Clubhouse App क्या है? Clubhouse App डाउनलोड कैसे करे?
Clubhouse App क्या है? Clubhouse App डाउनलोड कैसे करे?
दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं कि Clubhouse App क्या है। साथ ही आपको बताएंगे कि आप इस App को किस तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं। क्योंकि दोस्तों यह काफी ज्यादा इंटरेस्टिंग App है और अचानक से ही इसके काफी यूजर बढ़ चुके हैं। क्योंकि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ने इस App को लेकर एक ट्वीट करा था। जिसकी वजह से आज के समय में इस App के काफी अच्छे खासे यूजर है। आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं, कि आप इसको कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
Clubhouse App क्या है?
दोस्तों Clubhouse App एक तरीके का ऑडियो बेस्ड सोशल नेटवर्क प्लेटफॉर्म होता है। जिसके अंदर आप दो या दो से अधिक लोगों के साथ में लाइव वीडियो चैट को कर सकते हो। आप यहां पर दूसरों की बातों को भी सुन सकते हो। इस App का इस्तेमाल करने के लिए आपको इनवाइट लिंक का लेना काफी ज्यादा जरूरी होता है। अगर आपको ऑडियो चैट के अंदर ज्वाइन होना है, तो सबसे पहले तो आपके पास इनवाइट लिंक होना चाहिए। आप चाहे तो अपने दोस्त से इनवाइट लिंक मांग सकते हैं। उसके बाद ही आप इस Club में होने वाली बातों को सुन पाएंगे और आप चाहे तो इस Club के अंदर बात भी कर सकते हैं।
Clubhouse App Privacy
दोस्तों आज के समय में जब भी सोशल मीडिया App की बात करी जाती है। तो लोगों के दिमाग में सबसे पहला सवाल यही आता है, कि इस App की Privacy कैसी होगी। लेकिन Clubhouse App की Privacy काफी ज्यादा कमाल की है और काफी अच्छी है। दोस्तों इनका कहना है कि यह आप के डाटा को किसी भी सरवर पर सेव कर-कर नहीं रखते हैं। यहां पर कोई भी व्यक्ति बिना आपकी मर्जी के आप के डाटा को किसी भी तरीके से नहीं निकाल सकता है। अगर यहां पर आप अपने पासवर्ड भूल भी जाते हैं। तो आप यहां पर अपने डाटा को नहीं निकाल सकते यह एक पूरे तरीके से सिक्योर होता है।
Clubhouse App Elon Musk Twitter
दोस्तों Elon Musk का जब इंटरव्यू हुआ था। तब उन्होंने इंटरव्यू के दौरान इस App का नाम बताया था। साथ ही उन्होंने ट्वीट कर-कर भी इस App को काफी अच्छा बताया था। जिसके कारण इस App की यूजर की संख्या काफी तेजी से बढ़ने लगी और आज के समय में काफी लोग इसका इस्तेमाल भी करते हैं।
Clubhouse App डाउनलोड कैसे करे?
दोस्तों अब हम आपको बताएंगे कि आप किस तरीके से Clubhouse App को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको बेसिक से 3 या 4 स्टेप को फॉलो करना होता है। उसके बाद आप इस App को डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले तो आपको App Store को ओपन करना होता है।
- उसके बाद आपको सर्च बॉक्स में जाकर Clubhouse लिख करके सर्च करना है।
- फिर आपको डाउनलोड वाले ऑप्शन पर क्लिक कर-कर इसको डाउनलोड कर लेना है।
Clubhouse App में अकाउंट कैसे बनाए?
दोस्तों इस App का इस्तेमाल हर कोई नहीं कर सकता है। इस App को इस्तेमाल करने के लिए आपके पास इनवाइट लिंक का होना जरूरी है। आप इनवाइट लिंक को अपने किसी ऐसे दोस्त से ले सकते हैं। जो इसका पहले से इस्तेमाल कर रहा हो। आप उसके इनवाइट मिलने पर ही इस के अंदर अपना अकाउंट बना सकते हो। साइन अप करने के लिए आपको यहां पर अपनी ईमेल आईडी और फोन नंबर को डालना होता है। उसके बाद ही आप यहां पर अपने अकाउंट को बना सकते हैं और इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
Comments
Post a Comment