CIF नंबर क्या होता है CIF नंबर कैसे पता करें
CIF नंबर क्या होता है-CIF नंबर कैसे पता करें
दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि CIF नंबर क्या होता है। आप किस तरीके से CIF नंबर को पता कर सकते हैं। आज हमने आपके साथ दो ऐसे तरीके साझा किए हैं, जिनकी सहायता से आप बड़े आसानी से ही अपने CIF नंबर के बारे में पता कर सकते हैं। दोस्तों CIF नंबर हमारे लिए काफी जरूरी होता है। CIF नंबर को अगर हम चाहे तो अपनी बैंक पासबुक से भी प्राप्त कर सकते हैं। वरना हम कस्टमर केयर की सहायता से भी अपने CIF नंबर को प्राप्त कर सकते हैं। जिसके बारे में आपको नीचे पढ़ने को मिल जाएगा।
CIF नंबर क्या होता है?
दोस्तों CIF का पूरा नाम कस्टमर इनफार्मेशन फाइल होता है। जिसके अंदर डिजिटल रूप में बैंक अपने सभी ग्राहकों को सभी तरह की जानकारी स्टोर करके रखता है। दोस्तों CIF नंबर की सहायता से ही पता चलता है, कि आपके इस बैंक में कोई एफ डी वगैरा तो नहीं है। या अपने किसी प्रकार का कोई लोन या क्रेडिट कार्ड तो नहीं लिया है।
दोस्तों CIF नंबर किसी एक बैंक के द्वारा लिए गए सभी प्रोडक्ट्स और सेवाओं के साथ में लिंक होता है। जिसमें बैंक के अधिकारी केवल इस नंबर को डाल कर के आपको मिल रही सभी सुविधाओं के बारे में पता कर सकते हैं।
दोस्तों CIF नंबर अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग नाम से जाने जाते हैं। जैसे कि SBI बैंक के अंदर इसको CIF नंबर मतलब कि कस्टमर इंफॉर्मेशन फाइल कहते हैं। वहीं पर HDFC और ICICI बैंक में इसे कस्टमर आईडी के नाम से जानते हैं।
CIF Number कैसे निकाले?
दोस्तों अब हम आपको दो ऐसे तरीके बताने वाले हैं .जिसकी सहायता से आप बड़े आसानी से ही अपने CIF नंबर को निकाल सकते हैं। वह दो तरीके कुछ इस प्रकार से है-
1. बैंक पासबुक से CIF नंबर पता करना-
दोस्तों काफी लोगों को तो इंटरनेट बैंकिंग को चालू करते समय ही CIF नंबर या फिर कस्टमर आईडी की जरूरत पड़ती है। अगर आपके पास बैंक के द्वारा ही दी गई पासबुक हो। तो आप CIF नंबर का पता कर सकते हो इस तरीके से आप सबसे फास्ट और आसान तरीके से अपने CIF नंबर को पता कर सकते हैं। क्योंकि दोस्तों पासबुक के सबसे पहले पन्ने के अंदर ही ठीक आपके अकाउंट नंबर के ऊपर ही आपका CIF नंबर लिखा होता है। दोस्तों ये नंबर SBI बैंक के अंदर 11 अंकों का होता है। फिर आपका अकाउंट चाहे किसी भी बैंक के अंदर क्यों ना हो लेकिन आप का CIF नंबर या फिर कस्टमर आईडी आपकी पासबुक के पहले पन्ने पर ही लिखी होती है।
2. कस्टमर केयर से CIF नंबर पता करना-
दोस्तों अगर आपके पास में पास बुक नहीं है, तो आप बैंक के कस्टमर केयर से भी बात कर-कर अपने CIF नंबर के बारे में पता लगा सकते हो। अगर आप SBI बैंक के ग्राहक हैं, तो SBI कस्टमर केयर के अंदर बात करने के लिए। आप इस 1800 425 3800 नंबर को डायल कर सकते हैं।
दोस्तों कस्टमर केयर से अगर आप अपना CIF नंबर जानना चाहते हैं। तो आपको अपने अकाउंट के बारे में उनको कुछ जानकारी देनी होती है। जैसे कि आपका अकाउंट नंबर, आपका अकाउंट किस ब्रांच के अंदर है और आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर क्या है।
कस्टमर केयर को कॉल करने के बाद ही ग्राहक सेवा अधिकारी से बात करके आप आईवीआर द्वारा बताए गए प्रोसेस को फॉलो कर-कर ग्राहक सेवा अधिकारी आपसे आपका अकाउंट नंबर भी पूछ सकता है। इसके अलावा जहां तक संभव है कि वह आपसे आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी कॉल कर सकता है। फिर वह आपको आपका CIF नंबर बता देता है।
Comments
Post a Comment