Digital Wellbeing क्या है?

Digital Wellbeing क्या है?

दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं कि Digital Wellbeing क्या होता है। साथ ही ये किस तरीके से आपकी लाइफ को इंप्रूव करता है। दोस्तों यह एक तरीके का ऐसा फीचर होता है, जो आज के समय में काफी सारे मोबाइल फोन की सेटिंग के अंदर आपको मिल जाता है। यह आपका पूरा डाटा एनालाइज करके बताता है, कि आप किस एप के अंदर कितना समय देते हो या कितनी देर आप किस ऐप को चलाते हो। इसकी सहायता से आप इन सारी चीजों के बारे में पता कर सकते हैं। आप चाहे तो यहां पर टाइम को भी सेट कर सकते हैं कि आप पर्टिकुलर ऐप को कितने टाइम तक चलाना चाहते हो। अगर आप उस टाइम से एक्स्ट्रा उस ऐप को चलाते हो तो। वह अपने आप ही क्लोज हो जाता है। इस तरीके से आप अपने समय का सदुपयोग कर सकते हो। लेकिन आज के समय में काफी कम लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको इसका इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि यह काफी अच्छा और कमाल का पिक्चर है। जिसके बारे में आपको और ज्यादा जानकारी नीचे पढ़ने को मिल जाएगी।

Digital Wellbeing क्या होता है?

दोस्तों Digital Wellbeing की सहायता से आप अपने फोन के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हो। जैसे कि आपने आज अपने फोन को कितनी बार अनलॉक किया और आपने किस ऐप को कितने घंटे या कितने समय तक उस ऐप को चलाया। आप रोजाना कितने समय तक किस ऐप को चलाते हो, या कितनी देर तक अपने फोन को चलाते हो इन सभी चीजों के बारे में आप Digital Wellbeing की सहायता से पता कर सकते हैं।

दोस्तों इस की सहायता से आप काफी अच्छा विश्लेषण कर सकते हो। आप पता कर सकते हो कि आप जिन ऐप का इस्तेमाल करते हो वह आपके लिए जरूरी भी है, या फिर आप केवल उन पर टाइम पास करते हो और अपने समय का दुरुपयोग करते हो। कौन सा ऐप आपका ज्यादा समय खराब करता है, या फिर किस एप के अंदर आप अपना ज्यादा समय बिताते हो। ऐसे करके आप यहां पर उन एप्स के बारे में जान सकते हो, जिन एप्स की वजह से आपका टाइम खराब होता है। इसकी सहायता से आपकी पर्सनालिटी डेवलपमेंट और लाइफ इंप्रूवमेंट में आपको काफी ज्यादा मदद मिलती है। लेकिन लोग इसका काफी कम इस्तेमाल करते हैं।

Digital Wellbeing का फ़ायदा क्या है?

दोस्तों वैसे देखा जाए तो आज के समय में सभी फोनों के अंदर आपको सेटिंग के अंदर यह फीचर मिल जाता है। लेकिन अगर किसी कारण की वजह से यह फीचर आपके फोन के अंदर नहीं है, तो आप इसको प्ले स्टोर से भी डाउनलोड कर सकते हो।

दोस्तों हम आपको Digital Wellbeing के बेनिफिट बताने वाले हैं जो कि कुछ इस प्रकार से हैं।

दोस्तों आप चाहे तो इसकी सहायता से एप्स के अंदर टाइम लिमिट को सेट कर सकते हो। जिससे कि आप समय का सदुपयोग कर पाएं, उदाहरण के लिए आप मान लीजिए कि आपने सोचा कि आपको आज यूट्यूब ऐप को पूरे दिन में केवल 1 घंटे ही इस्तेमाल करना है। तो अगर आप यहां पर 1 घंटे से ज्यादा इसका इस्तेमाल करते हो तो उसके बाद यूट्यूब अपने आप बंद हो जाएगा और वह ओपन नहीं होगा।

अगर आप यहां पर एक बच्चे हो तो शायद आपके लिए इसका एक नुकसान भी हो सकता है, कि आप इसके अंदर किसी भी तरह से कितने भी घंटे आप फोन को यूज नहीं कर पाओगे। क्योंकि अब आपके पैरेंट्स के पास में ही आपके सारे कंट्रोल होते हैं, और वह पूरी तरीके से आपके फोन के अंदर सेटिंग कर-कर आपको फोन इस्तेमाल करने के लिए दे सकते हैं। ताकि आप ज्यादा समय फोन पर ही खराब ना करें। लेकिन देखा जाए दोस्तों तो यह Digital Wellbeing काफी ज्यादा अच्छा और कमाल का है।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें