लाइट कॉइन क्या है?

लाइट कॉइन क्या है? 

दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि लाइट कॉइन क्या होता है। दोस्तों आपने लाइट कॉइन के बारे में तो सुना ही होगा अगर आपने नहीं सुना है। तो कोई परेशानी की बात नहीं है,आप चिंता ना करें आज हम आपको लाइट कॉइन के बारे में काफी सारी जानकारी देने वाले हैं। जो आपके काफी काम आएगी आज हम आपको बताएंगे कि इस कॉइन की क्या रफ्तार है और इसके लाभ भी आपको बताने वाले हैं। यह किस तरीके से काम करता है। आज सारी चीजें आपके साथ साझा करेंगे।

लाइट कॉइन क्या होता है?

दोस्तों अगर आपको क्रिप्टो करेंसी, बिटकॉइन और एक्स करेंसी के बाद मार्केट के अंदर लाइट कॉइन काफी ज्यादा प्रचलित है। इसको भी एक तरीके की क्रिप्टो करेंसी माना जाता है। जिसका उपयोग आप केवल डिजिटल रूप में ही कर सकते हैं। दोस्तों यह भी बिल्कुल और पेमेंट सिस्टम की तरह ही काम करता है। दोस्तों आपको बता दूं कि यह ब्लॉकचेन का इस्तेमाल करके। अपने सारे ट्रांजेक्शन को पूरा करता है। इसके इसी काम की वजह से यह पूरे विश्व के अंदर अपनी एक अलग ही पहचान भी बना चुका है। दोस्तों अगर आपको बिटकॉइन के बारे में पता है, तो आपको बता दूं बिटकॉइन के छोटे भाई को लाइट कॉइन बोला जाता है। लाइट कॉइन को बिटकॉइन का छोटा भाई इसलिए कहते हैं। क्योंकि इसके ज्यादातर जो काम है, वह बिटकॉइन से मिलते जुलते ही हैं। इसकी पेमेंट सर्विस भी काफी तेज होती है। इसके फीचर भी काफी कमाल के होते हैं, इन्हीं कारणों की वजह से आज मार्केट के अंदर यह छाया हुआ है।

लाइट कॉइन कैसे काम करता है?

दोस्तों जैसा कि मैंने आपको पहले बताया था कि लाइट कॉइन बिटकॉइन की तरह ही एक तरीके की क्रिप्टो करेंसी होती है। लेकिन यह अलग ही प्रकार के प्रोटोकॉल का अनुसरण करती है। यह ठीक उसी तरीके से काम करता है। जिस तरीके से हम किसी भी पेमेंट, जैसे कि फोन पे, पेटीएम, गूगल पर इत्यादि को इंटरनेट की सहायता से करते हैं। यह काफी ज्यादा सरल पद पर काम करता है। हम इसकी सहायता से किसी भी तरीके की पेमेंट को बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। दोस्तों लाइट कॉइन को क्रिप्टो करेंसी का सिल्वर भी कहते हैं। क्योंकि इसको बिटकॉइन के साथ-साथ एक अल्टरनेटिव के रूप में भी देखा जाता है।

लाइट कॉइन की रफ्तार-

दोस्तों जिस कोड का यह इस्तेमाल करता है। वह कोड बिटकॉइन के ठीक पीछे इस्तेमाल किया जाता है। मतलब कि यह कॉइन बिटकॉइन कोड के बाद आता है। जहां पर बिटकॉइन को क्रिप्टो करेंसी के अंदर सोना माना जाता है। वहीं पर लाइट कॉइन को क्रिप्टो करेंसी की चांदी माना जाता है। यह बिटकॉइन की तुलना में किसी भी ब्लॉक को 4 गुना तीव्रता से बना देता है। इसी के कारण इसके ट्रांजेक्शन का वेरिफिकेशन काफी जल्दी हो जाता है।

लाइट कॉइन के लाभ- 

दोस्तों वैसे तो इसके काफी सारे लाभ होते हैं। लेकिन आज हम आपको इसके कुछ मैन और खास लाभ बताने वाले हैं। जिनका जानना आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी है।
  • इसका उपयोग करना काफी ज्यादा आसान होता है।
  • जिस तरीके से हम बाकी पेमेंट एप्लिकेशन का उपयोग करते हैं। ठीक उसी तरीके से हम इस करेंसी का भी उपयोग कर सकते हैं।
  • लाइट कॉइन की पेमेंट प्रोसेसिंग बाकी क्रिप्टो करेंसी की तुलना में काफी ज्यादा तेजी से होती है।
  • दोस्तों अगर आप यहां पर लाइट कॉइन को खरीदते हैं। तो आप खरीदी हुई डिजिटल करेंसी को अपने लाइट कॉइन वॉलेट के अंदर बिल्कुल सुरक्षित रख सकते हैं।
  • दोस्तों इस क्रिप्टो करेंसी के फीचर बाकी डिजिटल क्रिप्टो करेंसी से बिल्कुल अलग होती हैं। इसीलिए यह सबसे अलग करेंसी मानी जाती है।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें