वाशिंग डिटर्जेंट बनाने का व्यवसाय ।
वाशिंग डिटर्जेंट बनाने का व्यवसाय ।
दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा कि आप किस तरीके से वॉशिंग डिटर्जेंट बनाने का व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं। दोस्तों काफी समय से वॉशिंग डिटर्जेंट का व्यवसाय काफी अच्छा चल रहा है। क्योंकि हर कोई अपने कपड़ों को धोने के लिए वॉशिंग डिटर्जेंट का इस्तेमाल करता ही करता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं, कि आप भी किस तरीके से अपने इस व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको किन-किन चीजों की जरूरत होती है।
वाशिंग डिटर्जेंट पाउडर क्या है?
वाशिंग डिटर्जेंट पाउडर को भारत के अंदर सर्फ के नाम से भी जाना जाता है। यह सफेद कलर का होता है। जिससे लोग अपने कपड़ों को धोकर साफ करते हैं। भारत के ग्रामीण इलाकों में कुछ लोग इसको पाउडर भी कहते हैं। इसकी सहायता से वह अपने बर्तन और कपड़ों को साफ करते हैं। आज के समय में हर कोई इसका उपयोग करता ही करता है।
सामग्री-
दोस्तों अब मैं आपको कुछ ऐसी सामग्री बताने वाला हूं। जिसकी सहायता से आप वाशिंग पाउडर को बनाकर तैयार कर सकते हैं। यह फार्मूला जो मैं बताने वाला हूं। यह फार्मूला 50 किलो पाउडर के ऊपर आधारित है। आप चाहे तो आप अपनी आवश्यकतानुसार इस मात्रा के अंदर घटा या बढ़ा सकते हैं। अब मैं आपको बताऊंगा कि आप को किन-किन इनग्रेडिएंट्स को मिलाना होगा। इनको कितनी मात्रा के अंदर डालना है। तो चलिए देखते हैं-
- 18 किलो Sodium tripolyphosphate
- 8 किलो Trona or सोडा Ash.
- 23 किलो IDET-10
- 1 किलो Carboxymethyl cellulose
- एसिड ब्लू कलर पावर -आवश्यकतानुसार
- Tinopal-आवश्यकतानुसार
- Liquid detergent or water-आवश्यकतानुसार
दोस्तों यहां पर बताई गई चीजों को आप अपनी आवश्यकतानुसार डाल सकते हैं।
वाशिंग डिटर्जेंट पाउडर बनाना-
- दोस्तों सबसे पहले आपको बताई गई सामग्री को एक बर्तन के अंदर डालना है। उसके बाद आपको सारी चीजों को आपस में मिला लेना है। ध्यान रखें कि आपको इसे सही तरीके से मिलाना है। आप चाहे तो इस को मिलाने के लिए। किसी व्यक्ति की भी सहायता ले सकते हैं। ताकि वह इसे लगातार हिलाता रहे। यह सही तरीके से मिल जाए। दोस्तों जब यह सही तरीके से मिलकर एक मिश्रण बन जाए।
- जब आपको लगे कि यह सही तरीके से मिल गई है। तब आपको इस मिश्रण के अंदर एसिड ब्लू कलर पाउडर को और Tinopal पाउडर को डालना है। इसको दोबारा से हिलाते रहना है।
- दोस्तों आप ध्यान रखें कि आप इसके अंदर जो भी चीज डाल रहे हैं। आप लगातार इस को हिलाते रहे या मिक्स करते रहे। ताकि यह हल्का ना पड़े आप चाहे तो इसमें किसी लिक्विड डिटर्जेंट का भी उपयोग करना चाहे तो कर सकते हैं। ध्यान रखेंगे जब भी आप लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं। तो इस मिश्रण की कोई भी टिक्की ना जमे।
- जब आपको लगे कि यह सारे पदार्थ एक दूसरे से अच्छी तरीके से मिल गए हैं। तो आप ध्यान रखें कि इसके अंदर लम्स ना पड़े। यह लम्स फ्री रहे फिर आपको रखे हुए मिश्रण को किसी साफ दरी या किसी साफ कपड़े के ऊपर डाल देना है।
- जब यह मिश्रण सूख जाए तब आप इसको लोहे की छलनी से छोड़ने के बाद। आपका यह वॉशिंग डिटर्जेंट पाउडर समरूपता में आ जाएगा। अब यह पाउडर इस्तेमाल करने के लिए तैयार है। अब आप चाहे तो इसको एक 1 किलो या आधी-आधी किलो की पैकिंग करके भी बेच सकते हैं।
दोस्तों अगर आप चाहे तो आप भी वॉशिंग डिटर्जेंट के व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं। हमने आपको सामग्री, विधि सारी चीजें बता दी हैं। आप इसकी सहायता से अपनी आवश्यकतानुसार वॉशिंग डिटर्जेंट पाउडर को बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसका व्यवसाय काफी अच्छा रहेगा आपके भविष्य के लिए। क्योंकि भविष्य में इसकी और ज्यादा डिमांड बढ़ेगी। क्योकि यह रोजाना घरों के अंदर इस्तेमाल होने वाली चीज है।
Comments
Post a Comment