मानसिक रोग के घरेलू उपाय

 मानसिक रोग के घरेलू उपाय

दोस्तों आज हम आपको मानसिक रोग के घरेलू उपाय के बारे में बताने वाले हैं। दोस्तों आपको तो पता ही होगा कि मानसिक रोग एक ऐसे तरीके के विकार होते हैं। जो कि हमारी सोच और व्यवहार को पूरी तरीके से प्रभावित करते हैं। मानसिक रोग जैसे कि आप मान सकते हैं, चिंता, तनाव का विकास या फिर किसी भी चीज की लत लगने का विकार आदि। दोस्तों ज्यादातर लोगों को समय-समय पर काफी मानसिक परेशानी आती रहती है। अपने स्वास्थ्य को लेकर के और वह परेशानी एक मानसिक रोग के अंदर में भी बदल जाती है। इसके लक्षण भी काफी गंभीर होते हैं। यह आपके मस्तिष्क के काम करने की क्षमता को भी प्रभावित करता है। लेकिन आप चिंता ना करें आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने वाले हैं। जिनकी सहायता से आप अपने मानसिक रोग को घर बैठे दूर कर सकते हैं।

मानसिक रोग से बचने के घरेलू उपाय-

अब हम आपको मानसिक रोग से बचने के लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने वाले हैं। जो काफी कारगर साबित हुए हैं, अगर आप भी इनका इस्तेमाल करते हैं। तो आप भी अपने मानसिक रोग को दूर कर सकते हैं।

पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें

दोस्तो आप हमेशा ही कोशिश करा कर की आप पर्याप्त मात्रा में नींद लें। क्योंकि ऐसा करने से आपका तनाव काफी कम होता है, आपके शरीर को काफी रिलैक्स महसूस होता है। आपकी बॉडी के अंदर भी हार्मोन विकसित होते हैं और आपके मस्तिष्क को सबसे ज्यादा आराम मिलता है। आप कोशिश करा करे की 8 से 9 घंटे की नींद जरूर लिया करें और बाकी आपका जब भी मन करता है। आप तब आराम करें, ताकि आपको अच्छा महसूस हो और आपको उल्टी-सीधी चीजों के अनुभव से राहत मिले। ऐसा करने से आपका मस्तिष्क काफी प्रभावित होता है। अगर आपके मस्तिष्क को आराम मिलेगा तो आपका मस्तिष्क भी सही तरीके से काम करेगा। जब आप आराम करते हैं, सोते हैं। तो आपके मस्तिष्क के अंदर कुछ हार्मोन ऐसे होते हैं। जो आपके मस्तिष्क को विकसित करते हैं, इसलिए आप पर्याप्त मात्रा में नींद जरूर लें।

ड्रग्स और शराब का सेवन न करें

अगर आप किसी भी प्रकार का नशा वगैरह करते हैं तो इससे भी आपका मानसिक रोग काफी जल्दी बढ़ने लगता है आप कोशिश करें जितना हो सके आप सभी नशे छोड़ दें उसकी जगह पर आप जूस वगैरह पीना शुरू कर दें जो आपके स्वास्थ्य को अच्छा रखें और आप को बाहर से और अंदर से भी मजबूत रखें।

व्यक्तिगत देखभाल के लिए समय निकालें

जब आपको मानसिक रोग होता है, तब आप कोशिश करें कि कुछ ऐसी छोटी-छोटी चीजें करें। जिनके अंदर आपको काफी मजा आता है और आपकी जिंदगी के अंदर भी उससे काफी बदलाव आता है। जैसे कि आप नहाना या फिर अपनी पसंदीदा कपड़ों को पहनना या फिर अपने आप को अच्छे से रखना या आपको जिस काम को करने में मजा आता है। आप उस काम को भी कर सकते हैं। तो ऐसा करने से भी आपका मानसिक रोग कम होता है।

शारीरिक गतिविधियां करें

दोस्तों शारीरिक गतिविधियां करने से भी आपका मानसिक तनाव काफी कम होता है। आप चाहे तो रोज सुबह को व्यायाम करना स्टार्ट करें। लेकिन ध्यान रखें कि यह व्यायाम ज्यादा कठिन ना हो, आप चाहे तो आसान वाले व्यायाम करें। जिनको आप बड़े आसानी से कर पाए और धीरे-धीरे करके आप रोज सुबह को कुछ दूर तक पैदल जरूर चला करें। हो सके तो आप योगा और स्विमिंग को जरूर करें। सबसे जरूरी बात यह है कि आपका जो मन करता है, या आपको जो गतिविधियां पसंद है। आप उनको जरूर करें जिसमें आपको काफी मजा आए। आप इस तरह की गतिविधियों से जुड़े रहे। अगर आप शारीरिक रूप से अपंग हैं, क्या आपको किसी तरीके की कोई परेशानी है। तो आप फिर अपने डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं। उनसे बात करके भी आप कुछ पूछ सकते हैं, कि आप ऐसी कौन से शारीरिक गतिविधियां कर सकते हैं। जो आपके मानसिक रोग को दूर करें।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें