IIFL डीमैट अकाउंट रिव्यु
IIFL डीमैट अकाउंट रिव्यु
दोस्तों आज हम आपको IIFL डिमैट अकाउंट का रिव्यू करके बताने वाले हैं। जिसके अंदर हम आपको काफी सारी चीजें बताएंगे। हम आपको यहां पर आज बताएंगे कि यह आपको क्या-क्या चीजें ऑफर करते हैं। साथ ही इनका कस्टमर सपोर्ट कैसा है। दोस्तों कस्टमर सपोर्ट डिमैट अकाउंट के अंदर काफी ज्यादा मायने रखता है। साथ ही इससे मिलने वाले फायदे और नुकसान के बारे में भी हम आपको बताएंगे। दोस्तों काफी लोग हमसे यह भी पूछ रहे थे कि क्या यह लीगल है। तो आज हम आपको इसका भी जवाब देने वाले हैं।
क्या IIFL Legal हैं?
दोस्तों जब भी आप किसी भी ब्रोकर से अपना डिमैट अकाउंट को खुलवाते हैं। तो आपको सबसे पहले उसकी वैधता को जांचना जरूर चाहिए।
आपको बता दूं कि IIFL यह एक वैध कंपनी है। जोकि सेबी द्वारा Regn. No: INZ000164132 से इस को मान्यता प्राप्त है। साथ ही IIFL Finance Ltd. ( पुरानी IIFL Holding Ltd.) जो कि NSE पर IIFL और BSE पर 532636 कोड से रजिस्टर्ड है।
IIFL आपको क्या-क्या ऑफर करता हैं?
- इक्विटी
- कमॉडिटी
- डेरीवेटिव
- करेंसी
- म्यूच्यूअल फण्ड
- बांड्स
- IPO, OFS
- लोन
- पोर्टफोलियो मैनजमेंट सर्विस
IIFL कस्टमर सपोर्ट
दोस्तों आपको बता दूं कि यह ब्रोकर सर्विस के अंदर काफी ज्यादा पुराना और विश्वसनीय ब्रोकर्स में से एक है। जो कि अपने क्लाइंटो की समस्या के लिए हमेशा ही पूरा ध्यान रखता है। आपको हर तरीके से संपर्क करने की सुविधा देता है। दोस्तो इन्होंने अपना व्हाट्सएप नंबर भी आपको प्रोवाइड करा रखा है। अगर आप चाहें तो इन से डायरेक्ट व्हाट्सएप पर भी कांटेक्ट कर सकते हैं।
- IVR – +91 2240071000
- Grievance – customergrivence@indiainfoline.com
- Whats App concern – 9289903000
दोस्तों इनका कस्टमर सर्विस काफी ज्यादा अच्छा और रेस्पॉन्सिव है। यह जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी आपको कांटेक्ट करते हैं और आपकी परेशानी को जल्द से जल्द दूर करने में आपकी पूरी सहायता करते हैं। इसी कारण इनके कस्टमर दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं।
IIFL डीमैट अकाउंट के फायदे
- दोस्तों यह फुल सर्विस ब्रोकर होते हैं। इसकी पूरे भारत और विदेशों के अंदर में शाखाएं मौजूद है।
- यह अपने ग्राहकों को मुफ्त में म्यूच्यूअल फंड, रिचार्ज और इक्विटी के बारे में काफी सारे सुझाव देता है।
- यह आपको ट्रेडिंग असिस्टेंट के लिए भी रिलेशन मैनेजर की सुविधाओं को ऑफर करता है।
- दोस्तों यह अपने काफी अलग-अलग तरीके के वित्तीय उत्पादकों को जैसे कि बोनस, आईपीओ, म्युचुअल फंड, स्टॉक, इंश्योरेंस आदि। जैसी चीजों की भी सुविधा देते हैं।
- यह आपको अपनी पर्सनल एफडी को मार्जिन फंडिंग की सुविधा के लिए कॉलेटरल पर रखने की भी सुविधा देते हैं।
- यहां पर आपको एक ही प्लेटफार्म के अंदर कमोडिटी और करंसी ट्रेडिंग के साथ इक्विटी का ऑफर भी मिलता है।
IIFL डीमैट अकाउंट के नुकसान
- दोस्तों आपको जानकर थोड़ी सी हैरानी होगी कि इस डिमैट अकाउंट के ब्रोकरेज बाकी और अन्य डिस्काउंट ब्रोकर की तुलना में सबसे ज्यादा है।
- यहां पर यह आपको कम मार्जिन भी ऑफर करता है।
- अगर आप यहां पर डायरेक्ट म्युचुअल फंड के अंदर निवेश करना चाहते हैं। तो यह आपको डायरेक्ट म्युचुअल फंड के अंदर निवेश करने की कोई सुविधा नहीं देता है।
- उन्होंने पिछले कुछ समय के अंदर क्लाइंट्स की कंप्लेंट में काफी ज्यादा वृद्धि करी है।
दोस्तों आज हमने आपको IIFL डीमैट अकाउंट के बारे में काफी सारी जानकारी दी है। दोस्तों यहां पर अगर आप अपना डिमैट अकाउंट खोलना चाहते हैं। तो यह आपको ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही तरीके से डिमैट अकाउंट को खोलने के ऑप्शन देता है। साथ ही आप इसके अंदर इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से मुचल फंड, शेयर,बोनस या फिर ईटीएफ के अंदर भी निवेश कर सकते हैं।
Comments
Post a Comment