इंस्टामोजो (Instamojo) क्या है और इसका अकाउंट कैसे बनाये ?
इंस्टामोजो (Instamojo) क्या है और इसका अकाउंट कैसे बनाये ?
दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं कि इंस्टामोजो क्या होता है। आप किस तरीके से इस पर अपना एक फ्रेश अकाउंट बना सकते हैं। दोस्तों वर्तमान समय में आपने इंस्टामोजो का काफी नाम सुना होगा, नहीं तो आपने सोशल मीडिया के ऊपर इसकी काफी सारी पोस्ट वगैरा भी देखी होंगी। आज के समय में काफी सारे लोग इंस्टामोजो की सहायता से अपना अकाउंट बनाकर काफी अच्छा पैसा कमा रहे हैं। इसीलिए आज हम आपको बताने वाले हैं, कि आप यहां पर किस तरीके से अपने अकाउंट को बना सकते हैं।
इंस्टामोजो क्या है?
दोस्तों देखा जाए तो वैसे इंस्टाग्राम भारत का सबसे ज्यादा सरल ऑनलाइन सेलिंग प्लेटफॉर्म है। जो कि छोटे स्वतंत्र व्यवसाय हो एम एस एम आई और स्टार्टअप को ऑनलाइन स्टोर और ऑनलाइन भुगतान का समाधान प्रदान करता है। ताकि उन्हें इ कॉमर्स बिज़नेस के अंदर काफी जल्दी और काफी आसानी से सफलता मिल सके।
दोस्तों यह एक तरीके का डिजिटल प्लेटफॉर्म होता है। जिसकी सहायता से हम ऑनलाइन पेमेंट को कर सकते हैं। दोस्तों इस प्लेटफार्म की सहायता से हम केवल ऑनलाइन पेमेंट ही नहीं। बल्कि हम चाहे तो यहां पर अपना एक ऑनलाइन स्टोर भी बना सकते हैं। इसकी सहायता से हम अपने डिजिटल प्रोडक्ट्स को ऐड कर-कर सेल कर सकते हैं। इसीलिए दोस्तों इंस्टामोजो को ऑनलाइन प्रोडक्ट सेलिंग प्लेटफॉर्म भी कहते हैं।
दोस्तों यह बिल्कुल फ्री प्लेटफार्म होता है। इस प्लेटफार्म को इस्तेमाल करना काफी ज्यादा आसान होता है। इसके अंदर आपको काफी सारे फीचर्स मिल जाते हैं। इसके अंदर आपको ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म भी बिल्कुल फ्री में देखने को मिलता है।
इंस्टामोजो अकाउंट कैसे बनाये-
दोस्तों अब हम आपको बताएंगे कि आप किस तरीके से इंस्टामोजो के अंदर अपना एक फ्लैश अकाउंट बना सकते हैं।
- दोस्तों सबसे पहले तो आपको इंस्टामोजो की वेबसाइट पर जाकर साइन अप वाले बटन पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप यहां पर साइन अप पर क्लिक करेंगे तो। आपको यहां पर काफी सारे ऑप्शन मिलते हैं, आप चाहे तो यहां पर अपनी ईमेल आईडी या फिर फेसबुक अकाउंट से भी साइन अप कर सकते हैं।
- फिर आपको यहां पर अपना एक मोबाइल नंबर डालना होता है। ताकि आपका मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन हो सके। इसके लिए आपको सबसे पहले यहां पर अपने मोबाइल नंबर को एंटर करना होता है, और सेंड ओटीपी वाले बटन पर क्लिक करना होता है।
- उसके बाद आपके मोबाइल पर 4 डिजिट का ओटीपी मिलता है। जिसको आपको वेबसाइट के अंदर एंटर कर-कर वेरीफाई करना होता है।
- जैसे ही आपका मोबाइल वेरिफिकेशन कंप्लीट होता है। आपको यहां पर दो ऑप्शन मिलेंगे पेमेंट और फ्री ऑनलाइन स्टोर का। अगर आप यहां पर पेमेंट के लिए अकाउंट बना रहे हैं। तो आप पेमेंट को सेलेक्ट करें वरना आप फ्री ऑनलाइन स्टोर को भी सेलेक्ट कर सकते हैं।
- दोस्तों जैसे ही अगर आप यहां पर पेमेंट के ऑप्शन को सिलेक्ट करते हो। तो उसके बाद आपको एक इंस्टामोजो पेमेंट की लिंक बनानी होती है। यह एक यूजरनेम की तरह ही होता है। जिस पर हमारा इंस्टाग्राम या ट्विटर पर हम को एक यूनीक यूजरनेम रखना होता है। ठीक उसी प्रकार से ही हमको इंस्टामोजो पर भी अपना एक अच्छा सा यूनीक यूजरनेम को रखना होता है। इसलिए आपको यहां पर एक अच्छा सा यूजरनेम कोड डालना होगा। आप यहां पर यूजर नेम को डालने के बाद नेक्स्ट वाले बटन पर क्लिक कर दें।
- जैसे ही आप नेक्स्ट पर क्लिक करते हैं। आपको यहां पर पूछा जाता है, व्हाट टाइप ऑफ बिजनेस आर यू उसके नीचे ही आपको दो ऑप्शन मिल जाते हैं। एक तो इंडिविजुअल होता है और दूसरा रजिस्टर्ड ऑर्गेनाइजेशन होता है। अगर आप पर्सनल अकाउंट बना रहे हैं, तो आप इंडिविजुअल वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें। इसके बाद यह आपसे पूछता है, कि आर यू प्रोप्रिएटर और फिर से आपको नीचे दो ऑप्शन मिलते हैं, यस और नो के। आपको यहां पर यश वाले ऑप्शन पर टिक करके नेक्स्ट वाले बटन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद यहां पर आप से बिजनेस डिटेल पूछी जाती है। जैसे कि अप्रॉक्स, एनुअल, टर्नओवर आदि। इसके बाद यह आपसे पूछते हैं, कि आपका बिजनेस कितने दिन पुराना है। लास्ट में आपसे पूछते हैं कि नंबर ऑफ एंपलॉयर्स कितने हैं। आप यहां पर सभी जानकारी को देकर नेक्स्ट बटन पर क्लिक कर दें।
- उसके बाद यहां पर आपको अपनी कुछ बेसिक डिटेल डाल नी होती है। जिनको आप अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड और जीएसटी नंबर की सहायता से डाल सकते हैं। फिर आपको नेक्स्ट पर क्लिक करना है।
- दोस्तों इतना सब करने के बाद अब आपका फाइनली इंस्टामोजो पेमेंट अकाउंट बन कर पूरी तरीके से तैयार हो चुका है। अब आप इसके डैशबोर्ड पर क्लिक करके अपने इंस्टामोजो के फ्रेश अकाउंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Comments
Post a Comment