बॉडी नहीं बन रही है कारण और क्या करे
बॉडी नहीं बन रही है कारण और क्या करे
दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं कि अगर आपकी भी बॉडी नहीं बन रही है। तो क्या ऐसे कारण हैं, कि आपकी बॉडी नहीं बन रही है। आपको उसके लिए क्या करना चाहिए। इसी के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं। दोस्तों बॉडी ना बनने के पीछे काफी सारे कारण होते हैं। जिनमें से कुछ मेन कारण हम आज आपको बताने वाले हैं।
बॉडी नहीं बन रही है क्या करे, बॉडी नहीं बनने के कारण-
अगर आपकी भी बॉडी नहीं बन रही है। तो हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने वाले हैं। जिनसे आप पता कर सकते हैं कि आपकी बॉडी ना बनने के पीछे कहीं यही कारण तो नहीं है।
गलत तकनीक से एक्सरसाइज करना
दोस्तों बॉडी न बनने के पीछे सबसे बड़ा यही कारण होता है। काफी लोग जिम तो जाते हैं। लेकिन उन्हें यही नहीं पता कि उन्हें एक्सरसाइज करनी कैसे हैं। जिम के अंदर जाकर भारी-भारी वजन उठाकर वर्कआउट करने से आपकी बॉडी नहीं बनती है। एक्सरसाइज को सही तरीके से करने पर ही आपकी बॉडी बनती है। आप चाहे तो इसके लिए अपने जिम ट्रेनर से भी हेल्प ले सकते हैं। क्योंकि जब तक आप सही तरीके से एक्सरसाइज नहीं करेंगे तब तक आप की बॉडी नहीं बनेगी।
ओवर ट्रैंनिंग करना
दोस्तों काफी बार ऐसा भी देखा जाता है, कि कुछ लोग अपनी बॉडी बनाने के चक्कर में दिन-रात वर्कआउट बगैरा करते रहते हैं और पता नहीं ना जाने क्या क्या ऐसी चीजें करते रहते हैं। जिससे कि उनकी बॉडी बने, लेकिन बॉडी बनने के लिए बॉडी को रिलैक्स देना भी काफी जरूरी है। जब तक आप अपने शरीर को रिलैक्स नहीं करेंगे। तब तक आप की बॉडी नहीं बनेगी, क्योंकि बॉडी बनाते में आपको अपने शरीर को रिलैक्स करना और साथ ही अपने शरीर को 8 से 10 घंटे की नींद लेना काफी ज्यादा जरूरी है।
अच्छा डाइट प्लान फॉलो ना करना
काफी लोग एक्सरसाइज करते हैं, लेकिन वह सही तरीके से अपनी डाइट को फॉलो नहीं करते हैं। अगर आप भी जिम वगैरा करते हैं, या एक्सरसाइज करते हैं। तो आपको बता दूं कि 50% ही आपके शरीर में आपके वर्कआउट का काम होता है। बाकी 50% काम आपके शरीर में अच्छी डाइट का होता है। जिसके बारे में लोगों को पता ही नहीं है। आप चाहे तो इसके बारे में अपने जिम ट्रेनर से भी सलाह ले सकते हैं और कोशिश करें। आप ऐसी चीजों को खाया करें जिनके अंदर काफी प्रोटीन हो। आप ऐसी चीजों को अपनी डाइट के अंदर शामिल करें और बाहर के जंक फूड को खाने से बचे।
शारीर को आराम ना देना
मैं आपको बताना चाहता हूं कि जितना आपके लिए वर्कआउट करना जरूरी है। उतना ही आपको बॉडी को प्रॉपर तरीके से रिलायंस देना भी जरूरी है। अगर आप सही तरीके से रेस्ट नहीं करते हैं, तो आपकी बॉडी सही तरीके से काम नहीं करती है और आपकी बॉडी एनर्जी भी रिकवर नहीं हो पाती है। जिसकी वजह से आपको कोई भी पॉजिटिव रिजल्ट नहीं मिलता है। जितना वर्कआउट जरूरी होता है, उतना ही जरूरी आपके शरीर का आराम करना भी होता है। दोस्तों आपको बता दूं कि जब भी आप वर्कआउट करते हैं, तो वर्कआउट के बाद आपकी मसल्स ब्रेक होती हैं। जिनको रिपेयर करने के लिए आपको कुछ टाइम आराम करना होता है। ताकि आपकी मसल दोबारा से रिकवर हो सके।
रोज वर्कआउट करना
दोस्तों अगर आप बॉडी बनाना चाहते हैं, तो आप को रोज वर्कआउट करना काफी जरूरी है। आपको कभी भी बीच में कोई भी गैप नहीं करना है, कि आप सोचे आज वर्कआउट कर लिया है। तो कल मैं गैप ले लूं या मैं कल का वर्कआउट भी आज कर लूं। तो ऐसा आपको नहीं करना है, आपको प्रॉपर रोजाना वर्कआउट करना है और अपनी अच्छे से डाइट को फॉलो करना है। तभी आप अपनी बॉडी को अच्छे से बना पाएंगे।
Comments
Post a Comment