MS Word Open करने का 4 तरीका
MS Word Open करने का 4 तरीका
दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरीके से MS Word को Open कर सकते हैं। इसके लिए आज हम आपके साथ 4 ऐसे तरीके शेयर करने वाले हैं। जिनकी सहायता से आप बड़े आसानी से MS Word को Open कर सकते हो। आप चाहे तो यहां पर किसी भी एक तरीके का इस्तेमाल करके अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के अंदर MS Word को Open कर सकते हो। जिसके बारे में आज हमने आपको नीचे डिटेल्स में बताया है, ताकि आपको कोई भी कंफ्यूजन या परेशानी ना हो।
पहला तरीका:
- दोस्तों सबसे पहले तो आप को स्टार्ट बटन के आइकन पर क्लिक करना होता है।
- उसके बाद आपको ऑल प्रोग्राम पर क्लिक करना होता है, अगर आप विंडो 10 का इस्तेमाल करते हो तो शायद आपको ऑल प्रोग्राम का ऑप्शन शो ना हो, अगर आपको ऑल प्रोग्राम का ऑप्शन शो नहीं होता है, तो आप इस स्टेप को स्किप भी कर सकते हो।
- उसके बाद आपको यहां पर स्क्रोल डाउन करना है, और Microsoft Office को खोजना है, उसके बाद आपको इस पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपको यहां पर ड्राप डाउन मेनू को Open करना होगा, जिसके अंदर Microsoft Word शो हो रहा होगा, आपको उस पर क्लिक करके Microsoft Word को Open करना होगा।
दूसरा तरीका:
- दोस्तों यहां पर आपको सबसे पहले कंप्यूटर के कीबोर्ड में Windows + R के बटन को एक साथ प्रेस करना होगा। उसके बाद आपके सामने Run कमांड Open हो जाएगी, अगर आप Windows 7 का इस्तेमाल करते हो। तो यह प्रोसेस तभी काम करता है और इसके अंदर एक और प्रोसेस होता है, जिसके अंदर आपको सबसे पहले स्टार्ट बटन पर क्लिक करना होता है। उसके बाद एक मेनू Open हो जाता है। जिसमें आप Run पर भी क्लिक कर सकते हो।
- फिर आपके सामने बॉक्स Open हो जाएगा, जिसमें आपको Winword लिखना होता है, Winword के लिखने के बाद आपको ओके पर क्लिक करना है।
- इतना करने के बाद अब आपका Microsoft Word Open हो चुका है।
तीसरा तरीका:
दोस्तों यह तरीका काफी ज्यादा आसान है, आप इसकी सहायता से बड़े आसानी से MS Word को Open कर सकते हो।
- दोस्तों आपको सबसे पहले तो डेक्सटॉप पर आइकन को सर्च करना होगा, MS Word का आइकन Microsoft Office के वर्जन के अनुसार से शो होता है।
- जैसे ही आपको वह आइटम मिलता है, आपको इस आइकॉन पर डबल क्लिक करना होता है, जैसे ही आप यहां पर डबल क्लिक करते हो तो आपके सामने MS Word Open हो जाता है। फिर आप उस पर राइट क्लिक करने के बाद में मेनू ऑप्शन के अंदर जाकर, अपने किसी भी Word Document को Open कर सकते हो।
चौथा तरीका:
दोस्तों अब जो तरीका हम आपको बताने वाले हैं, यह हर तरीके की विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के अंदर काम करता है।
- इसके लिए सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर के अंदर नीचे बाए तरफ स्टार्ट बटन पर क्लिक करना है, वरना आप कीबोर्ड के अंदर विंडो बटन को भी प्रेस कर सकते हो।
- फिर आपको मेनू की लिस्ट Open करनी होगी, जिसके अंदर आपको सर्च बॉक्स मिलेगा, लेकिन सर्च बॉक्स सभी ऑपरेटिंग सिस्टम के अंदर नहीं होता है, इसलिए आपको जो भी सर्च करना है, आप यहां पर डायरेक्टली लिखकर उसको सर्च कर सकते हो। अगर आप यहां पर कुछ लिखकर सर्च करते हो तो आपके सामने सर्च बॉक्स आ जाएगा, आपको उसमें Microsoft Word लिखना होगा।
- दोस्तों आप यहां पर जैसे ही Microsoft Word लिखते हो तो Microsoft Word सबसे ऊपर ही आपके सामने शो होने लगेगा, जिस पर आप क्लिक करके या फिर कीबोर्ड से एंटर करके, अपने Microsoft Word को Open कर पाएंगे।
Comments
Post a Comment