चक्कर आने का कारण तथा एक्सरसाइज BPVV
चक्कर आने का कारण तथा एक्सरसाइज
दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं कि चक्कर आने का कारण तथा एक्सरसाइज। आज हम आपको इसके बारे में पूरा ज्ञान देने वाले हैं, अगर आपको भी इसके बारे में कुछ ज्ञान नहीं है, या आपको कोई भी जानकारी नहीं है इसके बारे में तो आज हम आपको इसके बारे में डिटेल में बताएंगे।साथ ही आपको दो ऐसे एक्सरसाइज बताएंगे जिन्हें कर-कर आप चक्कर आने की परेशानी को दूर कर सकते हो।
चक्कर आना बीपीवीवी के कारण–BPVV
दोस्तों यह कान के अंदर होने वाली अंदरूनी समस्या होती है। दोस्तों आपको बता दूं कि हमारे कान के 3 हिस्से होते हैं। पहला तो बाहरी कान, मध्यम कान और आंतरिक कान। दोस्तों हमारे आंतरिक कान के हिस्से के अंदर बैलेंस प्रणाली जुड़ी होती है। यह हमारे सुनने की प्रणाली का हिस्सा नहीं होता है। इसकी सहायता से हमको चलने फिरने और दौड़ते समय या फिर कूदते समय शरीर का बैलेंस बनाए रखने में सहायता मिलती है।
इस बैलेंस प्रणाली के अंदर कैल्शियम के क्रिस्टल एक विशेष प्रकार से गति करते रहते हैं। यह क्रिस्टल दिमाग तक संकेत पहुंचाते हैं, सिर में झटका लगने या फिर चोट से इनकी प्रणाली में अवरोध या फिर बदलाब पैदा होने लग जाते हैं। जिससे हमारे दिमाग को पहुंचने वाले संकेत गड़बड़ा ने लगते हैं। जिसके कारण हमें चक्कर आने लगते हैं और इसी को हम BPVV कहते हैं।
एप्ली मनुवर एक्सरसाइज-
दोस्तों इसके लिए आपको सबसे पहले तो सीधी तरह से बैठना होगा। फिर अपने पैरों को सीधे कर लेना होगा और आपको अपनी गर्दन को 45 डिग्री पर दाएं तरफ घुमाना होगा। इस स्थिति में आपको लेटना होगा इस स्थिति के अंदर आपको 30 सेकंड तक लेटना होगा, उसके बाद आपको धीरे-धीरे अपनी गर्दन को बाएं तरफ से 90 डिग्री घुमा लेना होगा, फिर आप बाय और की तरफ बाय करवट कर ले और अपनी गर्दन को घूमी हुई ही रहने दे। अब आपको धीरे से बैठने वाली स्थिति के अंदर आ जाना है और आपको अपनी गर्दन को सीधा कर लेना है। इसी तरीके से आप इस प्रोसेस को दोबारा से दौरा कर इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं।
दोस्तों आपको इस एक्सरसाइज को तीन बार रिपीट करना होता है। ध्यान रखें कि जब भी आप इस एक्सरसाइज को करते हैं। तो इसको करते समय हो सकता है कि आपको किसी की मदद भी लेनी पड़ जाए। तो आप सहारे के लिए यहां पर किसी को अपने साथ जरूर रखें। हो सकता है कि आपको इसे करते समय थोड़ा चक्कर भी आ सकते हैं। लेकिन दोस्तों यह BPVV के लिए काफी ज्यादा अत्यंत प्रभावी एक्सरसाइज होती है।
ब्रांड डेरोफ़ एक्सरसाइज-
दोस्तों ये एक्सरसाइज पहली वाली एक्सरसाइज के मुकाबले में काफी ज्यादा आसान होती है इसको आप चाहे तो अकेले भी कर सकते हैं। लेकिन उसको करने के बाद आपको कुछ टाइम के लिए चक्कर भी महसूस हो सकते हैं। इसलिए आप इसको करने के बाद तुरंत ड्राइविंग ना करें।
दोस्तों इस एक्सरसाइज को करने के लिए। आपको सबसे पहले तो एक बेड पर पैर लटका कर बैठना होगा, और अपनी गर्दन को दाएं तरफ घुमाना होगा, इस स्थिति में आप को बाएं तरफ लेट कर और अपने पैर मोड़कर रखने होंगे और गर्दन नीचे बेड पर टिक जाए, जैसे बिना तकिए लेटे हो इस स्थिति के अंदर आपको 30 सेकेंड तक रहना होगा। इसके बाद आपको बैठना होगा और अपनी गर्दन को वापस सीधा करना होगा दोस्तों 30 सेकंड के बाद आपको यही प्रक्रिया को दोबारा से इसी तरीके से दोहराना होगा और अपनी गर्दन को अब बाई तरफ घुमा कर दाएं साइड में लेटना होगा। आप इस एक्सरसाइज को कम से कम 5 बार जरूर करे। आप इसको दिन में दो बार कर सकते हैं और सप्ताह में आप दो से तीन बार।
Comments
Post a Comment