फाइबर क्यों जरुरी हैं आपके खाने में

 फाइबर क्यों जरुरी हैं आपके खाने में 

दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं कि फाइबर क्यों जरूरी होता है। आपके खाने में आज हम आपको बताने वाले हैं कि फाइबर कितने तरीके के होते हैं। साथ ही आप अगर फाइबर का इस्तेमाल करते हैं। तो आपको किन किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए और फाइबर खाने से आपकी क्या-क्या परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही इसके फायदे हमने सभी चीजें आपको नीचे डिटेल्स में बताई है।

फाइबर कैसे और क्या काम करते हैं?

दोस्तों फाइबर दो प्रकार के होते हैं - घुलनशील Soluble fibre और अघुलनशील Insoluble fibre

दोस्तों वैज्ञानिकों के अनुसार फाइबर घुलनशील हो या फिर अघुलनशील हो। इस पर विचार करने से ज्यादा जरूरी यह होता है कि आपके भोजन के अंदर फाइबर युक्त चीजें शामिल होनी चाहिए। क्योंकि दोस्तों सभी प्रकार के घुलनशील फाइबर हमारे पाचन को काफी धीमा कर सकते हैं। जिसके कारण भोजन के अंदर मौजूद शक्कर शरीर में धीरे-धीरे अवशोषित होती रहती है। इससे रक्त में शक्कर की मात्रा काफी बढ़ जाती है और यह प्रक्रिया डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायक होती है।

इसके अलावा दोस्तों इसके घुलनशील फाइबर फैट में चिपक कर उसे शरीर से बाहर निकालते हैं। इस तरीके से हानिकारक एलडीएल कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में काफी सहायक होते हैं। इससे हृदय रोग से काफी बचाव होता है।

दोस्तों जो घुलनशील फाइबर होते हैं, वह हमारी आंतों की सफाई करने में काफी ज्यादा सहायता करते हैं। यह कब्ज से लेकर के पेट साफ करने तक में हमारी काफी ज्यादा सहायता करते हैं। यह हमारे मल को नर्म और उसे बाहर निकालने में काफी मदद करते हैं।

दोस्तों जब फाइबर हमारी आंतों के अंदर पहुंचते हैं, तो वहां मौजूद बैक्टीरिया उन्हें फर्मेंट कहते हैं। इस प्रक्रिया में कार्बन डाइऑक्साइड, हाइड्रोजन, मीथेन और फैटी एसिड बनते हैं। फैटी एसिड को शरीर अवशोषित कर लेता है। यह पाचन तंत्र के लिए काफी ज्यादा लाभदायक होती है।

दोस्तों यह फाइबर प्री बायोटिक की तरह ही काम करता है। यह प्रो बायोटिक के लिए काफी मददगार होता है। यह हमारे पाचन तंत्र के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।

फाइबर के फायदे-

दोस्तों अब हम आपको फाइबर से होने वाले फायदों के बारे में बताने वाले हैं।
  • दोस्तों फाइबर का अगर हम सेवन करते हैं, तो इससे हम हमेशा ही स्वस्थ रहते हैं।
  • साथ ही हमें कब्ज की बीमारी से भी काफी राहत मिलती है।
  • यह हमारी आंतों की कार्य क्षमता और पोषण तत्व के अवशोषण की शक्ति को काफी बढ़ाता है।
  • दोस्तों इस की सहायता से हमारा मल नर्म होता है। उसे बाहर निकालना आसान और नियमित रूप से बना रहता है।
  • दोस्तों ये हमारी आंतो के अंदर मौजूद लाभदायक बैक्टीरिया को पोषण और ताकत इसकी सहायता से मिलती रहती है।
  • साथ ही यह हमें हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि जैसी बीमारियों से बचाता है।

फाइबर के बारे में ध्यान रखें

  • दोस्तों अगर आप एक बार में ज्यादा मात्रा के अंदर फाइबर को खाते हैं। तो इससे आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। जैसे कि पेट फूलना, या पेट के अंदर अकड़न आना। इसलिए आप कभी भी इसे ज्यादा अधिक मात्रा में ना खाएं।
  • अगर आपके पेट के अंदर एसिडिटी या फिर अल्सर है, तो आप फाइबर को हमेशा कम मात्रा में ही ले। इसके अलावा आप आंतों की या फिर मल द्वारा कोई समस्या हो तो। आप फाइबर बढ़ाने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह जरूर ले-ले।
  • दोस्तों अगर आप फाइबर का उपयोग बढ़ाना भी चाहते हैं। तो आप इसको धीरे-धीरे तरीके से बढ़ा सकते हैं।
  • अगर आप ज्यादा फाइबर युक्त भोजन लेते हो। तो आप पानी की मात्रा को बढ़ा दें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिया करें।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें