वर्डप्रेस का पासवर्ड कैसे रिसेट करें?
वर्डप्रेस का पासवर्ड कैसे रिसेट करें?
दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि आप किस तरीके से वर्डप्रेस का पासवर्ड कैसे रिसेट कर सकते हैं। दोस्तों अगर आप ब्लॉगर हैं, या फिर आप ब्लॉगिंग करते हैं। तो आपको वर्डप्रेस के बारे में जरूर पता होगा। क्योंकि वर्डप्रेस की सहायता से ब्लॉगिंग करना काफी ज्यादा आसान हो गया है। लेकिन कई बार ऐसा हो जाता है कि हम अपने पासवर्ड को ही भूल जाते हैं।अपने वर्डप्रेस के अंदर लॉगिन नहीं कर पाते। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिनकी सहायता से आप अपने वर्डप्रेस के पासवर्ड को रिसेट कर सकते हैं।
वर्डप्रेस का पासवर्ड बदलने या रिसेट करने के तरीके
दोस्तों वैसे देखा जाए तो वर्डप्रेस यूजर आईडी और पासवर्ड के करप्ट होने के काफी सारे चांसेस होते हैं। लेकिन मैं यहां पर आपको आज कुछ ऐसे तरीके बताने वाला हूं। ताकि आपको किसी भी तरीके की कोई परेशानी ना हो और आपका डाटा लॉस भी ना हो।
1. वर्डप्रेस WP-admin Login Panel से पासवर्ड को रिसेट करें
दोस्तों यह तरीका वर्डप्रेस पासवर्ड को रिसेट करने का सबसे अच्छा और बेसिक तरीका माना जाता है। इस तरीके से काफी लोग अपने पासवर्ड को रिसेट कर पाते हैं।
- दोस्तों जो भी लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। उनको यह पता होगा कि ऐसे अकाउंट्स के नीचे आपको पासवर्ड रिसेट करने का ऑप्शन दिया जाता है।
- इस ऑप्शन की सहायता से आप बड़े आसानी से अपना लॉगइन क्रेडेंशियल रिसेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको लॉगइन पैनल पर जाकर लॉस्ट योर पासवर्ड पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको यहां पर यूजर नेम और रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस को डालना है। फिर आपको get new password पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपके ईमेल पर पासवर्ड को रिसेट करने के लिए लिंक मिल जाएगा। आप इस लिंक पर क्लिक करके अपने लिए नया पासवर्ड क्रिएट कर सकते हैं।
2. Hosting के Cpanel में जाकर के वर्डप्रेस पासवर्ड रिसेट करे
दोस्तों कई बार हमें पासवर्ड याद होता है। लेकिन लोगिन करने पर हमको इनवेलिड यूजर आईडी पासवर्ड शो करता है।
- यह टेक्निकल इश्यू की वजह से भी होता है, जिसकी वजह से सिस्टम फाइल के अंदर एरर आने की वजह से यूजर नेम और पासवर्ड को इनवेलिड बताने लगता है।
- दोस्तों इस प्रॉब्लम को भी आप आसानी से दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने Cpanel में जाकर वर्डप्रेस पासवर्ड को रिसेट या फिर बदलना होता है।
- दोस्तों हमको पहले अपने Cpanel के अंदर लॉगइन डीटेल्स का इस्तेमाल करना है। अपने Cpanel को ओपन करना है।
- उसके बाद आपको Installtron Application पर या फिर Web Application पर वर्डप्रेस ब्लॉग के लिंक पर लगे हुए अपने ब्लॉग को सेलेक्ट करके सेटिंग पर क्लिक करना है।
- दोस्तों जैसे ही आप यहां पर क्लिक करेंगे तो आपको नीचे लॉगइन डीटेल्स का बॉक्स मिलेगा। जहां से आपको यूजर नेम और पासवर्ड दोनों को ही चेक करना है। उसके बाद आपको Save all पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप Save all पर क्लिक करते हैं, उसके बाद आप यहां पर अपनी लॉगइन डीटेल्स दोनों को ही एक साथ चेंज कर सकते हैं।
3. phpMyAdmin में wp-users के अंदर से पासवर्ड को रिसेट करने का तरीका
- दोस्तों यहां पर आपको पासवर्ड को MD5 hash tag form के अंदर डालना होता है, हम इसको सिंपल वर्डप्रेस के अंदर नहीं डाल सकते। इसलिए हमको इसको यहां पर डालना पड़ता है।
- इसके लिए आपको इस एड्रेस MD5 hash tag form पर जाना पड़ता है। अपने पासवर्ड को यहां पर एंटर करना होता है। एंटर करने के बाद आपको सिंपली MD5 hash tag form के लिए जनरेट पर क्लिक करना होता है।
- दोस्तों जैसे ही आप यहां पर जनरेट पर क्लिक करते हैं ,आपको पासवर्ड के लिए MD5 hash tag form को कॉपी कर लेना है। फिर पासवर्ड के बॉक्स के अंदर आपको इसे पेस्ट करना है।
- इतना सब करने के बाद आपकी प्रॉब्लम 100 परसेंट सॉल्व हो जाएगी। क्योंकि वर्डप्रेस का पासवर्ड रिसेट करने के लिए यह सबसे बेस्ट मेथड माना जाता है
दोस्तों आप भी इस तरीके से अपने वर्डप्रेस के पासवर्ड को रिसेट कर सकते हैं।
Comments
Post a Comment