Spaces से पैसे कमाने के लिए आपको English Quora के ऊपर प्रोफाइल पर Spaces बनाने होंगे। उसके अंदर लोगों के सवालों के जवाब लिखने शुरू करने होंगे। आप वहां पर चाहे तो अपना सवाल भी डाल सकते हैं। दोस्तों आप यहां पर जो जवाब देते हैं Quora की तरफ से उस पर ऐड दिखाएं जाता है। ठीक वैसे ही जैसे ब्लॉक वेबसाइट की पोस्ट पर ऐड दिखाया जाता है।
वह जवाब आपका जितना ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचता है। उतना ही ज्यादा आपकी ऐड पर इंप्रेशन बनते हैं। फिर उस ऐड के Quora आपको पैसे दे देता है। दोस्तों अगर आप यहां पर Quora पर Spaces बनाकर ज्यादा से ज्यादा आर्टिकल लिखते हैं, या फिर जवाब देते हैं। या यहां पर आप हमेशा एक्टिव रहते हैं। तो यहां पर आप काफी अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।
Quora Spaces कैसे बनाए?
- दोस्तों Quora Spaces बनाने के लिए। आपको सबसे पहले English Quora पर प्रोफाइल बनानी होगी। उसके दाहिने साइड में ही आपको प्रोफाइल वाले आइकन पर क्लिक करना होगा। नीचे आपको Quora नाम के ऊपर क्लिक करना है।
- दोस्तों जैसे ही आप यहां पर क्लिक करेंगे। वैसे ही आप अपनी Quora प्रोफाइल पर पहुंच जाएंगे। अब आपको यहां पर दाहिने साइड में Spaces के सामने 1 प्लस का चिन्ह देखने को मिलेगा। आप इस पर क्लिक करें।
- प्लस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक पॉपअप आएगा। उसके अंदर Quora Spaces के लिए नाम और एक लाइन में डिस्क्रिप्शन टाइप करना होगा। फिर नीचे आप क्रिएट बटन पर क्लिक कर दे।
- दोस्तों क्रिएट पर क्लिक करते ही यह आपके कांटेक्ट को इंपोर्ट करने के लिए पूछता है। आप इसके इंर्पोटिंग के बटन पर क्लिक कर दें।
- जैसे ही आप इसके इंर्पोटिंग के ऊपर क्लिक करते हैं। वैसे ही आपके सामने बहुत सारे Quora की प्रोफाइल आ जाती हैं। आप उनको इनविटेशन भेज सकते हैं। फिर नीचे प्रीव्यू इनवाइट के बटन पर क्लिक कर सकते हैं।
- ऐसा करते ही उन लोगों के पास आपका Quora का डिस्क्रिप्शन चले जाएगा। आप चाहे तो उसे एडिट भी कर सकते हैं।
- दोस्तों ऐसे करके आप ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपना Quora Spaces पहुंचा सकते हैं। ताकि लोग उस में ज्वाइन हो और आप को फॉलो करें। ताकि जब भी आप कोई आर्टिकल या जवाब दें। तो वह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे और आपकी कमाई भी अच्छी हो।
Comments
Post a Comment