Emoji क्या है और अपना Emoji कैसे बनाये सिर्फ 2 मिनिट में

 Emoji क्या है और अपना Emoji कैसे बनाये सिर्फ 2 मिनिट में

दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि Emoji क्या होता है। साथ ही आपको बताएंगे कि आप केवल 2 मिनट के अंदर कैसे अपना Emoji बना सकते हैं। आप चाहे तो यहां पर अपना या फिर अपने फ्रेंड्स या फैमिली का Emoji बनाकर उनके साथ शेयर कर सकते हैं। साथ ही आपको एक ऐसी वेबसाइट भी बताएंगे जिसकी सहायता से आप फोटो को अपलोड कर-कर भी Emoji को क्रिएट कर सकते हैं।

Emoji क्या है?

दोस्तों Emoji का इस्तेमाल लोग सोशल मीडिया के ऊपर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए करते-रहते हैं। दोस्तों जो भी लोग अपनी फिल्लिंग्स को शेयर करना चाहते हैं। वह ज्यादातर लोग Emoji के थ्रू ही अपनी फिल्लिंग को सोशल मीडिया पर लोगों के आगे शेयर करते हैं। Emoji शब्द को जापानी भाषा से ही लिया गया है, साथ ही आपको सभी बड़े-बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि पर आपको Emoji को इस्तेमाल करने की सुविधा दी जाती है। जो कि बिल्कुल फ्री में होती है। आप यहां पर जितना चाहे उतना Emoji का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अपना Emoji कैसे बनाये?

दोस्तों क्या आप भी अपना खुद का Emoji बनाना चाहते हैं। दोस्तों अगर आप भी अपना खुद का Emoji बनाना चाहते हो तो यह काफी ज्यादा आसान होता है। आप बड़े आसानी से अपने Emoji को बना सकते हैं। इसके लिए आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं। जिस को फॉलो कर-कर आप बड़े आसानी से अपने मोबाइल की सहायता से ही अपना मनचाहा Emoji को बना पाएंगे। आप चाहे तो इसकी सहायता से अपना या फिर अपने फ्रेंड्स का भी Emoji बना सकते हैं।

Emoji बनाने के लिए आपको सबसे पहले तो अपने फोन के अंदर Bobble Indic Keyboard एप्लीकेशन को इंस्टॉल करना होगा। उसके बाद आप इस ऐप की सहायता से बहुत ही आसानी से अपने मनचाहे Emoji को बना सकते हो। आप इसके अंदर जो भी Emoji बनाते हैं, वह सभी कार्टून की तरह दिखने वाली Emoji होते हैं।

इसके साथ ही आप यहां पर कीबोर्ड का इस्तेमाल कर-कर भी किसी भी चीज का Emoji बना सकते हैं। यह एप्लीकेशन पूरे तरीके से फ्री होती है। आप चाहे तो इसका अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल कर-कर काफी अच्छे Emoji बना सकते हैं।

Online Emoji कैसे बनाये?

दोस्तों अब हम आपको बताएंगे कि आप किस तरीके से ऑनलाइन Emoji बना सकते हैं। अगर आप भी ऑनलाइन Emoji को बनाना चाहते हो तो। इसके लिए आपको luxand.com/smileys वेबसाइट पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर आप किसी भी तरीके के फोटो का Emoji बना सकते हैं। यहां पर Emoji बनाना बिल्कुल फ्री होता है और बनाने के बाद आप उसको किसी के भी साथ शेयर कर सकते हैं।

इसके लिए आपको केवल इस वेबसाइट पर विजिट करना होता है। उसके बाद आपको यहां पर अपलोड का ऑप्शन मिलेगा। अपलोड पर क्लिक करके आप उस फोटो को यहां पर अपलोड कर दें। आप जिस फोटो का Emoji बनाना चाहते हो। उसके बाद आपको यहां पर मेल या फीमेल को सेलेक्ट करना होता है।

फिर लास्ट में आपको गो वाले बटन पर क्लिक करना होता है। उसके बाद आपके फोटो का Emoji बनना शुरू हो जाता ह।  जब आपका Emoji बन कर यहां पर तैयार हो जाता है। उसके बाद आप चाहे तो इस Emoji को किसी के भी साथ शेयर कर सकते हैं। चाहे तो आप सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं। अगर आप इसे डाउनलोड करना चाहते हैं। तो आपको यहां पर डाउनलोड का ऑप्शन मिल जाता है। आप डाउनलोड पर क्लिक करके इस Emoji को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें