DesignEvo से online logo कैसे बनाएं

 DesignEvo से online logo कैसे बनाएं

दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरीके से DesignEvo की सहायता से online logo को बना सकते हैं। दोस्त आज के समय में logo का होना काफी ज्यादा जरूरी होता है। क्योंकि चाहे आपका यूट्यूब चैनल हो या फिर आप ब्लॉगर हो या आप अपनी वेबसाइट को चलाते हो। आप को हर जगह ही logo देखने को मिल जाता है। आप logo को लगाकर अपनी पर्सनल ब्रांडिंग भी कर सकते हो और हर कोई अपना यूनिक logo क्रिएट करता है। ताकि लोग उस logo को देखकर ही उसके बारे में पता लगा सके कि ये कौन है।

DesignEvo से online logo कैसे बनायें-

दोस्तों अब हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरीके से DesignEvo की सहायता से online logo को बना सकते हैं। दोस्त logo बनाना काफी ज्यादा आसान होता है और इस वेबसाइट के अंदर आप किसी भी टेक्स्ट को एडिट करके और डिजाइन को चेंज करके। अपने लिए काफी अच्छे logo को बना सकते हो। इसके लिए आपको बताए गए स्टेप को फॉलो करना होगा। जिन को फॉलो कर-कर आप अपने लिए एक logo को बनाकर तैयार कर सकते हो।
  • दोस्तों सबसे पहले तो आपको DesignEvo की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • दोस्तों फिर आपको वहां पर make free logo वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप यहां पर  make free logo वाले ऑप्शन पर क्लिक करते हैं, आपके सामने काफी सारे logo के डिजाइन शो होने लगेंगे। आप इनमें से जिस भी डिजाइन को सेलेक्ट करना चाहते हैं, आप उस डिजाइन को पसंद करके सेलेक्ट कर सकते हैं। वरना आप लेफ्ट साइड में कैटेगरी वाले ऑप्शन को सिलेक्ट करके। उसके अंदर से अपने मनपसंद डिजाइन को सेलेक्ट कर सकते हैं।
  • दोस्तों आप यहां पर जिस भी डिजाइन को सेलेक्ट करते हो। डिजाइन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक पॉपअप बॉक्स ओपन हो जाएगा। जिसके अंदर आपको 2 टेक्स्ट बॉक्स शो होने लगेंगे ,पहले टेक्स्ट बॉक्स में आपको अपने कंपनी के नाम को लिखना होगा और अगर आप यहां पर कुछ और टैक्स भी लिखना चाहते हैं, तो आप यहां पर कुछ और टेक्स्ट भी लिख सकते हैं और आपको दूसरे टेक्स्ट बॉक्स के अंदर कुछ भी लिख सकते हैं। वरना आप इसको खाली भी छोड़ सकते हैं। इतना करने के बाद आपको get started वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • दोस्तों फिर आपको logo एडिटर वाले ऑप्शन को ओपन करना होगा, जिसमें आपके सामने काफी सारे ऑप्शन शो होने लगेंगे। अब यहां पर आप अपने अकॉर्डिंग अपने logo के डिजाइन को चेंज कर सकते हो।
  • दोस्तों जब आप यहां पर अपने logo के डिजाइन को पूरा कंप्लीट कर लेते हो। तो आप को सबसे ऊपर राइट साइड कॉर्नर के अंदर डाउनलोड का ऑप्शन मिलेगा। आप जैसे यहां पर डाउनलोड पर क्लिक करते हैं, तो आपको यहां पर पैकेज को choose करना होता है। लेकिन अगर आप यहां पर free logo को बनाना चाहते हैं, तो आप free logo वाले पैकेज को सेलेक्ट कर ले।
  • दोस्तों फिर आपको उसके बाद में एक दोबारा से पॉप उप बॉक्स शो होने लगेगा। जिसके अंदर आपको क्रेडिट देने के लिए कहा जाता है। अगर आप यहां पर free logo का इस्तेमाल करना चाहते हो। तो आपको इन्हें क्रेडिट देना पड़ता है। लेकिन अगर आप इनके टर्म्स एंड कंडीशन से सहमत हो। तो आप यहां पर Download and Agree वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
दोस्तों जब आप यहां पर अपने logo को पूरी तरीके से क्रिएट कर लेते हो। तब आप यहां पर डाउनलोड वाले ऑप्शन पर क्लिक करके, अपने logo को डाउनलोड कर सकते हो। फिर आप उसको अपने ब्लॉग या यूट्यूब पर इस्तेमाल कर सकते हो। लेकिन उससे पहले आपको इनकी टर्म्स एंड कंडीशन को सही तरीके से पढ़ना होगा।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें