शादी के बाद लड़कियां मोटी क्यों होती है | शादी के बाद लड़कियों का वजन क्यों बढ़ता है

 शादी के बाद लड़कियां मोटी क्यों होती है | शादी के बाद लड़कियों का वजन क्यों बढ़ता है-

आज हम आपको बताने वाले हैं कि शादी के बाद लड़कियों का वजन क्यों बढ़ जाता है। दोस्त ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शादी के बाद लड़कियों की जिंदगी में काफी सारे बदलाव आते हैं। वैसे तो बदलाव लड़के और लड़की दोनों की ही जिंदगी में आते हैं। लेकिन लड़कियों को ससुराल जाना पड़ता है, जिसकी वजह से उनके ऊपर काफी प्रेशर रहता है और उनका दिनचर्या भी पूरा बदल जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताने वाले हैं। जिसकी वजह से ज्यादातर लड़कियों का शादी के बाद वजन बढ़ जाता है।

खानपान में बदलाव-

दोस्तों आपको तो पता ही होगा जब भी हम एक जगह से कहीं दूसरी जगह पर जाते हैं। तो हमारे जीवन में काफी सारे बदलाव आ जाते हैं। कभी-कभी एक परिवार के खाने पीने का तरीका जो होता है। वह दूसरे परिवार के साथ में मैच नहीं करता है। आपको तो पता है कि लड़कियों को शादी के बाद तो ससुराल ही जाना होता है। इसीलिए उनको ससुराल के अंदर एडजस्ट करना पड़ता है।

इस वजह से लड़कियों के खानपान में काफी बदलाव आता है। ज्यादातर जब भी नई शादी होती है तो आपके घर पर रिश्तेदारों की लाइन लग जाती है और काफी सारे लोग आपके घर पर खाना खाने के लिए भी आते हैं। कभी-कभी तो आपके दोस्त या फैमिली मेंबर भी आपके घर पर खाने के लिए आ जाते हैं। इसी वजह से आपका वजन भी काफी तेजी से बढ़ जाता है। क्योंकि उनके साथ आप भी थोड़ा-थोड़ा करके ओवर ईटिंग कर लेते हैं।

नई दुल्हन की जिम्मेदारी-

दोसत जब भी कोई अपने घर पर नई बहू को लेकर आता है। तो वह उम्मीद करता है कि वह घर के अंदर काफी अच्छे और नए-नए पकवान बनाए , सब को खिलाएं और खुद भी खाएं। ऐसे में लड़की भी कोशिश करती है कि वह काफी अच्छी और स्वादिष्ट पकवान बनाकर। अपने ससुराल वालों का भी दिल जीत ले इसी चक्कर में वह भी तेल और मसाले का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। जिसकी वजह से उनका वजन बढ़ जाता है।

दिनचर्या में बदलाव-

दोस्तों जब एक लड़की अपने मायके के अंदर होती है। तो उसको घूमने फिरने पर किसी तरह की कोई रोक नहीं होती है। लेकिन अगर वह अपने ससुराल जाती है, तो वहां पर अपने ससुराल के काम काजो में टाइम ही नहीं मिलता इधर उधर घूमने का और वह पूरे दिन घर के कामों में ही लगी रहती है। जिसकी वजह से उनका पूरा दिनचर्या बदल जाता है और घर पर बैठे-बैठे भी उनका वजन काफी जल्दी बढ़ जाता है।

नींद का पुरा ना होना-

ससुराल के अंदर एक लड़की को काफी सारे काम होते हैं। उसको अपना और पूरे घर का काम करना होता है। काफी बार कुछ ऐसे भी घर में फंक्शन का प्रोग्राम होते हैं। जिसकी वजह से उन्हें रात को देर तक काम करना पड़ता है। इसी काम की वजह से उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती। दोस्तों नींद पूरी होना काफी जरूरी होता है, अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती है। तो आपका माइंड भी फ्रेश नहीं होता है और आप एक अलग ही तनाव में रहते हैं। आपके अंदर एक चिड़चिड़ापन आ जाता है। इस कारण से भी आपका वजन बढ़ने लगता है।

बाहर का खाना-

जब आप की नई-नई शादी होती है, तो आपका हस्बैंड आपके लिए काफी सारी बाहर की अच्छी-अच्छी चीजें लेकर आते हैं। जिनके अंदर काफी तेल और काफी मसाले पड़े होते हैं। जो आपके बॉडी फैट को बढ़ाने में काफी काम करते हैं। इसलिए आप ध्यान रखें कि बाहर का खाना जितना हो सके उतना कम खाया करें। आप कोशिश करें कि घर का खाना ही खाया करें। क्योंकि बाहर के खाने में ऑयल वगैरह ज्यादा होता है, जो आपके बॉडी फैट को बढ़ाने में काफी कारगर होता है। इसलिए यह भी एक कारण हो सकता है ,आपके बॉडी फैट के बढ़ने का।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें