Gmail Confidential Mode फीचर द्वारा सीक्रेट Email कैसे भेजें?

 Gmail Confidential Mode Feature द्वारा Secret Email कैसे भेजें?

दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि आप Gmail Confidential Mode फीचर द्वारा सीक्रेट Email को किस तरीके से भेज सकते हैं। साथ ही इसके क्या क्या फायदे होते हैं। दोस्तों Gmail अपनी प्राइवेसी को लेकर काफी नए-नए फीचर लाता रहता है। ताकि यूजर अपने Email अकाउंट को जितना हो सके उतना सिक्योर रख सकें। ऐसे में Gmail का Confidential Mode नाम का भी एक फीचर आया है। जो कि काफी ज्यादा कमाल का है। जिसकी मदद से भेजे जाने वाले Mail को यूजर पासवर्ड द्वारा प्रोटेक्ट कर पाता है।

Gmail Confidential Mode फीचर के क्या फ़ायदे है?

  • दोस्तों आपको बता दूं कि Gmail का यह फीचर काफी ज्यादा पावरफुल फीचर है। अगर आप इस फीचर का इस्तेमाल करते हैं। तो आप Gmail द्वारा भेजे गए Email को सेंड करते हैं। तो जिसको आपने Email भेजा है। अगर वह चाहे तो इस Mail को आगे फॉरवर्ड नहीं कर सकता और ना ही वह इसको प्रिंट कर सकता। कहने का मतलब यह है, कि यह Mail केवल सिर्फ उसी व्यक्ति तक सीमित रहेगा। जिसको हमने Email सेंड किया है।
  • अगर आप चाहे तो इसकी Email की एक्सपायरी डेट को भी यहां पर सेट कर सकते हैं। जिससे कि वह समय पूरा होने पर वह Email अपने आप ही नष्ट हो जाए।
  • इस फीचर की सहायता से आप PASSCODE को भी जनरेट कर सकते हैं। PASSCODE जिस यूजर को भेज रहे हैं। उसके अकाउंट पर पहले एक ओटीपी भेजा जाता है। जो गूगल द्वारा होता है।
  • इस फीचर की सहायता से भेजी जाने वाली Email एक अलग विंडो के अंदर ओपन होती है। जिसको ना कॉपी किया जा सकता है। ना ही फॉरवर्ड, ना ही प्रिंट और ना ही आप उसके साथ किसी भी तरीके की फाइल को अटैच कर सकते हैं।

Gmail Confidential Mode फीचर द्वारा सीक्रेट तरीके से Email कैसे भेजें?

दोस्तों अगर आप भी Gmail के कॉन्फिडेंटल बोर्ड फीचर का फायदा उठाना चाहते हैं और सीक्रेट तरीके से Mail को भेजना चाहते हैं। तो उसके लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा।
  • दोस्तों सबसे पहले तो आपको अपना कंप्यूटर या फिर लैपटॉप को ओपन करना होगा। आपको Gmail की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। अगर आप इसको अपने स्मार्टफोन में करना चाहते हैं। तो आप अपने स्मार्टफोन के डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र की सहायता से Gmail में चले जाएं।
  • अब आपको यहां पर लॉगइन होना है। आप यहां पर अपनी Gmail आईडी से लॉगिन हो सकते हैं।
  • दोस्तों जैसे ही आप यहां पर लॉगिन होते हैं। लॉगिन होने के साथ ही आपको Compose Button पर क्लिक कर देना है।
  • दोस्तों जैसे ही आप Compose Email के Button पर क्लिक करते हैं। क्लिक करने के साथ ही अब आप जिसको भी Email सेंड करना चाहते हैं। आप उसको Email सेंड कर सकते हैं। यहां पर आप उसका Email एड्रेस डालें या फिर टाइप करके उसे Email सेंड कर दें।
  • दोस्तों मैसेज के टाइप होने के बाद। आपको नीचे सेंड Button के बगल में घड़ी का भी आइकन मिलेगा।
  • आप यहां पर घड़ी वाले आइकन पर क्लिक करके SMS passcode को सेलेक्ट कर ले।
  • अब आपको यहां पर अपने मैसेज का Expiration Time को सेलेक्ट करना है।
  • फिर आपको यहां पर रिसिपिएंट्स का मोबाइल नंबर एंटर करना है। जिसको आप कन्फर्मेशन मैसेज को भेजना चाहते हैं।
  • उसके बाद रिसिपिएंट्स को एक Email देखने को मिलेगा। जिसके अंदर उसको पासवर्ड एंटर करना होगा। जो उसे गूगल द्वारा भेजे गए मैसेज की सहायता से प्राप्त होता है।
  • ऐसा करते ही आपका मैसेज अनलॉक हो जाएगा।
  • दोस्तों इसके अलावा यूजर चाहे तो No SMS passcode के ऑप्शन को सिलेक्ट करके। अपने मैसेज को एंक्रिप्ट भी कर सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें