LinkedIn अकाउंट डिलीट कैसे करे?

 LinkedIn अकाउंट डिलीट कैसे करे?

दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरीके से अपने LinkedIn अकाउंट को डिलीट कर सकते हैं। दोस्तों वैसे तो LinkedIn हमारे लिए काफी जरूरी होता है। आज के समय में काफी बड़े-बड़े लोग LinkedIn का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप किसी कारण की वजह से अपने LinkedIn अकाउंट को डिलीट करना चाहते हैं। तो आप कर सकते हैं, इसके लिए हमने आपको सिंपल स्टेप बताएं हैं, इनको फॉलो कर-कर आप बड़े आसानी से अपने LinkedIn अकाउंट को डिलीट कर सकते हो।

 LinkedIn अकाउंट डिलीट कैसे कर सकते है?

दोस्तों अब हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरीके से कुछ आसान से स्टेप को फॉलो कर-कर बड़े आसानी से अपने LinkedIn अकाउंट को डिलीट कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल सिंपल से बताए गए स्टेप को फॉलो करना होगा। इसके बाद आप अपने LinkedIn अकाउंट को पूरे तरीके से डिलीट कर पाएंगे।
  • दोस्तों सबसे पहले तो आपको अपने फोन के अंदर LinkedIn ऐप को ओपन करना होगा।
  • उसके बाद आपको इसके अंदर अपनी प्रोफाइल को खोलना है और प्रोफाइल को खोलने के लिए आपको प्रोफाइल वाले ऑप्शन पर क्लिक करना।
  • दोस्तों जैसे ही आप यहां पर प्रोफाइल वाले बटन पर क्लिक करेंगे, क्लिक करते ही आपको उसके नीचे सेटिंग का ऑप्शन मिलेगा, आपको सेटिंग वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको ऊपर की तरफ अकाउंट रिफरेंस का ऑप्शन मिलेगा, आपको उस पर क्लिक करना है, क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा, वहां पर आपको एक क्लोज अकाउंट का ऑप्शन दिखेगा, आपको उस वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • दोस्तों इतना सब करने के बाद मैं अब आपके सामने एक नोटिस खुलकर आ जाएगा, जिसके अंदर आपको कहा जाता है कि आपके LinkedIn अकाउंट के साथ-साथ आपके सभी डाटा को भी डिलीट कर दिया जा रहा है। इसके लिए क्या आप सहमत हैं, यह पढ़ने के बाद आपको नीचे कंटिन्यू वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको यहां पर बताना होगा कि आप किस कारण की वजह से अपने LinkedIn अकाउंट को डिलीट करना चाहते हो। तो इसके लिए आपको नीचे वहां पर काफी सारे विकल्प मिल जाते हैं। आप यहां पर जिस भी कारण से अपने अकाउंट को डिलीट करना चाहते हैं, आप उस वाले विकल्प को सेलेक्ट कर दें, वरना आप अदर वाले ऑप्शन पर भी क्लिक कर सकते हैं।
  • दोस्तों जब आप यहां पर अपने कारण को बता देते हैं, उसके बाद आपको नेक्स्ट पर क्लिक करना होता है।
  • जैसे ही आप नेक्स्ट पर क्लिक करते हैं, फिर आपको यहां पर अपने LinkedIn अकाउंट के पासवर्ड को दोबारा से डालना होता है।
  • दोस्तों जैसे ही आप यहां पर अपने पासवर्ड को डालते हैं, तो आपको नीचे से ही एक छोटा सा बॉक्स दिख जाता है, यदि आप चाहते हो कि LinkedIn से आने वाले आप सभी मैसेज को बंद करना चाहते हो। तो आपको इस बॉक्स के अंदर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको नीचे डिलीट के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इतना सब करने के बाद अब आपके सामने एक पेज खुल कर आ जाएगा। उसके अंदर आपको LinkedIn की तरफ से एक मैसेज आता है, कि आपकी LinkedIn अकाउंट को डिलीट करने की रिक्वेस्ट को ले लिया गया है।
  • दोस्तों इतना सब करने के बाद अब आपका कुछ दिनों के अंदर LinkedIn अकाउंट पूरे तरीके से परमानेंटली डिलीट हो जाएगा।
दोस्तो आप भी बताए गए स्टेप को फॉलो कर-कर बड़े आसानी से अपने LinkedIn के अकाउंट को डिलीट कर सकते हैं। इतना सब करने के बाद आपका अकाउंट यहां से पूरे तरीके से परमानेंटली डिलीट हो जाता है। साथ ही आपके अकाउंट के साथ आपका जितना डाटा जुड़ा होता है, वह भी सब डिलीट हो जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें