Bloggers और freelancers के लिए Top 5 PayPal alternatives

Bloggers और freelancers के लिए Top 5 PayPal alternatives

दोस्तों आज हम Bloggers और freelancers के लिए Top 5 PayPal alternatives लेकर आए हैं। दोस्तों अगर आप भी एक Bloggers या फिर freelancers है, तो आपके लिए यह जानकारी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। क्योंकि काफी लोग PayPal के बारे में जानते हैं और उसी का ही इस्तेमाल करते हैं। अपनी इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन के लिए, लेकिन आपको बता दूं कि आप PayPal की जगह पर 5 ऐसे alternatives को भी ट्रांजैक्शन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अंदर आपका PayPal से कम ट्रांजैक्शन फीस लगती है। तो चलिए दोस्तों देखते हैं, Top 5 PayPal alternatives-

1. Payoneer-

Payoneer ग्लोबल पेमेंट के अंदर सबसे पुरानी सर्विसेज में से एक माना जाता है। यह सर्विस इंडिया-पाकिस्तान इत्यादि बाकी और कंट्रीज के अंदर भी उपलब्ध है। इससे आप U.S based और यूरोपीयन कंट्रीज से भी पैसे को बड़े आसानी से रिसीव कर सकते हो इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह ट्रांजैक्शन फीस सबसे कम लेता है और इससे आपके पैसे की काफी ज्यादा बचत होती है अगर आप Payoneer के लिए साइन अप करना चाहते हैं। तो इसमें साइन अप करना बिल्कुल फ्री होता है, अगर आप Payoneer को शुरुआत में यूज करते हैं, तो अगर आप यहां पर $100 की ट्रांजैक्शन करते हैं। तो आपको यहां पर $25 का बोनस मिलता है।

2. Transferwise-

दोस्तों काफी लोगों को तो इसके बारे में पता ही होगा। क्योंकि यह काफी पॉपुलर वेबसाइट है, दोस्तों इस वेबसाइट को स्काइप के शुरुआती डेवलपमेंट के साथ में जुड़े हुए लोगों ने ही बनाया है। जो कि Richard Branson है जोकि Virgin Group के फाउंडर के द्वारा बैकअप करा गया है।

दोस्तों इसके अंदर भी आपको ट्रांजैक्शन फीस काफी कम लगती है, और करंसी कन्वर्जन चार्जेस भी काफी कम है। इसके अंदर आपको करंसी कन्वर्जन में पैसे लॉस नहीं होंग।  यह अलग-अलग तरह की कंट्रीज और करेंसी को सपोर्ट करता है।

3. 2CheckOut.com-

दोस्तों यह भी काफी बढ़िया वेबसाइट है, इसके बारे में भी काफी सारे पॉजिटिव रिव्यूस हमने पड़े हैं। आप इसको PayPal का एक काफी बेस्ट alternatives भी मान सकते हो। आपको पता है कि ShoutMeLoud Store पर भी मनी रिसीव करने के लिए इसका इस्तेमाल करा जाता है। दोस्तों इसकी केवल एक ही डाउनसाइड है कि इसके अंदर ट्रांजैक्शन और ट्रांसफर फीस काफी ज्यादा होती है।

4. Skrill-

दोस्तों Skrill Payoneer और PayPal इन दोनों के लिए एक बड़ा ही अच्छा alternatives है। दोस्तों करेंसी कन्वरसेशन रेट के कारण यह सबसे ज्यादा बेस्ट माना जाता है। अगर आप भी इसको कुछ समय के लिए इस्तेमाल करते हैं। तो आप भी यह पाएंगे कि यह काफी ज्यादा अच्छा काम करता है। यह प्रीपेड मास्टर कार्ड का भी ऑफर करता है, जो कि दुनिया भर में काफी जगहों पर भी यह चलता है। दोस्तों इनके पास में मोबाइल से ट्रांजैक्शन करने के लिए भी आईओएस और एंड्रॉयड ऐप भी होते हैं।

5. Remitly-

दोस्तों यह काफी ज्यादा पॉपुलर सर्विस होती है, इसकी सहायता से इंडिया या फिर फिलीपींस में पैसे भेज सकते हैं। यह सर्विस इंडिया और फिलीपींस के freelancers के लिए काफी ज्यादा पॉपुलर है। यह आज के समय में काफी अच्छा प्रमोशनल ऑफर भी चला रहे हैं। जो कि वह है कि अगर आप यहां पर $1000 तक के ट्रांजैक्शन करते हो, तो आपको यहां पर कोई भी चार्जेस नहीं लगते हैं। अगर आप यहां पर क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर कर पैसों को भेजने के दौरान ट्रांजैक्शन ऑटोमेटिकली  $3.99 के फ्लैट रेट पर करते हो। तो आपके पास बिना किसी फीस के पेमेंट सेंड करने का भी ऑप्शन होता है। लेकिन यह केवल 3 दिनों के लिए ही होता है।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें