LinkedIn से पैसे कमाने के तरीके

 LinkedIn से पैसे कमाने के तरीके 

दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि LinkedIn क्या होता है। साथ ही आपको बताएंगे कि आप LinkedIn से किस तरीके से पैसे कमा सकते हैं। दोस्तों LinkedIn के बारे में तो आप जानते ही होंगे। यह काफी प्रोफेशनल प्लेटफार्म होता है, यह बाकी सभी सोशल प्लेटफॉर्म से बिल्कुल ही अलग होता है। क्योंकि यह आपके कैरियर से जुड़ा प्लेटफार्म होता है। यहां पर आपको बड़ी से बड़ी कंपनी के सीईओ, मैनेजर आदि वगैरह सब मिल जाते हैं। आप चाहे तो यहां पर उनसे अपने करियर के लिए भी बात कर सकते हैं। वरना अगर उनको आपका कंटेंट अच्छा लगता है। तो वह आपको किसी सर्विस के लिए भी ऑफर कर सकते हैं। आज हम आपको LinkedIn से पैसे कमाने के लिए। दो ऐसे तरीके बताए हैं, अगर आप इनका इस्तेमाल करते हैं। तो आप इससे काफी अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं।

LinkedIn क्या है?

दोस्तों वैसे देखा जाए तो LinkedIn भी एक सोशल मीडिया ऐप होता है। लेकिन यह बाकी सभी सोशल मीडिया ऐप से अलग होता है। क्योंकि यह एक प्रोफेशनल ऐप होता है, दोस्तों आप यहां पर फेसबुक की तरह लोगों से यारी दोस्ती और हंसी मजाक नहीं कर सकते हैं। यह प्लेटफार्म आपके कैरियर से संबंधित बातों से जुड़ा हुआ होता है।

दोस्तों आप LinkedIn के ऊपर किसी भी बड़ी कंपनी का नाम या फिर उसके सीईओ से लेकर के उस कंपनी के मैनेजर और एंपलॉयर्स को भी LinkedIn पर देख सकते हो। क्योंकि लोग यहां पर अपने नेटवर्क को बढ़ाने के लिए आते हैं। ताकि वह लोगों में ज्यादा से ज्यादा कनेक्शन बना पाए और अपनी ब्रांडिंग या अपने किसी सर्विस को प्रमोट कर पाए।

LinkedIn से पैसे कमाने के तरीके-

दोस्तों अब हम आपको बताएंगे कि आप LinkedIn की सहायता से किस तरीके से पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आज हमने आपको दो सबसे ज्यादा पॉपुलर तरीके बताए हैं। जिनका आज के समय में हर कोई इस्तेमाल कर रहा है। इनका इस्तेमाल कर-कर ही वह काफी अच्छा पैसा कमा रहा है। आप चाहें तो इन दोनों तरीकों का इस्तेमाल करके आप भी पैसे कमा सकते हैं। वह दो पॉपुलर तरीके कुछ इस प्रकार से है-

LinkedIn से पर्सनल ब्रांडिंग कैसे करे?

दोस्तों हम जानते हैं कि आप LinkedIn की सहायता से पैसों को कमाना चाहते हैं। लेकिन कोई भी चीज आपको तुरंत पैसे नहीं देती है, ठीक उसी तरीके से आपको LinkedIn  पर भी अपनी खुद की पर्सनल ब्रांडिंग करनी होती है। क्योंकि जब आप यहां पर अपना एक स्ट्रांग पर्सनल ब्रांड बनाते हैं। तो लोग भी आपसे आपकी सर्विस लेने लगते हैं।

साथ ही जब आप यहां पर अपनी एक काफी अच्छी खासी पर्सनल ब्रांडिंग को कर लेते होतो। उसके बाद अगर आप यहां पर अपना किसी भी तरीके का कोई भी प्रोडक्ट या ब्रांड को लांच करते होतो। आपको मार्केटिंग करने में ज्यादा पैसा नहीं लगेगा। क्योंकि आपके पास पहले से ही लोग होंगे जो कि आपके कंटेंट के दम पर आपके साथ जुड़े हुए हैं।

LinkedIn से बिज़नेस कैसे ग्रो करे?

दोस्तों अगर आप का वर्तमान समय में कोई भी बिजनेस या फिर कोई कंपनी है। तो आप इसको अपने LinkedIn प्रोफाइल की सहायता से बिल्कुल मुफ्त में प्रमोट कर सकते हो। उदाहरण के लिए आप मान सकते हैं, कि आपके LinkedIn प्रोफाइल मैं 10,000 फॉलोवर्स कंप्लीट हो चुके हैं। तो आप चाहें तो इतने लोगों को आप अपना ग्राहक भी बना सकते हैं।

दोस्तों आप यहां पर जितना अच्छा कंटेंट अपनी प्रोफाइल के अंदर पोस्ट करते हैं। उतने ही ज्यादा लोग आप से जुड़ने लगते हैं। आप चाहे तो उन सभी लोगों को अपनी प्रोस्पेक्ट से कस्टमर के योग्य भी बना सकते हैं। बाकी आप उन्हें कैसे कन्वर्ट करते हैं। यह आपके ऊपर ही निर्भर करता है।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें