फेसबुक टैग क्या है? पूरी जानकारी-
फेसबुक टैग क्या है? पूरी जानकारी-
दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि फेसबुक टैग क्या होता है। इसकी पूरी जानकारी आपके साथ साझा करेंगे। ताकि आपको कोई भी कंफ्यूज ना हो पाए। दोस्तों हमारे देश के अंदर फेसबुक के सबसे ज्यादा यूजर है। फेसबुक के अंदर हमें काफी सारे ऐसे फीचर्स मिलते हैं। जिसकी वजह से काफी लोग इसकी तरफ अट्रेक्ट होते हैं। इसका इस्तेमाल करते हैं। इसकी सहायता से आप किसी से भी चैट कर सकते हैं। या काफी सारे ग्रुप के अंदर ज्वाइन होकर। आप यहां पर अपने बिजनेस से जुड़े हुए या अपने बिजनेस को प्रमोट करने का काम भी कर सकते हैं। चलिए देखते हैं, फेसबुक टैगिंग क्या होता है।
फेसबुक टैगिंग क्या होता है?
दोस्तों फेसबुक पर किसी भी तरीके की पोस्ट, या फिर तस्वीर, या फिर आप स्टेटस अपडेट के अंदर किसी भी दूसरे यूजर को शामिल करना फेसबुक टैगिंग कहलाता है। दोस्तों फेसबुक टैगिंग का मतलब होता है, कि अगर आप उस यूजर को नोटिफाई करना चाहते हैं। तो आप उसको टैग कर सकते हैं। फिर उस यूजर के पास आपकी नोटिफिकेशन आती है, कि उस यूजर ने आपको तस्वीर या फिर किस पोस्ट को टैग किया है।
दोस्तों इस की खास बात यह होती है कि टैगिंग फीचर फेसबुक पर फोटो अपलोड करते समय ही उस फोटो के अंदर दिखने वाले सभी लोगों के चेहरे आप पहचान लेते हैं और आपस में आप उन लोगों को टैग करने के लिए भी कह सकते हैं। दोस्तों अगर आप उन सभी लोगों को टैग करते हैं। तो जो फोटो आपने अपलोड करी है या पोस्ट करी है। वह फोटो उन सभी की टाइम लाइन के अंदर सबको शो होने लगती है।
फेसबुक पर टैग कैसे करे?
दोस्तों अगर आप भी टैग करना चाहते हैं। तो फेसबुक प्रोफाइल की सहायता से किसी भी फोटो को टैग करना काफी ज्यादा ही आसान होता है। अगर आप भी किसी को टैग करना चाहते हैं। तो हमने आपको नीचे कुछ स्टेप्स बताएं है। आप भी इन स्टेप्स को फॉलो करके बड़े ही आसानी से किसी भी फोटो को टैग कर पाएंगे।
- दोस्तों सबसे पहले आपको फेसबुक के अंदर लॉगइन करना है।
- दोस्तों जैसे ही आप यहां पर लॉग इन करते हैं। लॉग इन करने के बाद आपको क्रिएट पोस्ट पर क्लिक कर देना है।
- आप यहां पर जो भी पोस्ट करना चाहते हैं। आप यहां पर या तो लिख सकते हैं, या फिर वीडियो, फोटोस को भी सेलेक्ट कर सकते हैं।
- फिर आपको यहां पर पोस्ट को ऐड करने के बाद फ्रेंड के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- फिर आपको यहां पर हु आर यू फ्रेंड वाले बॉक्स के अंदर उस फ्रेंड का नाम लिखना है। जिस फ्रेंड को आप अपनी पोस्ट को टैग करना चाहते हैं।
- फिर आप पोस्ट पर क्लिक करके अपनी पोस्ट को अपलोड कर दें।
दोस्तों इतना सब करने के बाद। आपकी पोस्ट आपके दोस्त को टैग हो चुकी है। तो देखा आपने यह कितना आसान था।
फेसबुक टैग रिव्यु क्या है?
दोस्तों यह आपको एकऐसी सुविधा प्रदान करता है। कि आप यह तय कर सकें कि आप किस फोटो के अंदर टैग होना चाहते हैं या नहीं होना चाहते हैं। अगर कोई भी यूजर आपको अपने किसी भी फोटो या पोस्ट के साथ टैग करता है। तो इसकी सूचना आपके पास रिव्यु के रूप में आ जाती है।
फिर यह आपके ऊपर डिपेंड करता है, कि आप उस फोटो के साथ टैग होना चाहते हैं या नहीं होना चाहते। उसके लिए आप उसे परमिशन दे सकते हैं। वरना आप उसे रिजेक्ट भी कर सकते हैं। यह फीचर आपके काफी ज्यादा काम का हो सकता है। क्योंकि दोस्तों कई बार कुछ ऐसे अनजान लोग होते हैं। जो किसी बेकार पोस्ट या बेकार फोटो के साथ हमें टैग कर देते हैं। अगर आप भी ऐसी फोटो या पोस्ट के टैग से बचना चाहते हैं। तो आप इसका इस्तेमाल जरूर करें।
Comments
Post a Comment