मोबाइल से वोटर कार्ड में सुधार कैसे करें?

 मोबाइल से वोटर कार्ड में सुधार कैसे करें?

दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरीके से केवल अपने मोबाइल की सहायता से ही अपने वोटर कार्ड के अंदर सुधार कर सकते हो। इसके लिए आपको केवल सिंपल से कुछ स्टाफ को फॉलो करना होता है। उनको फॉलो कर-कर आप अपने वोटर कार्ड के अंदर सुधार कर सकते हैं। लेकिन दोस्तों आप यहां पर ध्यान रखें कि आप यहां पर केवल एक बार में तीन चीज़ो को ही अपने वोटर कार्ड के अंदर सुधार को कर सकते हैं। तो आप जब भी यहां पर अपने फॉर्म को फिल अप करते हो तो उसकी सही तरीके से जांच करने के बाद ही उसको कंफर्म करें।

मोबाईल से वोटर कार्ड कैसे सुधारें?

दोस्तों अब हम आपको बताने वाले हैं, कि आप किस तरीके से मोबाइल से ही अपने वोटर कार्ड को सुधार सकते हैं। इसके लिए आपको बताएंगे स्टेप को फॉलो करना होगा। जो कि कुछ इस प्रकार से है-
  • दोस्तों सबसे पहले तो आपको अपने फोन के अंदर गूगल प्ले स्टोर में जाकर वोटर हेल्पलाइन एप को डाउनलोड करना होगा।
  • जैसे ही आप इस ऐप को डाउनलोड करके इंस्टॉल करते हैं, उसके बाद आपको इस ऐप को ओपन करना है। यहां पर अपना एक अकाउंट बना लेना होगा। फिर आपको यहां पर फॉर्म्स वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप यहां पर क्लिक करते हैं, तो आपके सामने कलेक्शन ऑफ इंटेक्स फॉर्म 8 का ऑप्शन आ जाएगा।
  • आपको यहां पर क्लिक करने के बाद, आपको यहां पर अपने नाम को डालकर ओके पर क्लिक करना होगा और Lets Start पर क्लिक कर देना है।
  • दोस्तों अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड है, तो फिर आपको यहां पर यश पर क्लिक करना है। ,अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है, तो आपको नो पर क्लिक करना है।
  • दोस्तों इतना करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा, आपको फॉर्म के अंदर अपनी सारी जानकारी देनी होती है। जैसे कि अपना नाम, अपने पिता का नाम, जेंडर, एज, स्टेट, डिस्ट्रिक्ट इन सब को आपको यहां पर भरकर प्रोसीड वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है।
  • उसके बाद आप यहां पर किन-किन चीजों में सुधार करना चाहते हैं, आप को उन को चुनना होता है।
  • आप ध्यान रखें कि आप यहां पर केवल एक बार में तीन चीजों के अंदर ही सुधार को कर सकते हैं। मान लीजिए कि अगर आप नाम सुधार रहे तो। आप नाम पर क्लिक करके, उसके बाद अपना सही नाम यहां पर डाल सकते हैं।
  • दोस्तों यहां पर अगर आप किसी भी तरीके का सुधार करना चाहते हैं। तो उसके लिए आपको यहां पर एक प्रूफ का देना अनिवार्य होता है। जैसे कि आप यहां पर अपना पैन कार्ड या फिर आधार कार्ड भी दे सकते हो।
  • दोस्तों मान लीजिए कि अगर आप यहां पर पैन कार्ड को देते हो तो। आपको अपने पैन कार्ड को अपलोड करना होगा जो कि जेपीईजी फाइल के अंदर होना चाहिए। उसका साइज भी 2 एमबी तक का ही होना चाहिए। इतना कुछ करने के बाद में आपको नेक्स्ट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको यहां पर डिक्लेरेशन डालना होता है, जिसके अंदर आपको अपना नाम और पता डालना होता है। इसको डालने के बाद आप को done वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है।
  • इतना सब करने के बाद अब आपके सामने पूरा का पूरा फॉर्म खुलकर आ जाता है। उसके बाद आपको यहां पर सभी चीजों को एक बार सही तरीके से देखना होता है, कि सब कुछ सही है या नहीं। अगर आपका सब कुछ सही है तो आपको फिर कंफर्म वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है।
  • इतना करने के बाद अब आपका आवेदन यहां पर जमा हो जाता है और आपके मोबाइल स्क्रीन के ऊपर भी आपको एक रेफरेंस आईडी मिल जाती है। आपको इसकी कॉपी करके रख लेना होगा। क्योंकि इसकी सहायता से ही आप बाद में अपने स्टेटस को ट्रैक कर सकते हो।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें