GitHub क्या है?

 GitHub क्या है?

दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं कि GitHub क्या होता है। अगर आपको भी इसके बारे में ज्ञान नहीं है और आप भी जानना चाहते हैं कि आप किस तरीके से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आज हम आपको इसके बारे में और इसके फीचर्स के बारे में आपको बताने वाले हैं, जिससे आपकी काफी मदद होगी।

GitHub क्या होता है?

दोस्तों ये एक तरीके की वेब बेस्ट होस्टिंग सर्विस होती है। जिसके अंदर आप Git की सहायता से वर्जन को कंट्रोल कर के अपने प्रोजेक्ट के प्रोग्रामिंग कोड को अलग स्टेज पर एक नया वर्जन को बना करके स्टोर कर सकते हो। दोस्तों अब आपके मन में एक सवाल आ रहा होगा कि Git आखिर होता क्या है।

दोस्तों ये एक तरीके का डिस्ट्रीब्यूटर वर्जन कंट्रोल सिस्टम होता है। जिसमें सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के दौरान में सोर्स कोड में होने वाले चेंजइस को ट्रैक करने के लिए उपयोग मिलाया जाता है। जैसे कि बड़े प्रोजेक्ट के अंदर 1 से ज्यादा लोग काम करते हैं। ठीक उसी तरीके से उस प्रोजेक्ट में लोग अलग-अलग चेंज करते हैं। तो दूसरे लोगों को भी यह जानना मुश्किल हो जाता है कि कोड के अंदर उन्होंने कहां-कहां पर चेंजइस किए हैं।

दोस्तों सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के क्षेत्र के अंदर जब कोई भी बड़ी कंपनी अपने प्रोजेक्ट पर काम करती है। तो उसमें प्रोजेक्ट के पार्ट बाय पार्ट को वह दूसरे-दूसरे एंपलोएस को दे देती है। मतलब की एक साथ एक प्रोजेक्ट पर एक से ज्यादा एंपलोएस काम करते हैं। दोस्तों जब तक कि एक प्रोजेक्ट का डेवलपमेंट 1 से ज्यादा लोग करते हैं। तो वह सिस्टम को ही डिस्ट्रीब्यूटर सिस्टम कहा जाता है।

जब भी किसी प्रोजेक्ट के अंदर नए-नए फंक्शन को ऐड करते हैं और फिर जब उसको पब्लिश किया जाता है। तो उसको डिस्ट्रीब्यूटर वर्जन कंट्रोल कहा जाता है। मतलब कि प्रोजेक्ट के अंदर नए-नए वर्जन के लिए किये जाना।

दोस्तों ये पूरी तरीके से फ्री ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर होता है। जोकि Linus Torvalds की सहायता से 2005 के अंदर इसको बनाया गया था Linux Kernel के डेवलपमेंट के लिए ही Git को बनाया गया था। ताकि दूसरे Kernel डेवलपर भी इस प्रोजेक्ट में कंट्रीब्यूट कर पाए। यानी कि इस प्रोजेक्ट पर 1 से ज्यादा लोग साथ में मिलकर के काम को अच्छे से कर पाए।

GitHub का इस्तेमाल क्यों करा जाता है? इसके क्या-क्या features हैं?

दोस्तों जब भी हम किसी भी चीज को इस्तेमाल करने के बारे में सोचते हैं। तो हम सबसे पहले उसके फीचर को देखते हैं, अगर हमें उसके फीचर काफी अच्छे लगते हैं, हमको पसंद आते हैं। तभी हम उसे इस्तेमाल करने के बारे में सोचते हैं।

दोस्तों GitHub का इस्तेमाल ज्यादातर कंप्यूटर कोड को शेयर करने के लिए ही करा जाता है। यहां पर आप अपने थॉट्स, आईडियाज आदि को शेयर कर सकते हो।

इसके कुछ खास features हैं, जो की इस प्रकार हैं-

  • दोस्तों यह हमें एक तरीके का डिस्ट्रीब्यूटर वर्जन कंट्रोल सिस्टम को प्रोवाइड करता है। जिसकी सहायता से हम एक साथ मल्टीपल यूजर्स के साथ में अलग-अलग वर्जन पर काम कर सकते हैं, या फिर हम एक ही वर्जन के प्रोजेक्ट पर मल्टीप्ल यूजर्स काम कर सकते हैं।
  • दोस्तों इसमें  स्टोर किए हुए कोड ओपन सोर्स होते हैं। मतलब कि इसमें कोड को कोई दूसरा व्यक्ति भी देख सकता है और उसे एडिट करके आसानी से नया वर्जन भी लॉन्च कर सकता है। लेकिन दोस्तों अगर आप एक प्रोजेक्ट के कोड को GitHub पर स्टोर करते हो और अगर उसमें फिर कोई error होता है। तो कुछ प्रोग्रामर error को भी solve करके उसका नया वर्जन लॉन्च कर देते हैं। ताकि दूसरे यूजर को कोई परेशानी ना हो।
  • दोस्तों इसके अंदर आप अपने कोड को पूरी तरीके से स्टोर करके। दूसरे के साथ में review करने के लिए या फिर कोड का इस्तेमाल करने के लिए भी आप इन को शेयर कर सकते हो।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें