Facebook Instant Article की पूरी जानकारी
Facebook Instant Article की पूरी जानकारी-
दोस्तों आज हम आपको Facebook Instant Article की पूरी जानकारी देने वाले हैं। साथ ही आपको बताएंगे कि यह क्या होता है। Instant Article के क्या क्या फीचर होते हैं। अगर आप Instant Article पब्लिश करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको क्या-क्या चीजें चाहिए होती हैं। या फिर किन-किन चीजों का ध्यान रखना होता है। उसके लिए आज हम आपको कुछ टिप्स देने वाले हैं। जो आपके काफी काम आएंगी।
Facebook Instant Article क्या हैं?
दोस्तों Facebook Instant Article वेब डॉक्यूमेंट की तरह होता है। जिसको Standardize Markup Language में लिखा जाता है। लेकिन यह एक साधारण वेब पेज की तुलना में जल्दी से खुल जाता है। इसको हम अपने वेब Article के हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकते हैं। आप चाहे तो इसकी फॉर्मेटिंग अपने अकॉर्डिंग कर सकते हैं। दोस्तों आपको बता दूं कि किसी भी वेबपेज को Instant Article के अंदर बदला जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहूंगा कि इसको आपको अलग से नहीं लिखना होता है। जो कंटेंट एक वेब पेज के अंदर होता है। वही सारा कंटेंट एक Instant Article के अंदर होता है।
Instant Article के फीचर्स-
दोस्तों वैसे तो Instant Article के काफी सारे फीचर्स होते हैं। लेकिन उनमें से हम आपको कुछ मेन फीचर्स बताने वाले हैं।
1. जल्दी लोड होता है-
दोस्तों जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया था कि Instant Article वो होते हैं जो एक साधारण सेवेब पेज की तुलना में लगभग 10 गुना तेजी से लोड होते हैं। जहां पर की एक नॉर्मल पेज को लोड होने के लिए लगभग 7 सेकंड का समय लग जाता है। वहीं पर Instant Article मोबाइल फोन के अंदर में केवल 1 सेकेंड के अंदर में ही खुल जाता है।
2. ज्यादा जुडाव-
दोस्तों ये काफी ज्यादा तेजी से खुलता है। इसीलिए यह पाठक लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है। दोस्तों काफी लोग इसकी सहायता से उससे जुड़ पाते हैं। इसको पढ़ने के साथ साथ ही वह इसको अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। दोस्तों Facebook का कहना है, कि साधारण पोस्ट की तुलना में देखा जाए तो। Instant Article को 30 परसेंट से भी ज्यादा शेयर किया जाता है।
3. साफ-सुथरा और पठनीय-
दोस्तों आपको तो पता होगा कि ब्लॉग के अंदर कांटेक्ट के अलावा ब्लॉक साइड के अंदर काफी सारे फीचर्स भी लोड होते हैं। जैसे कि उसके अंदर रिलेटेड पोस्ट, एडवर्टाइजमेंट वगैरा आदि। जिससे यूजर का कंटेंट के अंदर से ध्यान हट जाता है। उसको पढ़ने में भी थोड़ी परेशानी आती है। लेकिन Instant Article के अंदर ऐसा नहीं होता। इसके अंदर आपको मूल रूप से कंटेंट के अलावा कुछ और यहां पर देखने को नहीं मिलता। यह एक साफ सुथरा पठनीय कंटेंट होता है। जिसको एक पाठक को पढ़ने में काफी ज्यादा आनंद आता है। आपको बताना चाहूंगा कि Facebook पोस्ट की तुलना में Instant Article को 20 परसेंट से भी ज्यादा पढ़ा जाता है।
4. विज्ञापन-
दोस्तों Instant Article का मतलब होता है कि नॉलेज शेयर करना ना की किसी को विज्ञापन दिखाना। लेकिन आप इसके अंदर Facebook एड्स की सहायता से या फिर आप थर्ड पार्टी का इस्तेमाल कर-कर कर भी। आप यहां पर ऐड दिखा कर कुछ पैसे कमा सकते हैं। लेकिन अगर आप यहां पर Facebook से ऐड दिखाते हैं। तो आपके रिवेन्यू का कम से कम 30 परसेंट Facebook हिस्सा लेता है।
Instant Article पब्लिश करने के लिए क्या चाहिए?
दोस्तों अब हम आपको बताएंगे कि अगर आप भी Instant Article पब्लिश करना चाहते हैं। तो उसके लिए आपको क्या करना चाहिए।
1. एक वेबसाइट या ब्लॉग -
दोस्तों अगर आप Instant Article को पब्लिश करना चाहते हैं। तो उसके लिए आपके पास एक ब्लॉग या फिर वेबसाइट का होना काफी ज्यादा जरूरी है। क्योंकि यहीं से आप अपने Instant Article को कंटेंट देंगे। यहीं से ही आप उनको Facebook पर ट्रांसफर करेंगे।
2. Facebook पेज -
दोस्तों इसके लिए आपके पास एक Facebook पेज का होना काफी ज्यादा जरूरी है। जिसको आप अपने वेबसाइट और ब्लॉग से कनेक्ट कर सके। ध्यान रखें कि आप उस Facebook पेज के एडमिन होने चाहिए ।
3. Facebook Pages Manager App-
दोस्तों आपको बता दूं कि Instant Article मोबाइल फोंस के लिए स्पेशली बनाया गया है। जिसके लिए आपके पास में Facebook का Pages Manager App का होना अति आवश्यक है। क्योंकि इसके द्वारा ही आप अपने सभी Facebook पेजों को मैनेज करेंगे। दोस्तों आप Instant Article को वेब पेज मैं सबमिट भी कर सकते है। आप इसकी सहायता से उन सभी को मैनेज कर सकते हैं।
4. कुछ Sample Article-
दोस्तों अगर आपने अभी-अभी अपना ब्लॉग शुरू किया है। तो आपके ब्लॉक के ऊपर कम से कम 5 पोस्टों का होना जरूरी है। तभी Facebook आपके Instant Article को पब्लिश करने के लिए अप्रूव्ड करता है। साथ ही आपके कंटेंट को भी रिव्यू करता है।
Comments
Post a Comment