कम सैलरी में पैसे कैसे बचाए | कम तनख्वाह में बचत कैसे करे

 कम सैलरी में पैसे कैसे बचाए | कम तनख्वाह में बचत कैसे करे

दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं, कि आप अपनी कम सैलरी में पैसों को कैसे बचा सकते हैं। दोस्तों अगर आप की भी कम सैलरी है। आपको भी मैनेज करने में काफी परेशानी होती है, बचत करने में काफी परेशानी होती है। तो आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने वाले हैं। जिनकी सहायता से आप कम सैलरी के अंदर भी काफी अच्छी बचत कर सकते हैं। जो आपके भविष्य में आगे काम आएगी।

घर का खर्चा कम करें

दोस्तों अगर आपकी सैलरी कम है, तो ऐसे में आप हमेशा ही अपने घर के खर्चे को कम कर-कर चले। आप हमेशा ही ध्यान रखें कि अपने पैसों को लिमिट में ही अपने घर के खर्चों में लगाएं। जितना हो सके आप अपने घर के खर्चों को कम करें। कुछ पैसों को बचाए ताकि आगे वह आपके काम आ सके। अगर आप भी अपने घर को डेकोरेट करने में फालतू चीजों का इस्तेमाल करते हैं। तो आप इन चीजों का इस्तेमाल ना करें। जब आपकी सैलरी ज्यादा हो तब आप इन चीजों का इस्तेमाल करें। अगर आपकी सैलरी कम है, तो आप अभी पैसों को बचाएं ना कि इन्हें डेकोरेशन वगैरह में उड़ा दे।

अपना खर्चा कम करें

दोस्तों घर का खर्च तो एक बहाना होता है, खर्चे तो आप खुद ही ज्यादा करते हैं। क्योंकि घर से ज्यादा तो आप अपने ऊपर ही खर्चे कर देते हैं। जैसे कि तमाकू, शराब, सिगरेट आदि ,/इनके अंदर आप काफी सारा पैसा बर्बाद कर देते हैं। आप जो पैसे यहां पर बर्बाद करते हैं, आप उन पैसों को इकट्ठा करके अपनी एक गुल्लक बनाकर उसके अंदर रोजाना इन पैसों को डाला करें। क्योंकि एक शोध के अंदर पाया गया है, कि तंबाकू, सिगरेट, शराब पीने वाले लोग एक आम आदमी से महीने में काफी ज्यादा खर्चा करते हैं। आप कोशिश करें कि उन पैसों को एक गुल्लक के अंदर डालें, ऐसा करने से आप की काफी बचत होगी।

पैसे का गुल्लक बनाएं

जैसे ही आपकी सैलरी आती है, वैसे ही आपको अपनी सैलरी को अपने खर्चों के अकॉर्डिंग बांट लेना चाहिए। आपको घर पर पैसों की गुल्लक भी बनानी चाहिए। क्योंकि जो भी पैसे आपके बचते हैं, या आप जिन खर्च में अपने पैसों को फालतू उठाते हैं। आप उन पैसों को अपनी गुल्लक में डाल दें, ऐसा करने पर आप काफी अच्छी शेविंग कर सकते हैं। बाद में उन पैसों को निकाल कर अपने काम में लगा सकते हैं।

एटीएम से पूरे पैसे ना निकाले

दोस्तों काफी बार यह देखा गया है, कि जब भी किसी व्यक्ति की सैलरी आती है। तो वह एटीएम पर जा करके अपनी पूरी सैलरी को खुशी के मारे निकाल लेता है। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। जब आप अपनी सैलरी निकालते हैं, तो उसमें से कुछ ही सैलरी को निकाले और बाकी सैलरी अपने अकाउंट के अंदर ही पड़ी रहने दे। क्योंकि जितने पैसे आपके हाथ में आएंगे आप उतना ही ज्यादा खर्चा करने लगेंगे। आप कोशिश करा करें कि पैसों को थोड़ा-थोड़ा करके अपनी जरूरत के हिसाब से ही। आप उनको एटीएम से निकाले और पैसे को खर्च करें। इस तरीके से भी आप पैसों की काफी अच्छी बचत कर सकते हैं।

सेविंग खाता खोलें

अगर आपकी सैलरी काफी कम है, तो आप अपने पैसों को बचाने के लिए एक सेविंग खाता भी खोल सकते हैं। भले ही आपकी तनख्वाह चाहे कितनी ही कम क्यों ना हो। लेकिन आप अगर हर महीने अपनी सैलरी में से कुछ पैसे भी अपने सेविंग खाते के अंदर जमा करते हैं। तो धीरे-धीरे करके आपके सेविंग खाते के अंदर काफी सारे पैसे जमा हो जाते हैं। जिनको आप भविष्य के अंदर अपने कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं। आज के समय तो अब घर पर बैठे-बैठे भी अपने पैसों को अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं। तो यह आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें