Instagram Reel की वीडियो को Android और iPhone में डाउनलोड कैसे करे
Instagram Reel की वीडियो को Android और iPhone में डाउनलोड कैसे करे-
दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि आप किस तरीके से Instagram Reel की वीडियोस को अपने Android और iPhone के अंदर डाउनलोड कर सकते हैं। दोस्तों Instagram Reel को आज के समय में हर कोई अपने फोन के अंदर डाउनलोड करना चाहता है, और उन्हें बाकी जगहों पर भी अपलोड करना चाहता है। लेकिन उसे ऐसा करने में काफी परेशानी आती है। जिसके लिए आज हम आपको कुछ तरीके बताने वाले हैं। अगर आप उन तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। तो फिर चाहे आप Android यूजर हो या फिर। आपके पास iPhone होतो आप दोनों के ही अंदर Instagram Reel को बड़े आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे।
Android में Instagram Reel को कैसे डाउनलोड करे
दोस्तों अगर आप अपने Android फोन के अंदर Instagram Reel को डाउनलोड करना चाहते हैं। तो आप बताए गए हमारे स्टेप्स को फॉलो करके बड़े ही आसान तरीकों से अपने Android फोन के अंदर Instagram Reel को डाउनलोड कर सकते हैं।
- दोस्तों सबसे पहले आपको प्ले स्टोर पर जाकर Video Downloader for Instagram लिखकर सर्च करना होगा और इसके ऑफिशियल ऐप को डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
- उसके बाद आपको अपने Instagram को ओपन करना है और जिस भी Reel को आप डाउनलोड करना चाहते हैं। आप उस पर टैप करें और फिर 3dot वाले बटन पर क्लिक करें।
- फिर आपको इस वीडियो की लिंक को कॉपी करना है।
- उसके बाद आपको Video Downloader for Instagram ऐप के अंदर इस लिंक को पेस्ट करना है।
- इतना करते ही आपकी वीडियो डाउनलोड होना शुरू हो जाएगी।
iPhone में Instagram Reel को कैसे डाउनलोड करे
दोस्तों अगर आप अपने iPhone के अंदर Instagram Reel को डाउनलोड करना चाहते हैं। तो आप बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके Instagram Reel को बड़े ही आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
- दोस्त आपको सबसे पहले InSaver ऐप को इंस्टॉल करना होगा।
- फिर आपको अपने Instagram ऐप को ओपन करना है, और जिस reel को आप डाउनलोड करना चाहते हैं। आपको उस reel के ऊपर टैब करना है, और 3dot पर क्लिक करके। आपको कॉपी लिंक वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको InSaver ऐप को ओपन करना है, और जिस लिंक को आपने कॉपी किया था। वह लिंक यहां पर ऑटोमेटिकली पेस्ट हो जाएगी। फिर आपको नेक्स्ट पर क्लिक करना है, फिर आपके सामने Watch It का ऑप्शन आएगा। आपको Watch It पर क्लिक करना है।
- फिर जैसे ही आप नेक्स्ट पर क्लिक करते हैं। आपको यहां पर Share का और Save वीडियो का ऑप्शन मिल जाएगा।
- आप यहां पर Save वीडियो के ऑप्शन पर क्लिक करके वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं।
दोस्तों आज के समय में हर कोई Instagram Reel को चलाता है। अगर आप भी Instagram Reel को देखते हैं और अगर आपको कोई Reel पसंद आती है। अगर आप उसे डाउनलोड करना चाहते हैं। तो आप बड़े ही आसानी से उसे डाउनलोड कर पाएंगे इन स्टेप्स को फॉलो करके। देखा दोस्तों आपने Instagram Reel को डाउनलोड करना कितना ज्यादा सिंपल है। अगर आप भी डाउनलोड करना चाहते हैं। तो आप भी इन स्टेप्स को फॉलो करके बड़े ही आसानी से Instagram Reel को डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपको कोई भी परेशानी आए तो आप हमें कभी भी कमेंट कर सकते हैं। ताकि हम आपकी परेशानी को दूर कर सकें।
Comments
Post a Comment