अपने Blog के लिए Featured Images कैसे Create करें?
अपने Blog के लिए Featured Images कैसे Create करें?
दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि आप किस तरीके से अपने Blog के लिए Featured Image को Create कर सकते हो। आज हम आपको इसी के बारे में एक ट्यूटोरियल शेयर करने वाले हैं, जो आपके काफी काम आएगा। आप इसकी सहायता से अपने ब्लॉग या वेबसाइट के लिए काफी अच्छी Featured Image को Create कर पाएंगे। Featured Image आज के समय में हमारी Blog साइट के लिए काफी ज्यादा जरूरी होती है। इस Image को हमें अट्रैक्टिव बनाना होता है। ताकि हमारे विजिटर्स हमारी वेबसाइट के Featured Image से अट्रैक्टिव होकर हमारी साइड पर रुके रहे।
MS-Powerpoint को यूज़ करके Featured Images Create कैसे करे?
दोस्तों अब हम आपको बताते हैं, कि आप किस तरीके से Featured Images को Create कर सकते हैं।
- दोस्तों आपको सबसे पहले तो MS PowerPoint को ओपन करना है, और उसकी लेआउट को blank करना है। उसके बाद आपको Shapes वाले menu के अंदर rectangle box draw करना है और फिर Shapes menu के अंदर आपको Insert Tab के अंदर अपनी Featured Images की मेन बॉडी को जैसे कि उसकी size और dimensions को सेलेक्ट करना है।
- दोस्तों फिर आपको यहां से rectangle के फॉर्मेट वाले टूल को यूज कर-कर यहां पर कलर को फिल करना होगा। दोस्तों अगर आप इसको अट्रैक्टिव बनाना चाहते हैं, तो आप कोशिश करिएगा प्लेन कलर की जगह पर आप यहां पर ग्रेडिएंट कलर्स को इस्तेमाल करिएगा।
- आप चाहे तो यहां पर rectangle की आउटलाइन को भी कोई कलर दे सकते हो, या फिर आप चाहे तो border-style को भी चेंज कर सकते हो। इसके लिए आपको यहां पर आउटलाइन का ऑप्शन मिल जाता है। आप उसको सेलेक्ट करके इस काम को कर सकते हैं।
- दोस्तों अगर आप Images के अंदर टेक्स्ट को ऐड करना चाहते हैं। तो आपको टेक्स्ट फॉर्मेटिंग ऑप्शन पर जाकर एडिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। आप चाहे तो यहां पर फॉन्ट सेलेक्ट करने के साथ-साथ उसको बोल्ड या फिर शैडो इफेक्ट भी लगा सकते हैं। आप चाहे तो इनको कलर भी कर सकते हैं।
- आप यहां पर किसी भी टेक्स्ट और टेक्स्ट के फॉर्मेट को कस्टमाइज भी कर सकते हैं।
- दोस्तों आप चाहे तो यहां पर डायरेक्टली एक्सटर्नल Images को भी ड्रैग एंड ड्रॉप कर सकते हो, ऐसा करने के लिए आपको Images में Insert Tab के अंदर पिक्चर का ऑप्शन मिल जाएगा।
- दोस्तों पिक्चर को ऐड करने के बाद, आप उस पिक्चर को rectangle कर-कर Images एडिटिंग की सहायता से उसे अच्छे से सेट कर दें।
- आप चाहे तो यहां पर इफेक्ट्स वाले menu के अंदर सेंट्रल शैडो rectangle वाले इफ़ेक्ट को भी सेलेक्ट कर सकते हैं, ताकि आपकी Images थोड़ा अलग लगे और फिर आप अप्लाई पर क्लिक कर दें।
- फिर आपको यहां पर टेक्स्ट बॉक्स को empty space करके उसमें अपनी पोस्ट का टाइटल लिखना होगा, और उस पर आप टेक्स्ट फॉर्मेटिंग भी कर सकते हैं। इतना करने के बाद आप उसको सही जगह पर प्लेस कर दे। आप चाहे तो यहां पर GIF और Images को भी ऐड कर सकते हो।
- दोस्तों जब आप यहां पर अपनी Featured Images को तैयार कर ले, तो आपको सभी चीजों को सेलेक्ट करना होगा। आप Ctrl+A दबाकर सभी आइटम को सेलेक्ट करें, और माउस की राइट क्लिक करें। आपको menu ऑप्शन मिलेंगे, इसमें आपको ग्रुप के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- ऐसा करने से आपके सारे एलिमेंट्स एक ग्रुप के अंदर आ जाते हैं। फिर आपको माउस से लाइट क्लिक करके Save As Picture पर क्लिक करना है।
- फिर आप अपनी इमेज को किसी भी नाम से Save कर सकते हैं।
- दोस्तों अगर आपकी किसी भी इमेज के अंदर एक्स्ट्रा व्हाइट स्पेस रह जाता है, तो आप इसको use crop कर-कर भी आप इसको सही कर सकते हैं।
Comments
Post a Comment