Paytm PostPaid क्या है?

 Paytm PostPaid क्या है?

दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि Paytm PostPaid क्या है। इसके क्या फायदे होते हैं। किस तरीके से आप इसको एक्टिवेट कर सकते हैं। दोस्तों हाल ही में Paytm ने अपनी PostPaid Service के अंदर काफी अच्छे फीचर निकाले हैं। जिससे आपको काफी अच्छा फायदा मिलता है। इसके अंदर Paytm अपने यूजर को ₹60,000 तक खर्चा करने के लिए। यह राशि बिना गारंटी और बिना ब्याज के आधार पर दे रहा है। लेकिन दोस्तों यह केवल Paytm PostPaid यूजर्स के लिए ही सेवा है। अगर आप भी अपने Paytm PostPaid को एक्टिवेट करना चाहते हैं। इसका फायदा उठाना चाहते हैं। तो हम आपको इससे जुड़ी हुई सारी जानकारी देने वाले है।

Paytm Postpaid क्या होता है?

दोस्तों यह एक तरीके की डिजिटल क्रेडिट कार्ड सेवा होती है। जिसकी सहायता से आप अपने Paytm से सामान को उधार खरीद सकते हैं। यहां पर आप रिचार्ज और बिल भुगतान आदि भी कर सकते हैं। यह सारी चीज आप अपने Paytm एप की सहायता से बिलकुल आसानी से कर सकते है।

दोस्तों ये एक ऐसी Paytm PostPaid Service है। जिसकी सहायता से आप पहले अपने काम करते हैं। उसके बाद आप इनके पैसों को चुका सकते हैं।

दोस्तों Paytm PostPaid की सहायता से दी जाने वाली सेवा ICICI बैंक की साझेदारी उपलब्ध कराती है। मतलब कि आपको जो उधार पैसा मिलने वाला है। वह ICICI बैंक के द्वारा दिया जाता है।

दोस्तों आपको पता है, जो Paytm PostPaid की तरफ से आपको Service प्रोवाइड कराई जाती है। जो पैसे आपको उपलब्ध कराए जाते हैं। यह पैसे ICICI बैंक के द्वारा आपको प्रोवाइड कराए जाते हैं। साथ ही इसके माध्यम से आप यहां पर ₹60,000 तक उधार खर्च कर सकते हैं। जिसका भुगतान आपको अगले महीने 7 तारीख तक करना होता है। इसके लिए आपको कोई भी ब्याज देने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

Paytm Postpaid Service के फायदें-

दोस्तों अब मैं आपको Paytm PostPaid Service के कुछ ऐसे फायदे बताने वाला हूं। जो आपको भी जानने चाहिए ताकि आप भी इन का फायदा उठा सकें।
  • सबसे पहले तो दोस्तों आपको यहां पर ₹6,0000 तक उधार मिलते हैं। जिनको आप यहां पर बिना ब्याज के वापस कर सकते हैं।
  • दोस्तों यहां पर आपको 37 दिनों के लिए पैसे बिना ब्याज के मिलते हैं। जिनको आप कुछ समय बाद लौटा सकते हैं।
  • दोस्तों Paytm PostPaid की सहायता से भुगतान करना काफी ज्यादा आसान और तेज है। क्योंकि आपको किसी भी Paytm गेटवे का इसमें इस्तेमाल नहीं करना होता है। यह बिल्कुल ही Paytm वॉलेट से भुगतान करने की तरह ही सरल होता है।
  • दोस्तों जैसे आप अपने Paytm पर भुगतान करने के लिए अन्य कार्य या फिर बिल जमा आदि। करने के लिए Paytm PostPaid का सहारा लेते हैं। तो इसके अंदर आपको 99% कामयाबी मिलती है।

Paytm Postpaid को एक्टिवटे कैसे करे- 

  • दोस्तों सबसे पहले आपको अपने Paytm ऐप को ओपन करना है।
  • दोस्तों जैसे ही आप अपना Paytm को ओपन करते हैं। तो यहां पर आपको दाएं तरफ Paytm PostPaid का आइकॉन दिख जाएगा। आप इस पर क्लिक कर दें।
  • फिर आपके सामने Paytm PostPaid का पेज खुलेगा। जिसके अंदर आपको Paytm PostPaid से मिलने वाली सेवाओं और फायदों के बारे में बताया गया होगा। आपको पहले Paytm की टर्म एंड कंडीशन को टिक करना होगा। उसके बाद एक्टिवेट my Paytm PostPaid पर क्लिक करके आगे बढ़ना होगा।
  • दोस्तों अगर आपने Paytm की फुल केवाईसी कर रखी है। तो आपको यहां पर तुरंत Paytm PostPaid बैलेंस मिल जाएगा। अगर आपने केवाईसी नहीं कर रखी है। तब आपको यहां पर कुछ जानकारी देनी होगी। जिसके अंदर आप की बेसिक जानकारी होती है। जैसे आपका पूरा नाम, जन्म दिनांक, आधार कार्ड नंबर, और पैन कार्ड नंबर, इत्यादि शामिल रहते हैं। जैसे ही आप इस जानकारी को भरते हैं। इसको भरने के बाद ही आपकी Paytm PostPaid Service एक्टिवेट हो जाती है। आपको इसके अंदर PostPaid बैलेंस भी मिल जाता है।
  • दोस्तों अब आपकी Paytm PostPaid की सेवा पूरी तरीके से चालू हो गई है। अगर आप अपने बैलेंस को देखना चाहते हैं। तो आप पासबुक के अंदर अपने बैलेंस को चेक कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें