जान्ह्वी कपूर का जीवन परिचय (Janhvi Kapoor Biography)

 जान्ह्वी कपूर का जीवन परिचय (Janhvi Kapoor Biography)

दोस्तों आज हम आपको जान्ह्वी कपूर का जीवन परिचय बताने वाले हैं। दोस्तों आपने बॉलीवुड पिक्चरों के अंदर जान्ह्वी कपूर को तो देखा ही होगा। यह काफी ज्यादा ही सुंदर और आकर्षक अभिनेत्रियों में से एक हैं। जो कि मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी है। दोस्तों लोग इनको ज्यादातर श्रीदेवी की बेटी के रूप में ही इनको जानते हैं। लेकिन जान्ह्वी अपनी खुद की पहचान बनाना चाहती है। जिसके लिए वह काफी ज्यादा प्रयास कर रही है। वह कई सारी बॉलीवुड फिल्मों के अंदर भी अभिनय कर चुकी हैं। दोस्तों लोगों ने उनको काफी प्यार दिया है। साथ ही इनका व्यवहार बिल्कुल श्रीदेवी जी की तरह ही है।

जान्ह्वी कपूर का करियर-

7 मार्च 1997 को मुंबई महाराष्ट्र के अंदर जान्ह्वी कपूर का जन्म हुआ। दोस्तों इन्होंने अपनी पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के अंदर करी है। जो कि मुंबई के अंदर स्थित है। इन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई को करने के लिए। दिल्ली स्टार स्वर्ग थियेटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट लॉस एंजेलिस यूएसए से ग्रेजुएशन को पूरा किया।

दोस्तों कहा जाता है, कि जान्ह्वी कपूर बचपन से ही श्रीदेवी जी के काफी करीब रही हैं। जान्ह्वी कपूर बचपन से ही काफी ज्यादा स्टाइलिश और सुंदर होने के कारण। बचपन से ही काफी प्रशंसकों के बीच में चर्चा बनी रही है। दोस्तों श्रीदेवी जान्ह्वी को अक्सर इवेंट और फैशन शो वगैरह में साथ ही लेकर जाया करती थी। लेकिन दोस्तों श्रीदेवी यह कभी नहीं चाहती थी। कि जान्ह्वी कपूर भी फिल्म इंडस्ट्री के अंदर काम करें।

लेकिन दोस्तों लगता है, कि जान्ह्वी कपूर के खून के अंदर एक्टिंग बसी हुई है। इसीलिए उन्होंने बॉलीवुड के अंदर काम करने का सोचा। उन्होंने सोशल मीडिया के ऊपर काफी चर्चा में रहने के कारण। उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। आपको पता है, कि जान्ह्वी कपूर को पहला काम महेश बाबू जी के साथ। एक साउथ मूवी के अंदर काम करने का ऑफर मिला था। लेकिन जान्ह्वी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत करने के लिए। बॉलीवुड फिल्मों को चुना और उन्होंने उस पिक्चर के लिए मना कर दिया।

दोस्तों धर्मा प्रोडक्शन के अंदर 2018 में जान्ह्वी कपूर जी ने। अपनी फिल्म धड़क से बॉलीवुड के अंदर डेब्यू किया। इस फिल्म के अंदर जान्ह्वी की एक्टिंग काफी अच्छी थी। लोगों को भी काफी पसंद आई। इसके बाद इन्होंने घोस्ट स्टोरी, गुंजन सक्सेना, अंग्रेजी मीडियम, द कारगिल गर्ल, रूही, आदि बॉलीवुड पिक्चरों के अंदर काफी अच्छा अभिनय किया है।

व्यक्तिगत जानकारी-

पूरा नाम - जान्ह्वी कपूर
निक नाम - जान
आयु - 24 वर्ष (2021)
व्यवसाय - अभिनेत्री, मॉडल
प्रसिद्धि - प्रसिद्द बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी
जन्म दिनांक - 7 मार्च 1997
जन्म स्थान - मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
गृह नगर - मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
वर्तमान निवास - मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
धर्म - हिन्दू
जाति - ज्ञात नहीं
राष्ट्रीयता - भारतीय
विद्यालय - धीरू भाई अम्बानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई
महाविद्यालय - दी ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टिट्यूट, लॉस एंजेलस यू एस ए
शिक्षा - स्नातक
राशि - मीन राशि
Net worth - 66 Crore

जान्ह्वी कपूर से जुड़े फैक्ट-

  • दोस्तों जान्ह्वी कपूर धूम्रपान नहीं करती हैं, लेकिन यह शराब का सेवन करती हैं।
  • शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ ही जान्ह्वी कपूर ने अमेरिका से एक्टिंग की पढ़ाई करी है।
  • दोस्तों जान्ह्वी का नाम उर्मिला मातोंडकर की फिल्म में जुदाई में उनके कैरेक्टर के नाम पर ही रखा गया। क्योंकि उन्हें उर्मिला और श्रीदेवी दोनों में बहुत ही ज्यादा गहरी मित्रता देखने को मिली।
  • दोस्तों जान्ह्वी कपूर की मां श्रीदेवी उनको बॉलीवुड इंडस्ट्री से काफी दूर रखना चाहती थी। क्योंकि श्रीदेवी चाहती थी कि वह शादी कर ले और शादी करने के बाद अपना जीवन अच्छे से जिए।
  • दोस्तों करण जौहर ने अपनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के लिए। जान्ह्वी को चुना लेकिन यह फिल्म पोस्टपोन होने के कारण। फिर उनको धड़कन के अंदर मुख्य अभिनेत्री का रोल दे दिया गया।
  • दोस्तों आपने सिंबा पिक्चर तो देखी होगी। सिंबा पिक्चर के अंदर रोहित शेट्टी जी ने जान्ह्वी को रणवीर सिंह के साथ काम करने का भी ऑफर दिया था। लेकिन किसी कारण की वजह से इन्होंने उस पिक्चर के अंदर काम करने से मना कर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें