शेयर मार्किट से पैसे कैसे कमाए
शेयर मार्किट से पैसे कैसे कमाए-
दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि आप किस तरीके से शेयर मार्केट से पैसे कमा सकते हैं। दोस्तों वर्तमान समय में काफी लोग शेयर मार्केट के अंदर अपने पैसे को लगा रहे हैं। साथ ही वह पैसे से ही पैसा बना रहे हैं। आप यहां से पैसे तो कमा सकते हैं। लेकिन यह तरीका थोड़ा सा रिस्की होता है। इसके अंदर आपको शेयर खरीदने होते हैं। जब आपको उनकी अच्छी कीमत मिलती है। तब आप उन्हें बेच सकते हैं।
शेयर क्या होते है?
दोस्तों सबसे पहले आपको बता दूं कि अगर आप शेयर मार्केट से पैसे कमाना चाहते हैं। तो आपको सबसे पहले यहां पर इन्वेस्ट करना होता है। तभी आप यहां पर पैसे कमा पाएंगे। यहां पर काफी बड़ी-बड़ी कंपनियों के शेयर जारी करे जाते हैं। आप चाहे तो इन शेयरों को खरीद के कंपनी का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए आपको एक सर्टिफिकेट भी मिलता है। दोस्तों इन सभी कंपनियों के शेयर की कीमत घटती और बढ़ती रहती है। तो इसके अंदर आपको प्रॉफिट या फिर लॉस कुछ भी हो सकता है। इसलिए आप पहले शेयर बाजार की पूरी जानकारी लें। उसी के बाद यहां पर इन्वेस्ट करें।
शेयर कैसे खरीदे?
अगर आप शेयर खरीदना चाहते हैं। तो आपको सबसे पहले उस शेयर की जानकारी होना जरूरी है। आपको बता दूं कि भारत मैं शेयर बाजार का सब काम रहता है। इसके अंदर दो स्टॉक एक्सचेंज होते हैं। पहला NSE और दूसरा BSE, NSE दिल्ली के अंदर स्थित है। BSE मुंबई के अंदर स्थित है। इन दोनों जगहों पर ही शेयर बाजार का काम चलता रहता है। दोस्तों शेयर बाजार का काम हफ्ते में 5 दिनों के लिए ही होता है। यह शनिवार और रविवार को बंद रहता है। यहां पर बाजार सुबह को 9:00 बजे खुलता है और 3:30 बजे दोपहर को बंद हो जाता है।
अगर आप भी शेयर मार्केट के अंदर पैसा लगाना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको एक ब्रोकर की जरूरत पड़ती है। उसके लिए आपको सबसे पहले अपना डिमैट अकाउंट खोलना पड़ेगा। जिस डीमेट अकाउंट के अंदर आपका सारा हिसाब किताब रहता है। इसकी सहायता से आप शेयर बाई कर सकते हैं। अपने प्रॉफिट को चेक कर सकते हैं। दोस्तो आप इसको घर बैठे ऑनलाइन भी ओपन कर सकते हैं।
शेयर मार्किट से पैसे कैसे कमाए?
दोस्तों अगर आप यहां पर पहली बार आए हैं। आपको यहां पर बिल्कुल भी अनुभव नहीं है। तो आपको यहां पर एक-एक चीज को बारीकी से समझना होगा। तभी यहां पर अपने पैसों को लगाना होगा। क्योंकि यहां पर कई बार कुछ लोगों के साथ प्रॉफिट के चक्कर में लॉज देखने को मिल जाता है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं. जिनकी सहायता से आप शेयर मार्केट में पैसे लगा पाएंगे। दोस्तों इस काम के अंदर वैसे बोला जाता है, कि टिप्स के साथ-साथ आपको अपनी भी नॉलेज रखनी चाहिए। क्योंकि यहां पर कब किसको प्रॉफिट और कब किसको लॉस हो जाए। यह किसी को नहीं पता।
शेयर बाज़ार में पैसा निवेश से जुड़े टिप्स-
- दोस्तों अगर आप शेयर खरीद रहे हैं। तो आप शेयर खरीदने से पहले किसी ऐसे आदमी के साथ रहे। जिसको शेयर मार्केट की अच्छी खासी जानकारी हो। जो आपको भी थोड़ी जानकारी दे सकें।
- दोस्तों अगर आप अभी पढ़ाई करते हैं और आपका मन शेयर बाजार में ज्यादा लगता है। तो आप इसके लिए कॉमर्स सब्जेक्ट को चुने। इससे आपको काफी सहायता होगी।
- आप यहां पर पैसों को निवेश करने से पहले एक बैलेंस शीट को तैयार कर लें। क्योंकि आप जिस भी कंपनी का शेयर खरीदना चाह रहे हैं। आप पहले उसके बारे में पूरी जानकारी ले-ले।
- दोस्तों शेयर मार्केट के अंदर दो तरीके से आप निवेश कर सकते हैं। एक तो होता है कम समय के लिए और दूसरा होता है लंबे समय के लिए। अगर आपको यहां पर ज्यादा अनुभव है। तो फिर आपके लिए यहां पर रिस्क काफी कम होता है। अगर आपको अनुभव नहीं है। तो आप थोड़ी सी जानकारी लेकर ही यहां पर इन दोनों तरीकों में से किसी एक तरीके को चुने।
Comments
Post a Comment