Microsoft Word Document से Password कैसे हटायें
Microsoft Word Document से Password कैसे हटायें
दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरीके से Microsoft Word Document के अंदर से Password को हटा सकते हैं। दोस्तों काफी लोग अपने Word Document को सुरक्षित रखने के लिए Password का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन वह जब भी अपने उस Document को ओपन करते हैं, तो उनके सामने बार-बार Password डालने का पॉपअप आता है और काफी सारे लोग बार-बार Password डालने से काफी परेशान हो जाते हैं। या फिर कुछ लोगों को उस Document के अंदर कुछ एडिट करना होता है, तो ऐसे में उन्हें बार-बार Password डालकर अपने उस Document को ओपन करना होता है। ऐसे में लोग काफी इरिटेट हो जाते हैं और काफी लोग यह सर्च करने लगते हैं कि वह बिना किसी सोफ्टवेयर के किस तरीके से Microsoft Word के Document के अंदर से File के Password को हटाए।
लेकिन आपको बता दें कि आप यहां पर बिना किसी सोफ्टवेयर के ही Password को हटाने वाले हैं। क्योंकि जैसे आप यहां पर Password लगाते हैं, Password को हटाने का तरीका भी सेम वैसे ही होता है। तो चलिए जानते हैं कि आप किस तरीके से यहां पर Microsoft Word Document की File के अंदर से Password को हटा सकते है। दोस्तों इसके लिए आपको केवल नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करना होगा। उन स्टेप को फॉलो कर-कर आप बड़े आसानी से ही Microsoft Word Document से Password को हटा सकते हो।
Microsoft Word Document File से password कैसे हटायें?
दोस्तों अगर आप ने भी अपने Word Document के अंदर पूरे File के अंदर ही Password को लगा रखा है। तो आप जब भी उस File को ओपन करते हैं, तो आपके सामने Password मांगता होगा और अगर बार-बार आप यहां पर Password को डाल-डाल कर परेशान हो चुके हैं और अगर आप Password को रिमूव करना चाहते हैं। तो आज हम आपको कुछ ऐसे आसान से स्टेप बताने वाले हैं। जिनको फॉलो करके आप बड़े आसानी से अपने Password को यहां से रिमूव कर सकते हो। इसके लिए आपको केवल बताए गए स्टेप को फॉलो करना होगा।
- दोस्तों आपको सबसे पहले तो अपने Microsoft Word Document को ओपन करना होगा, आप यहां से जिसके भी अंदर से Password को रिमूव करना चाहते हो। दोस्तों जैसे ही आप यहां पर अपने Word Document को ओपन करेंगे तो आपके सामने एक पॉप अप बॉक्स शो होने लगेगा। आपको उसके अंदर अपने Password को एंटर करना होता है। उसके बाद आपको ओके पर क्लिक करना होगा।
- दोस्तों फिर आपको यहां पर अपने Word Document के ऊपर File मैन्यू के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक स्लाइड बार मेनू ओपन हो जाएगा, जिसमें आपको Protect Document पर क्लिक करना होगा।
- दोस्तों आप यहां पर जैसे ही Protect Document वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। तो आपके सामने एक लिस्ट ऑफ आइटम शो होने लगेगा। जिसमें आपको Encrypt with password वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपके सामने एक और पॉप अप बॉक्स ओपन हो जाएगा। जिसके अंदर आपको आपका Password डॉट सिंबल के रूप में जो होने लगता है। आपको केवल इसको रिमूव करना होता है और रिमूव करने के बाद आपको ओके वाले बटन पर क्लिक करना होता है।
- इतना करने के बाद अब आपको अपने Word Document को दोबारा से सेव करना होता है।
दोस्तों इतना सब करने के बाद में अब आपके Word Document के अंदर से पूरे तरीके से Password रिमूव हो चुका है। अब आप जब भी इस Document को ओपन करेंगे तो यह आपसे Password नहीं मांगेगा।
Comments
Post a Comment