मशरूम खाने के फायदे और नुकसान

 मशरूम खाने के फायदे और नुकसान

दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं कि आपको मशरूम खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं। साथ ही अगर आप मशरूम का सेवन करते हो तो इससे आपको कुछ नुकसान भी होते हैं। जिनके बारे में आपको नीचे डिटेल्स में बताया गया है।

मशरूम के फायदे-

1. हृदय

दोस्तों मशरूम दिल की सेहत के लिए काफी ज्यादा अच्छा होता है। क्योंकि इसके अंदर काफी फाइबर पोटेशियम और विटामिन सी के तत्व मौजूद होते हैं। जो कि आपके हृदय के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। यह आपके ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करने में आप की काफी मदद करता है। इसके अलावा इसके अंदर पाए जाने वाले बीटा ग्रुप के तत्व भी आपके कैस्ट्रॉल को कम करने में आपकी काफी मदद करते हैं।

2. प्रतिरोधक क्षमता

दोस्तों अब हम आपको बताते हैं कि आपको मशरूम से मिलने वाले सेलेनियम और एग्रो थी यूनिक नामक के तत्व प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए। आपकी काफी सहायता करते हैं। एग्रोथिओनिक मैं काफी सल्फर होता है। जिसकी कमी काफी लोगों के अंदर होती है, अगर आप इसको खाते हैं। तो यह तत्व आप की प्रतिरोधक क्षमता के अंदर वृद्धि करता है। दोस्तों इसके अलावा मशरूम के अंदर विटामिन ‘ A ‘  , ‘ B ‘ और ‘ C ‘  चीजों का मिश्रण होता है। जो आप की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में आपकी काफी ज्यादा सहायता करता है।

3. खून की कमी

दोस्तों अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको मशरूम का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि इसके अंदर आयरन और कॉपर जैसे खनिज पाए जाते हैं। जो आपके खून की कमी को दूर करने में आपकी काफी सहायता करते हैं। इनको खाने से आपके शरीर की खून की कमी की समस्या काफी जल्दी दूर हो जाती है, और यह खून से होने वाली बीमारियां जैसे कि एनीमिया को भी दूर करने में आपकी काफी सहायता करती है।

4. कैंसर

दोस्तों मशरूम के अंदर भी टमाटर, गाज,र शिमला मिर्च, काशीफल, फलियों आदि की तरह ही इसके अंदर एंटी ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में रहता है। यह ऑक्सीडेंट हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाने के लिए होते हैं। फ्री रेडिकल्स कैंसर का कारण बन सकते हैं।

5. डायबिटीज

दोस्तों अगर आपको भी डायबिटीज की परेशानी है, तो आपके लिए मशरूम काफी अच्छी साबित हो सकती है। क्योंकि इसके अंदर घुलनशील और अघुलनशील दोनों ही प्रकार के फाइबर मौजूद होते हैं। दोस्तों अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इसके सेवन से आपके शरीर में रक्त में शक्कर की मात्रा को नियंत्रण करने में यह आपकी काफी सहायता करता है, और यह आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखकर आपको डायबिटीज से लड़ने में आपकी सहायता करता है।

6. हड्डी और दांत

मशरूम के अंदर फास्फोरस, कैल्शियम और विटामिन डी होते हैं। यह तीनों ही तत्व हमारे हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए काफी ज्यादा जरूरी होते हैं। क्योंकि दोस्तों शरीर द्वारा कैल्शियम के अवशोषण के लिए। हमको विटामिन डी की आवश्यकता होती है। इसीलिए कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए हम मशरूम का सेवन करते हैं, आप भी इसको जरूर ट्राई करें।

मशरूम के नुकसान-

दोस्तों अब हम आपको बताते हैं कि मशरूम से आपको किस तरीके से नुकसान हो सकता है दूसरा मशरूम की काफी सारी प्रजातियां होती हैं। जिनमें से कुछ खाने लायक होती हैं और कुछ प्रजाति जहरीली होती हैं। यदि आपको इनकी सही तरीके से पहचान नहीं है, और आप अगर कहीं भी उगी हुई मशरूम को देखकर उन्हें खाने के बारे में सोचते हैं। तो यह आपके लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक हो सकती है। क्योंकि काफी सारी ऐसी जंगली मशरूम होती है जिनके अंदर काफी भारी धातु होते हैं। जो कि काफी खतरनाक होते हैं, दोस्तों मशरूम सिर्फ आपके शरीर के लिए ही नहीं बल्कि वह पानी और हवा को भी संक्रमित कर सकती हैं। क्योंकि दोस्तों यह प्रदूषण वातावरण के अंदर पैदा होने की वजह से खाने योग्य नहीं होती है।

दोस्तों कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनको मशरूम खाने की वजह से एलर्जी भी हो जाती है। अगर आप भी मशरूम खाना शुरू कर रहे हैं। तो पहले आप थोड़ा कम मात्रा में ही इसको खाना शुरू करें। अगर आपको एलर्जी नहीं होती है, तो आप इसको अधिक खाना शुरू कर सकते हैं।

दोस्तों पुराने या फिर बांसी या फिर सही तापमान पर ना रखे गए मशरूम का उपयोग करने पर आपको फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है। आप जितना हो सके ताजा मशरूम को ही अपने काम में लें। दोस्तों कुछ लोगों को मशरूम खाने की वजह से घबराना , बेहोशी आना , मतिभ्रम होना , उल्टी  आना , ऐंठन जैसी परेशानियां होने लगती हैं। इसलिए आप सावधानी रखकर ही मशरूम को खाए।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें